छोड़कर सामग्री पर जाएँ

बिल्डर खा रहा नाला, निगल गया लंबी चौड़ी सरकारी जमीन:  लोगों का रास्ता बंद, खेत सूखे.. कलेक्टर जनदर्शन में लगी शिकायत!

रायगढ़। शहर का जूटमिल क्षेत्र बिल्डरों के लिए सोने की खान बन चुका है। सरकारी जमीन और नालों का अतिक्रमण पर अब इनके मामूली बात हो गई है। ऐसा ही एक मामला में फरियाद लेकर छातामुरा और सांगीतराई गांव के रायगढ़ कलेक्टर के जनदर्शन में पहुंचे थे। उनका कहना है कि अनुभव बिल्डर फॉर्म के पार्टनर आनंद बंसल ने 3.30 मीटर चौड़ी और करीब 800 मीटर लंबी नाले की जमीन को बाउंड्री वॉल कर घेर दिया है। उनके आने जाने का रास्ता बंद हो गया है। उनके खेत सूख भी रहे हैं। इसके साथ ही नेशनल हाईवे से सटी 75 मीटर की चौड़ी जमीन भी बाउंड्री वॉल कर कब्जे में ले ली।

जानिए पूरा मामला

रायगढ़ में पुसौर तहसील के अंतर्गत आने वाले छातामुड़ा में एक सरकारी नाला है। जिसकी सरकारी रिकॉर्ड में खसरा नंबर 252/2  है। नाले के बगल से लोगों के आने जाने के लिए कच्चा रास्ता है। इसी से सटकर आनंद बंसल पिता बजरंग बंसल की जमीन है। जिसका खसरा नंबर 242/2 हैं।

आनंद बंसल अनुभव बिल्डर्स में एक पार्टनर है। इनके द्वारा एक कॉलोनी का निर्माण किया जा रहा है। जिसके लिए इस नाले की 3.30 मीटर चौड़ाई और करीब 700 से 800 मीटर लंबाई की जमीन को पाठ कर बाउंड्री वॉल कर दिया गया है। इस अतिक्रमण से लोगों के आने जाने का रास्ता भी बंद हो चुका है। इस अतिक्रमण के कारण आसपास के खेत भी सूख चुके हैं। ग्रामीण द्वारा इसका विरोध किया गया मगर इस अवैध निर्माण को नहीं रोका गया। 

(वीडियो: वह नाला और उसके आसपास की जमीन जिस पर अतिक्रमण हुआ है।)

इसी प्रकार ग्राम सांगीतराई में आनंद बंसल पार्टनर अनुभव बिल्डर्स के द्वारा रायगढ़ सारंगढ़ नेशनल हाईवे से जुड़ी हुई सरकारी जमीन पर भी लंबा चौड़ा अतिक्रमण किया जा रहा है। अपनी कॉलोनी को रास्ता देने के लिए 75 मीटर चौड़ाई और 13.5 मीटर गहराई में सरकारी जमीन में बाउंड्री वॉल किया जा रहा है।

राजस्व विभाग के रहस्यमई चुप्पी

जनदर्शन में पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि बिल्डर के खिलाफ़ कई बार शिकायत कि गई है लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की गई। ऐसा लगता है कि राजस्व विभाग ने इन्हे सरकारी जमीन कब्ज़ाने की खुली छूट दे रखी है। यही वजह है कि नाले के ऊपर रास्ता बनाने बिल्डर आनंद बंसल ने नाले के वास्तविक स्वरूप को भी बदल दिया हैं। संगीतराई में भी लंबी चौड़ी सरकारी जमीन को बाउंड्री वॉल कर दिया।

क्या वाकई पॉकेट में है प्रशासन..??

कलेक्टर जनदर्शन के बाद हमारी टीम जब वहां पहुंची तो वाकई उन्होंने जो कहा वह सच था! उनकी तकलीफें जायज थी। अतिक्रमण साफ-साफ दिख रहा था। वीडियो में आप भी देख सकते हैं। पता नहीं इन बिल्डरों ने प्रशासन को कैसी कौन सी बूटी दी है, जिसे ग्रहण करने के बाद कोई नींद से जागना ही नहीं चाहता!  खुली आंखों से देखना ही नहीं चाहता। कुछ बिल्डर तो इतने दमखम और जोशोखरोश में हैं कि प्रशासन को जेब में रखने का दावा करते हैं। और इन सब मामलों को देखकर लगता है कि कहीं ना कहीं उनका दावा सच है!

(पीड़ित ग्रामीणों द्वारा कलेक्टर जनदर्शन में की गई शिकायत की कॉपी)

ख़बर शेयर करें:

Related News

नवरात्रि ड्यूटी पर नशे में तैनात CAF जवान: गाली-गलौज का आरोप, मेडिकल जांच के बाद विभाग को लिखा गया पत्र

फेस-1 के पास वाहन की चाबी निकालने और विवाद करने का आरोप, सीएसपी ने कहा- नियमानुसार की जा रही कार्रवाई
अक्टूबर 18, 2026

रायगढ़ का किरोड़ीमल ट्रस्ट: शिकायतों और आंदोलन का लंबा इतिहास! आरोप वही.. अंजाम भी वही..

खुले व्यवसायीकरण के खिलाफ शिकायतों और आंदोलनों का एक लंबा इतिहास रहा है। इसी कड़ी में साल 2019 का एक वीडियो सामने आया है।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला: आरोपी गिरफ्तार.. गया जेल

ग्राम बड़े रेगड़ा में दुर्गा पंडाल में प्रसाद लेने गए 77 वर्षीय बुजुर्ग पर पड़ोसी ने किया था जानलेवा वार, पुलिस ने 24 घंटे में की कार्रवाई।
अक्टूबर 17, 2026

आईपीएस रतनलाल डांगी मामला: विभागीय जांच में महिला आईपीएस पारुल माथुर बनीं प्रस्तुतकर्ता अधिकारी

पीड़िता की मांग पर गृह विभाग ने प्रशांत अग्रवाल की जगह पारुल माथुर को सौंपी जिम्मेदारी, एडीजी दीपांशु काबरा कर रहे जांच
अक्टूबर 17, 2026

नई औद्योगिक नीति पर यूथ कांग्रेस का आरोप: रायगढ़ में स्थानीय युवाओं के साथ हो रहा धोखा

युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने उद्योगों में स्थानीय भर्ती की निगरानी के लिए पारदर्शी पोर्टल बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों से सब्सिडी वसूली की मांग की।
अक्टूबर 17, 2026

मकान बदल दिया फिर भी पीछा नहीं छोड़ा: नए मकान में भी घुसकर छेड़खानी! कोतरारोड़ पुलिस ने भेजा जेल

किराये के मकान में घुसकर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने ‘अभियान संवेदना’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में घरेलू विवाद पर पत्नी की फावड़े से हत्या: आरोपी पति गिरफ्तार, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही भेजा जेल

पुसौर के सूपा गांव में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने घटनास्थल से फावड़ा और कपड़े किए जब्त
अक्टूबर 17, 2026

नवरात्रि और गरबा में महिलाओं की सुरक्षा के लिए रायगढ़ पुलिस ने बनाई ‘मां दुर्गा वाहिनी’ : दो विशेष टीमें तैनात

दुर्गा पंडालों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में दोपहिया वाहनों से सतत पेट्रोलिंग करेंगी टीमें, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
अक्टूबर 17, 2026