छोड़कर सामग्री पर जाएँ

हफ़्तों बाद आखिरकार पकड़ा गया बलात्कार का आरोपी! पति गया था ड्यूटी.. आधी रात को घर घुसकर किया रेप! जूटमिल थाना क्षेत्र का मामला

रायगढ़। करीब दो सप्ताह से फरार बलात्कार के आरोपी को जूटमिल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी धर्मेंद्र सिंह (30 वर्ष) पर एक महिला ने आरोप लगाया था कि रात को 2:00 बजे उसके घर में घुसकर उसने उसके साथ बलात्कार किया है।

आरोपी धर्मेन्द्र सिंह (30 साल) को सोमवार को जूटमिल पुलिस द्वारा मुखबीर सूचना पर लेबर कालोनी के पास से गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है।

जानकारी के अनुसार 20 जनवरी को महिला अपने घर पर अकेली थी। उसका पति काम पर गया था।  रात को अपने कमरे में सोई थी, तभी करीब 2:00 बजे धर्मेन्द्र सिंह घर के कमरे में घुस गया और उसके बलातपूर्वक दुष्कर्म किया।

धर्मेन्द्र ने घटना किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। अपने पति के लौटने पर को महिला ने पूरी घटना पति को बताई। इसके बाद धर्मेन्द्र सिंह के विरूद्ध अपराध दर्ज कराने थाना जूटमिल में आवेदन दी।

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा कई बार दबिश दिया गया, मगर आरोपी फरार था। जिसकी गिरफ्तारी के लिए थाना प्रभारी मुखबीर लगा कर रखे थे। आज मुखबीर सूचना पर आरोपी धर्मेन्द्र सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

ख़बर शेयर करें: