छोड़कर सामग्री पर जाएँ

कोर्ट के आदेश पर JSW के चैयरमैन सज्जन जिंदल पर IPC 376 और 354 के तहत मुकदमा दर्ज! जिंदल बोले आरोप पूरा झूठा..? जानिए क्या है FIR में..

30 साल की एक महिला ने सज्जन जिंदल पर रेप का आरोप लगाया है. सज्जन जिंदल ने रेप के आरोपों को झूठा और निराधार बताकर ख़ारिज किया है.

महिला का दावा है कि कुछ साल पहले सज्जन से दुबई में उनकी मुलाक़ात हुई थी और एक मैच के दौरान दोनों ने एक-दूसरे के साथ अपने नंबर साझा किए थे.

महिला ने आरोप लगाया है कि 23 जनवरी को सज्जन ने अपनी कंपनी जेडब्लूएस के मुख्यालय में उनका यौन शोषण किया. महिला का आरोप है कि सज्जन ने शादी का वादा किया था.

अदालत के आदेश के बाद मुंबई पुलिस ने सज्जन जिंदल के ख़िलाफ़ बलात्कार का मुक़दमा दर्ज किया है.

बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेश पर ये एफ़आईआर बीकेसी (बांद्रा कुर्ला कांप्लेक्स) पुलिस स्टेशन में 13 दिसंबर को दर्ज की गई है.

जिंदल के ख़िलाफ़ आईपीसी की धारा 376 (बलात्कार), 354 और 506 के तहत मुक़दमा दर्ज किया गया है.

कंपनी ने इन आरोपों को ख़ारिज करते हुए कहा, ”ये आरोप पूरी तरह झूठा और निराधार है. सज्जन जिंदल जांच में पूरा सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध हैं, चूंकि जांच जारी है इसलिए अभी इस मामले में इससे ज़्यादा टिप्पणी नहीं करनी चाहिए. हम आपसे परिवार की निजता का सम्मान करने की अपील करते हैं.”

सज्जन जिंदल पर आरोप लगाने वाली महिला मुंबई की बताई जा रही हैं.

क्या लिखा है FIR में

एफ़आईआर के मुताबिक़, शिकायतकर्ता एक अभिनेत्री हैं और उनकी मुलाक़ात सज्जन जिंदल से अक्टूबर 2021 में दुबई में हुई थी जहां दोनों ने ही वीआईपी बॉक्स में आईपीएल मैच देखा था.

महिला ने दावा किया, “मेरा भाई दुबई में रियल एस्टेट कंसलटेंट है और जिंदल ने एक प्रापर्टी ख़रीदने में दिलचस्पी दिखाई थी जिसके बाद हमने एक दूसरे को अपने फ़ोन नंबर दे दिए.”

महिला का दावा है कि इसके बाद दिसंबर 2021 में मुंबई में और इसी महीने पूर्व सांसद प्रफुल्ल पटेल के बेटे की शादी में जयपुर में उनकी फिर से मुलाक़ाते हुईं.

महिला ने दावा किया है, “जयपुर की मुलाक़ात के दौरान उनका व्यवहार दोस्ताना हो गया और हमारे बीच बातचीत शुरू हो गई. वो मुझे बेब या बेबी कहकर पुकारते और उन्होंने होटल के कमरे में मिलने पर ज़ोर दिया.”

महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि बातचीत के दौरान जिंदल ने अपने पारिवारिक जीवन में दिक्कतें का ज़िक्र किया और इस तरह की बातचीत से वो असहज हो जाती थीं.

महिला ने दावा किया कि जनवरी में वो एक मीटिंग के लिए कंपनी के मुख्यालय गईं थीं जहां जिंदल उन्हें पेंटहाउस में ले गए और विरोध के बावजूद उनके साथ ज़बरदस्ती की.

महिला ने इस घटना के बाद भी जिंदल के साथ अपनी दोस्ती जारी रखी लेकिन जिंदल ने बात करनी बंद कर दी और उनका नंबर ब्लॉक कर दिया.

महिला का आरोप है कि उन्हें पुलिस के पास जाने के बाद अंजाम भुगतने की धमकी भी दी गई.

ख़बर शेयर करें: