छोड़कर सामग्री पर जाएँ

Big Breaking: आदिवासियों के विरोध के आगे झुका सिस्टम, 19 मई की प्रस्तावित पेल्मा जनसुनवाई अनिश्चितकाल के लिए स्थगित!

रायगढ़: गारे पेल्मा (Gare Pelma) कोल ब्लॉक (SECL-ADANI) के लिए 19 मई को प्रस्तावित पर्यावरणीय जनसुनवाई को लेकर रायगढ़ में चल रहे भारी विरोध और कानूनी आपत्तियों के बीच प्रशासन को एक बड़ा कदम पीछे खींचना पड़ा है।

​तमनार ब्लॉक के लालपुर गांव के ग्रामीणों द्वारा आज कलेक्ट्रेट में कॉरपोरेट का सामान लौटाने और जनदर्शन में सौंपे गए कड़े अल्टीमेटम के चंद घंटों बाद ही, 19 मई को होने वाली जनसुनवाई को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है।

​पर्यावरण मंडल ने जारी किया आधिकारिक आदेश:

छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल (CECB), नवा रायपुर ने आज 18 मई की शाम एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस आदेश में स्पष्ट रूप से उल्लेखित है कि ‘कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी, जिला-रायगढ़ के पत्र क्रमांक 391 (दिनांक 18/05/2026) के अनुरोध के अनुसार, 19 मई को अटल चौक, ग्राम पेल्मा में नियत लोक सुनवाई आगामी आदेश पर्यन्त तक स्थगित की जाती है।’

जनसुनवाई स्थगन का आदेश

कलेक्ट्रेट में हुए ‘ऐतिहासिक विरोध’ ने पलट दिया पूरा गेम:

गौरतलब है कि प्रभावित 9 में से आठ गांव तो पहले ही जनसुनवाई का विरोध कर रहे थे। लेकिन जनसुनवाई से ठीक 24 घंटे पहले लालपुर के ग्रामीणों ने एक ऐसा कदम उठाया, जिसने प्रशासन और कॉरपोरेट गठजोड़ को बैकफुट पर धकेल दिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया था कि उन्हें जनसुनवाई के लिए ‘प्रलोभन’ स्वरूप अडानी फाउंडेशन की तरफ से टी-शर्ट, क्रिकेट किट, साड़ियां और स्टील की पेटियां बांटी गई थीं।

​आज सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर न केवल इस सामान को वापस किया, बल्कि कलेक्टर जनदर्शन में 70 से अधिक हस्ताक्षरों के साथ एक ज्ञापन भी सौंपा। इस ज्ञापन में ग्रामीणों ने स्पष्ट चेतावनी दी थी कि जब तक “2 एकड़ जमीन के बदले 1 पक्की नौकरी” और समान मुआवजे की मांग पूरी नहीं होती, तब तक इस जनसुनवाई का लोकतांत्रिक विरोध किया जाएगा।

​ग्रामीणों के ‘लीगल ट्रैप’ समझने की जीत:

कलेक्ट्रेट के गेट पर सरेआम ‘प्रलोभन’ का सामान वापस होने और लिखित शिकायत दर्ज होने के बाद, प्रशासन के पास 19 मई की जनसुनवाई को निष्पक्ष साबित करने का कोई ठोस आधार नहीं बचा था। यदि प्रशासन इसके बावजूद जनसुनवाई थोपने की कोशिश करता, तो इसकी वैधानिकता (Legality) पर सीधे कोर्ट में सवाल खड़े हो सकते थे।

अंततः, जन आक्रोश और कानूनी अड़चनों को देखते हुए कलेक्टर के अनुरोध पर जनसुनवाई को टालना ही पड़ा। यह रायगढ़ के उन ग्रामीणों और आदिवासियों की एक बड़ी जीत है, जिन्होंने अपने अधिकारों और जमीन के लिए एकजुट होकर सिस्टम की जवाबदेही तय कर दी।

संबंधित खबर

https://rig24.in/adani-gare-pelma-jan-sunwai-raigarh-villagers-protest-return-items/

 

https://rig24.in/raigarh-jan-sunwai-secl-mdo-model-land-acquisition-legal-facts-exposed/

 

https://rig24.in/tamnar-secl-pelma-coal-mine-jansunwai-adani-protest/

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026