रायगढ़। कोतवाली पुलिस ने जशपुर निवासी एक युवक को छेड़खानी के आरोप में गिरफ्तार किया है।। युवती ने शिकायत की थी कि वह अकेले टहलने गई थी तो उसे छेड़ा गया था। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया।
इस मामले में, रायगढ़ पुलिस ने बताया कि 21 फरवरी को थाना कोतवाली में स्थानीय युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 20 फरवरी को वे रात के करीब 10 बजे अपने घर के बाहर घरवालों के साथ टहल रही थीं। कुछ देर बाद घर के लोग घर अंदर आ गये। युवती टहलते हएु घर के पास खड़े ऑटो में बैठ गई।
उसी समय एक व्यक्ति आया और ऑटो में बैठ गया। युवती अंजान व्यक्ति को देखकर उठकर जाने लगी तो वह व्यक्ति युवती का हाथ पकड़कर उलूल-जुलूल बातें करने लगा। युवती चिल्लाई तो मोहल्ले के दो युवक आये. जिन्होंने उस व्यक्ति से नाम पूछा जो अपना नाम देव कुमार प्रसाद निवासी बांसबहार जशपुर का रहने वाला बताया।
युवती द्वारा थाना कोतवाली में घटना की लिखित शिकायत करने पर आरोपी के विरूद्ध छेड़खानी का अपराध दर्ज कर आरोपी देव कुमार प्रसाद पिता लछन राम उम्र 44 साल निवासी बांसबहार थाना कांसाबेल जिला- जशपुर (छ.ग.) को आज गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।



