छोड़कर सामग्री पर जाएँ

छाल पुलिस पर संगीन आरोप: FIR और करियर का डर दिखाकर आदिवासी छात्र के परिवार से वसूले 20 हजार..? एसपी, एमएलए, मंत्री सबसे शिकायत! महीनो से न्याय को तरस रहा परिवार…

रायगढ़। जिले के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र छाल से एक समाज को झकझोर कर देने वाली घटना प्रकाश में आई है। यहां गरीब एक आदिवासी परिवार ने छाल थाना पुलिस के दो पुलिस कर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। यहां बीकॉम में पढ़ने वाले आदिवासी छात्र को दो पुलिसकर्मी सुबह-सुबह महुवा शराब के केस में उठाकर ले गए। फिर FIR और छात्र के करियर का डर दिखाकर 20 हजार रुपए ले लिए।

थाना प्रभारी के नाम से वसूले पैसे

इस मामले में पीड़ित आदिवासी छात्र के परिजनों ने बताया कि  5 जुलाई की सुबह 6:00 बजे छाल थाने से कुछ पुलिसकर्मी आए और बीकॉम सेकंड ईयर में पढ़ने वाले अनुराग राठिया को अपने साथ थाने ले गए। इसके बाद परिजन दौड़ते भागते थाने पहुंचे। जहां उनकी मुलाकात दो पुलिसकर्मी हरेंद्र पाल जगत और गोविंद बनर्जी से हुई। उन्होंने परिजनों को बताया कि थाना प्रभारी रायगढ़ गए हुए हैं। उनसे फोन पर बात हुई है। उन्होंने कहा है कि तीस हजार दो कैश में, तब सेटलमेंट हो जाएगा नहीं तो, तुम्हारा लड़का जेल जाएगा।

करियर खराब करने का डर

परिजनों ने बताया कि उनके पास सिर्फ पांच हज़ार थे। जिस पर वो लोग नहीं माने। बात 15 हजार तक गई, उन्होंने समझाइश दी कि टी आई साहब नहीं मान रहे हैं, पढ़ने लिखने वाला लड़का हैं। करियर खराब हो जाएगा। 20 हजार दे दो। कोई केस नहीं होगा, छोड़ देंगे।

जिस पर परिजनों ₹20 हजार की व्यवस्था की। गोविंद बनर्जी ने 20 हजार लिया। बाद में उन्हें पता चला कि 4 लीटर महुआ का केस बना दिया गया है।

परिजनों ने आरोप लगाया कि छाल थाना के उन पुलिसकर्मियों ने फर्जी केस में फसाने और करियर खराब होने का दबाव बनाकर उनसे 20 हजार वसूले और केस भी बना दिया।

(वीडियो : उस पीड़ित आदिवासी परिवार की महिला की आपबीती, जिसमे उन्होंने इस बारे में पूरी कहानी बताई है। )

फिलहाल इसकी शिकायत 24 जुलाई को रायगढ़ पुलिस अधीक्षक, रायगढ़ विधायक और वित्त मंत्री ओपी चौधरी, सांसद राधेश्याम राठिया और क्षेत्रीय विधायक लालजीत सिंह राठिया को और भाजपा जिलाध्यक अरुणधर दीवान को डाक के द्वारा दी गई है।

भरोसा कायम रखने के लिए जांच बहुत जरूरी

वैसे इन मामलों में जांच बहुत जरूरी है। खासकर की ग्रामीण अंचलों में इस तरह की घटनाएं सुनने को मिलती है। ऐसे मामलो की जाँच और कार्यवाही से लोगो में सरकार और पुलिस पर भरोसा बना रहता हैं। वरना ऐसी ही घटनाये, प्रताड़ना युवा और कमजोर वर्ग के लोगो पर दुष्प्रभाव डालती है और उन्हें भटका सकती है। घरघोड़ा में भी ऐसी शराब से संबंधित FIR और अवैध वसूली की शिकायत के बाद जांच की गई थी। जिस तत्कालीन घरघोड़ा थाना प्रभारी और दो पुलिस कर्मियों के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक रायगढ़ द्वारा कार्यवाही हुई थी।

ख़बर शेयर करें:

Related News

नवरात्रि ड्यूटी पर नशे में तैनात CAF जवान: गाली-गलौज का आरोप, मेडिकल जांच के बाद विभाग को लिखा गया पत्र

फेस-1 के पास वाहन की चाबी निकालने और विवाद करने का आरोप, सीएसपी ने कहा- नियमानुसार की जा रही कार्रवाई
अक्टूबर 18, 2026

रायगढ़ का किरोड़ीमल ट्रस्ट: शिकायतों और आंदोलन का लंबा इतिहास! आरोप वही.. अंजाम भी वही..

खुले व्यवसायीकरण के खिलाफ शिकायतों और आंदोलनों का एक लंबा इतिहास रहा है। इसी कड़ी में साल 2019 का एक वीडियो सामने आया है।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला: आरोपी गिरफ्तार.. गया जेल

ग्राम बड़े रेगड़ा में दुर्गा पंडाल में प्रसाद लेने गए 77 वर्षीय बुजुर्ग पर पड़ोसी ने किया था जानलेवा वार, पुलिस ने 24 घंटे में की कार्रवाई।
अक्टूबर 17, 2026

आईपीएस रतनलाल डांगी मामला: विभागीय जांच में महिला आईपीएस पारुल माथुर बनीं प्रस्तुतकर्ता अधिकारी

पीड़िता की मांग पर गृह विभाग ने प्रशांत अग्रवाल की जगह पारुल माथुर को सौंपी जिम्मेदारी, एडीजी दीपांशु काबरा कर रहे जांच
अक्टूबर 17, 2026

नई औद्योगिक नीति पर यूथ कांग्रेस का आरोप: रायगढ़ में स्थानीय युवाओं के साथ हो रहा धोखा

युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने उद्योगों में स्थानीय भर्ती की निगरानी के लिए पारदर्शी पोर्टल बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों से सब्सिडी वसूली की मांग की।
अक्टूबर 17, 2026

मकान बदल दिया फिर भी पीछा नहीं छोड़ा: नए मकान में भी घुसकर छेड़खानी! कोतरारोड़ पुलिस ने भेजा जेल

किराये के मकान में घुसकर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने ‘अभियान संवेदना’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में घरेलू विवाद पर पत्नी की फावड़े से हत्या: आरोपी पति गिरफ्तार, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही भेजा जेल

पुसौर के सूपा गांव में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने घटनास्थल से फावड़ा और कपड़े किए जब्त
अक्टूबर 17, 2026

नवरात्रि और गरबा में महिलाओं की सुरक्षा के लिए रायगढ़ पुलिस ने बनाई ‘मां दुर्गा वाहिनी’ : दो विशेष टीमें तैनात

दुर्गा पंडालों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में दोपहिया वाहनों से सतत पेट्रोलिंग करेंगी टीमें, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
अक्टूबर 17, 2026