छोड़कर सामग्री पर जाएँ

शराब, सनक और एक मासूम की मौत: महज ‘चखने’ के लिए 16 साल के किशोर की पीट-पीटकर हत्या!

रायगढ़/खरसिया। समाज किस कदर हिंसक और संवेदनहीन हो चुका है, इसका एक खौफनाक उदाहरण रायगढ़ के खरसिया क्षेत्र से सामने आया है। यहाँ महज ‘चखना’ (आम) तोड़ने जैसे तुच्छ विवाद पर एक 16 वर्षीय किशोर को उसके ही साथियों ने पीट-पीटकर मार डाला। हत्या के बाद सबूत मिटाने के लिए आरोपियों ने लाश को बरगद के पेड़ के नीचे इस तरह लिटा दिया, मानो कोई सामान्य हादसा हुआ हो।

खरसिया पुलिस ने इस अंधे कत्ल (Blind Murder) की गुत्थी को सुलझाते हुए दो युवकों और एक नाबालिग (विधि से संघर्षरत बालक) को गिरफ्तार किया है।

हिरासत में आरोपी

शराब, सनक और एक मासूम की मौत

यह केवल एक हत्या का मामला नहीं है, बल्कि समाज में फैलती उस ‘शराबी सनक’ का भयानक चेहरा है, जहाँ इंसान की जान की कीमत चंद रुपयों के चखने से भी कम हो गई है।

​पुलिस विवेचना के अनुसार, 24 मई को ग्राम बरभौना (थाना छाल) का रहने वाला 16 वर्षीय मृतक अपने साथियों चन्द्रशेखर (22 वर्ष), रघुनाथ (30 वर्ष) और एक नाबालिग के साथ डोगरमुड़ा खार (खेत) में मौजूद था। वहीं बैठकर शराब का दौर चला। नशा चढ़ने पर ‘चखना’ के रूप में आम तोड़ने की बात पर विवाद शुरू हुआ। विवाद इतना उग्र हुआ कि तीनों आरोपियों ने किशोर पर टूट पड़े। बेतहाशा मारपीट में गंभीर चोटें आईं और किशोर की मौत हो गई।

​हत्यारों का शातिर दिमाग: लाश को लिटाया, दोस्तों को बोला ‘घर गया’

हत्या के बाद हत्यारों ने जो किया, वह उनकी क्रूरता को और बढ़ा देता है। उन्होंने लाश को खेत से उठाकर बरगद के पेड़ के नीचे लिटा दिया ताकि वह एक सामान्य मौत लगे। जब मृतक के बड़े भाई और एक अन्य साथी ऋषि डनसेना ने चन्द्रशेखर को फोन कर किशोर के बारे में पूछा, तो उसने निहायत ठंडे दिमाग से झूठ बोल दिया कि “वह खाना-पीना करके अपने घर चला गया है।”

​कॉल डिटेल और पुलिस की सख्ती से टूटा तिलिस्म

25 मई को जब पेड़ के नीचे लाश मिली, तो मृतक के शरीर और आंखों पर गहरे खरोंच और चोट के निशान थे। शॉर्ट पीएम (PM) रिपोर्ट ने हत्या (होमोसाइडल) की पुष्टि कर दी।

कॉल डिटेल और सख्ती से टूटा तिलिस्म

25 मई को जब पेड़ के नीचे लाश मिली, तो मृतक के शरीर और आंखों पर गहरे खरोंच और चोट के निशान थे। शॉर्ट पीएम (PM) रिपोर्ट ने हत्या की पुष्टि कर दी। कत्ल का सिरा पकड़ने के लिए पुलिस ने सबसे पहले मृतक के साथी ऋषि डनसेना को उठाया। उससे पूछताछ में पता चला कि आखिरी फोन कॉल पर उसे झगड़े और चीखने की आवाजें आई थीं।

बस इसी एक ‘लीड’ (Lead) पर पुलिस ने तीनों संदेहियों की घेराबंदी कर ली। जब थाने में सख्ती से पूछताछ हुई, तो हत्यारों का तिलिस्म टूट गया और उन्होंने ‘चखने’ वाली उस खौफनाक थ्योरी को उगल दिया। पुलिस ने इस मामले में हत्या के साथ-साथ साक्ष्य छिपाने की धारा (238 BNS) भी जोड़ दी है।

RIG24 का सीधा सवाल: अपराधियों का पकड़ा जाना पुलिस की कामयाबी जरूर है (जिसके लिए वे बधाई के पात्र हैं), लेकिन असली सवाल समाज से है। वो कौन सी हताशा या नशा है जो 22 और 30 साल के युवाओं को एक 16 साल के बच्चे का कातिल बना रहा है? जब एक ‘नाबालिग’ दूसरे ‘नाबालिग’ की हत्या में शामिल हो जाए, तो यह पुलिसिंग से ज्यादा सामाजिक पतन का अलार्म है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026