छोड़कर सामग्री पर जाएँ

उर्दना मोड मोड पर 100 मीटर की दूरी में दो बड़े हादसे : रायगढ़ घरघोड़ा रोड पर लगा कई किलोमीटर लंबा जाम, रेल्वे ओवर ब्रिज फाटक तक पहुंचा

रायगढ़। शुक्रवार सुबह-सुबह शहर से सटे उर्दना रोड पर हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों ने रायगढ़-घरघोड़ा मुख्य औद्योगिक मार्ग पर यातायात व्यवस्था को पूरी तरह ठप कर दिया है। महज 100 मीटर के दायरे में हुए इन दोहरे हादसों के कारण सड़क के दोनों ओर भारी वाहनों की कतारें लग गई हैं और 10 किलोमीटर से भी ज्यादा लंबा महाजाम लग चुका है। शाम 6:00 बजे तक यह जाम ओवर ब्रिज कोतरा थाना तक पहुंच चुका था। रायगढ़ घरघोड़ा मार्ग की स्थिति इतनी विकट हो गई है कि आम राहगीरों को शहर पहुंचने के लिए अब जंगल के रास्तों का सहारा लेना पड़ रहा है।

ओवर ब्रिज कोतरा थाना बायपास
ओवर ब्रिज कोतरा थाना के बाइपास

​100 मीटर के भीतर हुए दो बड़े हादसे

मिली जानकारी के अनुसार, पहला हादसा आज सुबह-सुबह उर्दना पुलिस लाइन अंधा मोड के पास हुआ, जहां कोयले से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया और पास ही मौजूद एक अन्य ट्रक से जा टकराया। इस भीषण हादसे में ट्रक ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

वहीं, इस घटना से ठीक 100 मीटर पहले उर्दना रामदास फाउंडेशन नर्सरी के पास (जिंदल मोड़ पर) एक और दुर्घटना हो गई, जहां दो भारी ट्रेलर आपस में जा भिड़े। शुक्रवार सुबह के समय हुए इन दोनों हादसों ने इस प्रमुख मार्ग को पूरी तरह से ब्लॉक कर दिया।

​10 किलोमीटर लंबा जाम, जंगल के रास्ते निकल रहे लोग

आवागमन का प्रमुख और इकलौता इंडस्ट्रियल रूट होने के कारण हादसों के तुरंत बाद यहां ट्रकों और ट्रेलरों की कतारें लगनी शुरू हो गईं। देखते ही देखते रायगढ़-घरघोड़ा मार्ग पर जाम 10 किलोमीटर के आंकड़े को पार कर गया।

रायगढ़ घरघोड़ा मार्ग में जाम

मुख्य मार्ग पूरी तरह से ब्लॉक होने के कारण छोटे वाहन चालक और जाम में फंसे आम लोग अब रायगढ़ शहर की ओर पहुंचने के लिए जंगल के कच्चे रास्तों और पगडंडियों से होकर गुजर रहे हैं। हालांकि, सैकड़ों की संख्या में बड़ी इंडस्ट्रियल गाड़ियां और मालवाहक ट्रक अभी भी अपनी जगह पर फंसे हुए हैं।

दोपहर मे केलों डैम रोड मैं लगे जाम की तस्वीर

प्रशासन और यातायात पुलिस मौके पर मौजूद है और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात बहाल करने की कोशिशें की जा रही हैं, लेकिन भारी ट्रैफिक दबाव के कारण इस महाजाम को खुलवाना एक बड़ी चुनौती बना हुआ है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026