छोड़कर सामग्री पर जाएँ

शराब, सनक और लव मैरिज : पति ने बुलेट से कुचलकर पत्नी को मारने का किया प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़। पारिवारिक विवाद और चरित्र शंका में क्रूरता का एक दहला देने वाला मामला सामने आया है। जूटमिल थाना क्षेत्र के कोड़ातराई में एक पति ने अपनी ही पत्नी की हत्या करने की नीयत से उस पर कई बार बुलेट मोटरसाइकिल चढ़ा दी। गंभीर रूप से घायल पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

​झूठा भरोसा देकर ले गया था साथ

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोड़ातराई निवासी गणेशी साहू (32 वर्ष) ने 2014 में अमित साहू से प्रेम विवाह किया था। दोनों के दो बच्चे भी हैं। पीड़िता का आरोप है कि विवाह के कुछ समय बाद से ही अमित शराब के नशे में उसके साथ मारपीट और विवाद करने लगा था। लगातार प्रताड़ना से तंग आकर गणेशी ने बच्चों को अपनी सास के पास छोड़ दिया और खुद अलग किराये के मकान में रहने लगी थी।

30 जून को गणेशी का जन्मदिन था। इस दिन आरोपी अमित ने उसके पास जाकर भविष्य में शराब न पीने और उसे अच्छे से रखने का भरोसा दिलाया। उसकी बातों में आकर पीड़िता वापस उसके साथ जाने को तैयार हो गई।

पुलिस हिरासत में आरोपी पति

​जान बचाने भागी तो बुलेट से कुचला

​03 जुलाई की रात अमित अपनी पत्नी को बुलेट मोटरसाइकिल (CG-16-CQ-2698) से कोड़ातराई स्थित अपने घर ले गया। वहां पहुंचते ही उसने पत्नी के चरित्र पर संदेह करते हुए फिर से गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी।

​हमले से डरी पीड़िता जब अपनी जान बचाने के लिए घर से बाहर की ओर भागी, तो आरोपी ने उसे बुलेट से टक्कर मारकर नीचे गिरा दिया। इसके बाद हत्या के इरादे से उसने गिरी हुई पत्नी के शरीर पर कई बार बुलेट चढ़ाई। इस क्रूर और जानलेवा हमले में पीड़िता के सिर, गर्दन, हाथ, जांघ और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं।

​BNS के तहत हत्या के प्रयास का मामला दर्ज

​घटना के बाद गंभीर हालत में पीड़िता ने जूटमिल थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। आरोपी अमित साहू (36 वर्ष) के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109(1) के तहत हत्या के प्रयास (अपराध क्रमांक 362/2026) का मामला पंजीबद्ध किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

रायगढ़ का किरोड़ीमल ट्रस्ट: शिकायतों और आंदोलन का लंबा इतिहास! आरोप वही.. अंजाम भी वही..

खुले व्यवसायीकरण के खिलाफ शिकायतों और आंदोलनों का एक लंबा इतिहास रहा है। इसी कड़ी में साल 2019 का एक वीडियो सामने आया है।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला: आरोपी गिरफ्तार.. गया जेल

ग्राम बड़े रेगड़ा में दुर्गा पंडाल में प्रसाद लेने गए 77 वर्षीय बुजुर्ग पर पड़ोसी ने किया था जानलेवा वार, पुलिस ने 24 घंटे में की कार्रवाई।
अक्टूबर 17, 2026

आईपीएस रतनलाल डांगी मामला: विभागीय जांच में महिला आईपीएस पारुल माथुर बनीं प्रस्तुतकर्ता अधिकारी

पीड़िता की मांग पर गृह विभाग ने प्रशांत अग्रवाल की जगह पारुल माथुर को सौंपी जिम्मेदारी, एडीजी दीपांशु काबरा कर रहे जांच
अक्टूबर 17, 2026

नई औद्योगिक नीति पर यूथ कांग्रेस का आरोप: रायगढ़ में स्थानीय युवाओं के साथ हो रहा धोखा

युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने उद्योगों में स्थानीय भर्ती की निगरानी के लिए पारदर्शी पोर्टल बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों से सब्सिडी वसूली की मांग की।
अक्टूबर 17, 2026

मकान बदल दिया फिर भी पीछा नहीं छोड़ा: नए मकान में भी घुसकर छेड़खानी! कोतरारोड़ पुलिस ने भेजा जेल

किराये के मकान में घुसकर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने ‘अभियान संवेदना’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में घरेलू विवाद पर पत्नी की फावड़े से हत्या: आरोपी पति गिरफ्तार, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही भेजा जेल

पुसौर के सूपा गांव में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने घटनास्थल से फावड़ा और कपड़े किए जब्त
अक्टूबर 17, 2026

नवरात्रि और गरबा में महिलाओं की सुरक्षा के लिए रायगढ़ पुलिस ने बनाई ‘मां दुर्गा वाहिनी’ : दो विशेष टीमें तैनात

दुर्गा पंडालों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में दोपहिया वाहनों से सतत पेट्रोलिंग करेंगी टीमें, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
अक्टूबर 17, 2026

शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 70.77 लाख की ठगी: साइबर पुलिस ने मुख्य आरोपी मिनकेतन को किया गिरफ्तार

ग्रामीण महिलाओं को रकम दोगुनी करने का झांसा देकर की गई थी धोखाधड़ी, पहले पकड़ी गई महिला आरोपी की निशानदेही पर हुई कार्रवाई
अक्टूबर 15, 2026

रायगढ़ में 72 हजार वोटरों के नाम कटे: क्या ये सिर्फ लिस्ट की सफाई है या चुनाव हारने-जिताने का नया खेल?

2018 और 2023 के चुनावी मार्जिन का चौंकाने वाला विश्लेषण; लैलूंगा-धरमजयगढ़ में पलटा जा सकता है खेल, खरसिया और रायगढ़ में भी भारी उलटफेर के संकेत।
अक्टूबर 15, 2026