छोड़कर सामग्री पर जाएँ

पेल्मा कोल माइंस: 19 मई का ‘कैंसिलेशन’ भारी, पर प्रशासन ने चली नई चाल; अब 8 जून को होगी SECL की जनसुनवाई, 9 गांवों के किसानों का ‘एकसमान मुआवजे’ पर अड़ा मोर्चा!

रायगढ़। रायगढ़ जिले के तमनार ब्लॉक में कोयला खदानों और विस्थापितों के हक की लड़ाई एक बार फिर अपने सबसे बड़े मोड़ पर पहुंच चुकी है। बीते 19 मई को भारी विरोध और प्रशासनिक दबाव के चलते जिस एसईसीएल (SECL) पेल्मा ओपनकास्ट कोल माइन की जनसुनवाई को कलेक्ट्रेट के आदेश पर ‘आगामी आदेश तक स्थगित’ करना पड़ा था, उसकी नई तारीख का ऐलान कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल (CECB) द्वारा जारी नए आदेश के अनुसार, अब आगामी 8 जून 2026 को इस महा-प्रोजेक्ट के लिए दोबारा लोक सुनवाई आयोजित की जाएगी।

​प्रशासन की इस जल्दबाजी ने साफ कर दिया है कि अरबों रुपए के इस कोल सिंडिकेट को चालू कराने के लिए अंदरखाने कितना भारी दबाव है। लेकिन दूसरी तरफ, तमनार बेल्ट के ग्रामीण भी इस बार आर-पार के मूड में हैं।

​2077 हेक्टेयर का साम्राज्य और 15 मिलियन टन कोयले का खेल

​एसईसीएल की यह पेल्मा ओपनकास्ट माइंस रायगढ़ जिले के इतिहास की सबसे बड़ी खुली खदानों में से एक होने जा रही है। इसके आंकड़े किसी के भी होश उड़ाने के लिए काफी हैं:

  • ​सालाना टारगेट: इस खदान से हर साल 15 मिलियन टन (15 MTPA) कोयला निकालने का मेगा टारगेट सेट किया गया है।
  • ​जमीन का दायरा: यह पूरा प्रोजेक्ट करीब 2077.934 हेक्टेयर (हजारों एकड़) की उपजाऊ और रिहायशी भूमि को अपने आगोश में ले लेगा।

​प्रभावित हो रहे हैं ये 9 गांव, ‘एकसमान मुआवजे’ पर ठनी रार

​इस खदान के पैर पसारते ही तमनार क्षेत्र के पेल्मा, उरबा, मडुवाडूमर, लालपुर, हिंझर, जरहीडिह, खर्रा, सक्ता और मिलूपारा गांव पूरी तरह प्रभावित होने जा रहे हैं।

RIG24 की ग्राउंड रिपोर्ट के अनुसार, पूर्व में इस जनसुनवाई के स्थगित होने की सबसे बड़ी वजह भी यही थी कि इन सभी 9 गांवों के किसानों और ग्रामीणों ने साफ़ तौर पर मांग रखी है कि जमीन किसी भी गांव की जाए, सभी प्रभावित गांवों में एकसमान मुआवजा दर (Equal Compensation Rate) लागू होनी चाहिए। और दूसरी कि  ज़मीन के बदले रोज़गार! फिलहाल जमीन अधिग्रहण के इस खेल में ‘भेदभाव और शॉर्टकट’ का रास्ता ग्रामीण किसी भी हाल में बर्दाश्त करेंगे.. ऐसा लगता तो नहीं..?

सीधी बात

19 मई को जो सुनवाई टली, उसे ठीक 20 दिन के भीतर 8 जून को दोबारा रख देना यह बताता है कि सरकार और SECL के ऊपर दिल्ली से कितना कड़ा टारगेट है। लेकिन सवाल वही खड़ा है, जहां पहले था.. क्या 8 जून की इस नई तारीख से पहले प्रशासन ने इन 9 गांवों के प्रभावित किसानों की ‘एकसमान मुआवजे’ वाली बुनियादी मांग पर कोई सहमति बनाई है? या फिर सिर्फ पुलिस बल और बैरिकेड्स के दम पर इस 15 मिलियन टन सालाना क्षमता वाली खदान का रास्ता साफ़ करने की औपचारिकता पूरी की जा रही है? जनता 8 जून को ‘पब्लिक कोर्ट’ में इसका सीधा हिसाब मांगेगी।

देखिए इस मामले की शॉर्ट वीडियो रिपोर्ट, 1 मिनट से भी कम समय में

 

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026