छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ में हत्या : खाना नहीं बनाने पर नाराज पति ने पत्नी को डंडे से पीटा,  महिला की मौत

रायगढ़। रायगढ़ जिले के लैलूंगा क्षेत्र से एक सनसनी खींच खबर निकलकर आ रही है यहां एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। लैलूंगा पुलिस ने इस मामले में बताया की खाना नहीं बनाने के कारण दोनों के बीच विवाद हुआ था और इसी विवाद में पति ने लाठी से पत्नी की हत्या कर दी। घटना ग्राम पाकरगांव जूनापारा की हैं।

घटना के बारे में मृतका के बेटे सरोज सिदार ने बताया कि  17 फरवरी के दोपहर अपने बाड़ी के प्याज फसल में पानी सिंचाई कर रहा था। शाम करीब 05.00 बजे घर तरफ से झगड़ा मारपीट की आवाज आने पर आकर देखा तो उसके पिता बलराम सिदार, इसकी मां दुरपति सिदार को खाना नहीं बनाने की बात को लेकर झगड़ा हो रहा था। सरोज सिदार जाकर बीच बचाओ का प्रयास किया तो इसका पिता बलराम सिदार उसे ही मारने पर उतारू हो गया।  तब बेटा घर से भाग गया। थोड़ी देर बाद घर आकर देखा तो उसकी मां कमरे में लहूलुहान पड़ी हुई थी जिसके सिर, कनपट्टी पर चोट के निशान थेआ और पिता बलराम सिदार घर से फरार था।

महिला की हत्या के फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए थाना प्रभारी लैलूंगा निरीक्षक राजेश जांगडे अपने स्टाफ के साथ तत्काल आरोपी की पतासाजी में जुट गये और शीघ्र ही आरोपी बलराम सिदार पिता स्व. ननकी राम सिदार (उम्र 45 साल) को हिरासत में लिये।

पूछताछ करने पर घटना दिनांक के शाम पत्नी दुरपति सिदार के खाना नहीं बनाने की बात को लेकर दोनों पति-पत्नी में झगड़ा विवाद होना और विवाद में पत्नी को डंडे से सिर, कनपटी में मारकर उसकी हत्या कर देना कबूल किया। आज सुबह लैलूंगा पुलिस द्वारा मृतिका के पुत्र सरोज सिदार के रिपोर्ट पर आरोपी बलराम सिदार पर हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।

ख़बर शेयर करें: