छोड़कर सामग्री पर जाएँ

बीजेपी सांसद ने चुनाव प्रचार में एक महिला को किया किस.. विवाद में फसे.. TMC ने वीडियो किया शेयर

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद खगेन मुर्मू (BJP MP Khagen Murmu) अपने चुनावी प्रचार अभियान के दौरान एक वीडियो को लेकर विवाद में फंस गए हैं। वायरल वीडियो में वह एक महिला के गालों पर करते दिख रहे हैं। वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए पश्चिम बंगाल में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने बीजेपी नेताओं पर महिला विरोधी होने का आरोप लगाया है। कथित वीडियो को तृणमूल कांग्रेस पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया गया है।

https://twitter.com/AITCofficial/status/1777566723463696448

तृणमूल कांग्रेस ने कहा, “यदि आपने अभी जो देखा उस पर विश्वास नहीं कर सकते, तो आइए हम स्पष्ट करें। हां, यह बीजेपी सांसद और मालदाहा उत्तर से उम्मीदवार खगेन मुर्मू हैं जो अपने प्रचार अभियान के दौरान अपनी मर्जी से एक महिला को किस कर रहे हैं।”

महिला ने कहा

हालांकि, वीडियो में दिख रही महिला ने एक टीवी चैनल से बात करते हुए इसे “स्नेह” बताया। महिला ने कहा, “अगर मेरे पिता की उम्र का कोई व्यक्ति मेरे प्रति अपना स्नेह दिखाता है और मेरे गालों पर किस देता है तो इसमें समस्या कहां है? लोगों की मानसिकता इतनी गंदी क्यों है? इसमें कुछ भी गलत नहीं है।”

सांसद ने दी सफाई

2019 में बीजेपी में शामिल हुए मुर्मू ने कहा कि महिला उनकी बच्ची की तरह थी। उन्होंने टीएमसी पर गंदी मानसिकता का आरोप भी लगाया। मुर्मू ने कहा, “तस्वीर तृणमूल के किसी व्यक्ति द्वारा पोस्ट की गई थी और इसे थोड़ा एडिट किया गया है। यह उनकी गंदी मानसिकता का परिचायक है। जिस लड़की को चूमा जा रहा है वह हमारे परिवार की बच्ची है। वह हमारे एक कार्यकर्ता की बेटी है, जो बैंगलोर में नर्सिंग की पढ़ाई कर रही है। हम अपने बच्चों के साथ भी ऐसा ही करते हैं। और उसके माता-पिता दोनों उसके बगल में खड़े थे। आज भी मैं उस क्षेत्र में प्रचार कर रहा हूं। किसी ने इसे बुरा नहीं माना। तृणमूल वोटों के लिए संघर्ष कर रही है।”

TMC हुई हमलावर

बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली TMC ने बीजेपी राजनेताओं पर महिला विरोधी होने का आरोप लगाया। तृणमूल ने कहा, “महिला पहलवानों का यौन उत्पीड़न करने वाले सांसदों से लेकर बंगाली महिलाओं के बारे में अश्लील गाने बनाने वाले नेताओं तक, बीजेपी खेमे में महिला विरोधी राजनेताओं की कोई कमी नहीं है। इस तरह ‘मोदी का परिवार’ नारी का सम्मान में संलग्न है! कल्पना कीजिए कि अगर वे सत्ता में आएंगे तो क्या करेंगे…”

ख़बर शेयर करें: