छोड़कर सामग्री पर जाएँ

@वीडियो: रायगढ़ पूर्व विधायक प्रकाश नायक को कांग्रेस ने भेजा कारण बताओं नोटिस! राहुल गांधी की यात्रा के दौरान हुई थी तू-तू मैं-मैं!

रायगढ़। रायगढ़ विधानसभा के पूर्व विधायक प्रकाश नायक को उनकी अपनी पार्टी कांग्रेस के द्वारा कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। 8 फरवरी को राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान रायगढ़ के रेंगालपाली में राहुल गांधी की वीआईपी सुरक्षा में लगे सुरक्षा/पुलिस कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार और अमर्यादित आचरण व्यवहार के कारण किया गया है।

प्रदेश कांग्रेस द्वारा पूर्व विधायक प्रकाश नायक को भेजा गया कारण बताओं नोटिस

क्या हुआ था

दरअसल 8 फरवरी को कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा उड़ीसा होते हुए छत्तीसगढ़ प्रवेश कर रही थी। छत्तीसगढ़ में उड़ीसा बॉर्डर रायगढ़ जिले के  रेंगालपाली में राहुल गांधी की आमसभा होनी थी। जिसमें देश-प्रदेश के बड़े नेता शिरकत करने वाले थे। कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रकाश नायक भी कुछ महिला नेत्रियों के साथ कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए पहुंचे थे मगर वीआईपी ड्यूटी में तैनात सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें अंदर जाने से रोक दिया।

शुरू में महिला नेत्रियों द्वारा इस बात को लेकर हंगामा शुरू हुआ।इसी बीच प्रकाश नायक भी तैश में आ गए। वे अकेले नहीं बल्कि सभी के साथ अंदर प्रवेश करना चाहते थे। किसी बात को लेकर सुरक्षा कर्मियों के साथ उनकी तू- तू मैं-मैं हो गई और वहीं पर धरने पर बैठ गए। काफी हो – हंगामे के बाद मामला शांत हुआ।

इसी बीच कार्यक्रम को कवर करने पहुंचे मीडिया कर्मियों ने भी उसे पूरे मामले को कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद इसको लेकर काफी माहौल भी बना।

देखें वीडियो

संबंधित खबर

ख़बर शेयर करें: