छोड़कर सामग्री पर जाएँ

सावधान! जोखिम में है 300 से अधिक छात्रों की जान: वीडियो देखकर सरक जाएगी पैरों तले जमीन! कबीर चौक ड्रीम इंडिया स्कूल का मामला..

रायगढ़। आज तक आपने सरकारी स्कूलों के दुर्दशा की खबरें सुनी होगी मगर आज रायगढ़ शहर में चल रहे एक प्राइवेट स्कूल की दुर्दशा या मनमानी ने हद पार कर दी है। सुरक्षा मानकों को छोड़िए यह स्कूल किराए के एक आधे अधूरे निर्मित मकान में चल रही है। जिसके कारण भविष्य में आज नहीं तो कल दुर्घटना होना तय है।

नोडल अधिकारी पहुंचे तो हुआ खुलासा

इसका खुलासा तब हुआ जब नोडल अधिकारी एक शिकायत पर स्कूल पहुंचे थे। वहां पहुंचते हुए जो नजारा दिखा, वो भी सकते में आ गया। यह स्कूल एक शासकीय शिक्षक के संरक्षण में चलाया जाता है जिसकी प्रिंसिपल उनकी पत्नी है।

(वीडियो: क्लासरूम का जायजा लेते हुए नोडल अधिकारी, खिड़कों पर ग्रिल नहीं है और कंस्ट्रक्शन का सामान खुला पड़ा हुआ है)

यह स्कूल, स्कूल के हिसाब से नहीं बना था, यह यह किसी के द्वारा रहने के लिए बनाया गया एक मकान था। जिसका निर्माण भी अभी पूरा नहीं हुआ है। जिस स्कूल प्रबंधन द्वारा किराए पर लिया गया।

(वीडियो: क्लासरूम में नोडल अधिकारी)

स्कूल के कमरे,  घर के कमरे जैसे छोटे-छोटे हैं, करीब 10 बाय  12 के साइज के कमरे, जिसमें करीब 17 से 20 बच्चे बैठते हैं जबकि सेटिंग की व्यवस्था सिर्फ 16 बच्चों की है। करीब 3 फीट ऊंची खिड़कियां है मगर उसमें ग्रिल नहीं है। जबकि स्कूल बस की भी खिड़की में जालियां लगी होती है। वेंटीलेशन के लिए एक एग्जास्ट है जो आज जांच के दौरान बंद पाया गया। उमस के मारे बच्चों का हाल खराब था। बिजली के तारे  भी खुले में लटक रही थी।

इतना ही सबसे खतरनाक यहां करीब 25 फीट गहरी खाई नुमा वेंटीलेशन एरिया है। जिसे टॉयलेट की गैस पाइप्स गई हुई है, जिसे प्लास्टिक के बोरे से पैक किया गया है। इस पूरे 4/4 के एरिया को एक पतले से प्लाई से ढक दिया है। अगर बच्चे खेलते खेलते इसमें गिर जाए तो बड़ी दुर्घटना होने से इंकार नहीं किया जा सकता। नीचे वीडियो में आप देख सकते हैं।

इसके साथ ही स्कूल के समय यहां पर भारी वाहन भी देखे गए और करीब 2 फीट की जगह से अभिभावक उसे चलती गाड़ी को क्रॉस करते दिखे। बरसात के समय या कम खतरनाक नहीं है जिसे आप वीडियो में देख सकते हैं।

इतना ही नहीं स्कूल की मान्यता भी संदेह के घेरे में है। यहां नर्सरी से  10वीं तक की कक्षाएं चलती है। करीब 300 के आसपास छात्र है। ना स्कूल के प्रिंसिपल के पास इसका कोई सही जवाब था ना ही जिला शिक्षा अधिकारी इसके बारे में कुछ स्पष्ट रूप से बात पाए।

फिलहाल यह मामला काफी गंभीर प्रवृति है। 300 छात्रों की जान दुर्घटना के साए में है। किसी अनहोनी दुर्घटना के इंतजार से बेहतर होगा, पहले ही इस पर सघन जांच होनी चाहिए।

ख़बर शेयर करें:

Related News

नवरात्रि ड्यूटी पर नशे में तैनात CAF जवान: गाली-गलौज का आरोप, मेडिकल जांच के बाद विभाग को लिखा गया पत्र

फेस-1 के पास वाहन की चाबी निकालने और विवाद करने का आरोप, सीएसपी ने कहा- नियमानुसार की जा रही कार्रवाई
अक्टूबर 18, 2026

रायगढ़ का किरोड़ीमल ट्रस्ट: शिकायतों और आंदोलन का लंबा इतिहास! आरोप वही.. अंजाम भी वही..

खुले व्यवसायीकरण के खिलाफ शिकायतों और आंदोलनों का एक लंबा इतिहास रहा है। इसी कड़ी में साल 2019 का एक वीडियो सामने आया है।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला: आरोपी गिरफ्तार.. गया जेल

ग्राम बड़े रेगड़ा में दुर्गा पंडाल में प्रसाद लेने गए 77 वर्षीय बुजुर्ग पर पड़ोसी ने किया था जानलेवा वार, पुलिस ने 24 घंटे में की कार्रवाई।
अक्टूबर 17, 2026

आईपीएस रतनलाल डांगी मामला: विभागीय जांच में महिला आईपीएस पारुल माथुर बनीं प्रस्तुतकर्ता अधिकारी

पीड़िता की मांग पर गृह विभाग ने प्रशांत अग्रवाल की जगह पारुल माथुर को सौंपी जिम्मेदारी, एडीजी दीपांशु काबरा कर रहे जांच
अक्टूबर 17, 2026

नई औद्योगिक नीति पर यूथ कांग्रेस का आरोप: रायगढ़ में स्थानीय युवाओं के साथ हो रहा धोखा

युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने उद्योगों में स्थानीय भर्ती की निगरानी के लिए पारदर्शी पोर्टल बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों से सब्सिडी वसूली की मांग की।
अक्टूबर 17, 2026

मकान बदल दिया फिर भी पीछा नहीं छोड़ा: नए मकान में भी घुसकर छेड़खानी! कोतरारोड़ पुलिस ने भेजा जेल

किराये के मकान में घुसकर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने ‘अभियान संवेदना’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में घरेलू विवाद पर पत्नी की फावड़े से हत्या: आरोपी पति गिरफ्तार, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही भेजा जेल

पुसौर के सूपा गांव में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने घटनास्थल से फावड़ा और कपड़े किए जब्त
अक्टूबर 17, 2026

नवरात्रि और गरबा में महिलाओं की सुरक्षा के लिए रायगढ़ पुलिस ने बनाई ‘मां दुर्गा वाहिनी’ : दो विशेष टीमें तैनात

दुर्गा पंडालों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में दोपहिया वाहनों से सतत पेट्रोलिंग करेंगी टीमें, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
अक्टूबर 17, 2026