छोड़कर सामग्री पर जाएँ

वीडियो: पश्चिम बंगाल में बड़ा रेल हादसा: कंचनजंगा एक्सप्रेस को पीछे से मालगाड़ी ने मारी टक्कर! 5 की मौत, 20-25 घायल.. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

पश्चिम बंगाल में बड़ा रेल हादसा हुआ है। यहां ट्रैक पर खड़ी कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन के पीछे से तेज गति से आ रही मालगाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी है।

घटना के बाद ट्रेन की पीछे की तीन बोगियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई हैं। ट्रेन के कई डिब्बे बेपटरी हो गए हैं। बताया जा रहा है कि हादसे में 5 यात्रियों की मौत भी हुई है।

https://twitter.com/ANI/status/1802569301666234725?t=0lKce_d-eh_PSkWQB2DVTA&s=19

20 -25 लोगों के घायल होने की भी जानकारी मिली है। यात्रियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल है। यह घटना पश्चिम बंगाल की सीमावर्ती इलाके रंगापानी और निजबाड़ी के बीच हुई है।

https://twitter.com/ANI/status/1802570170642133383?t=L4MXTglInWYNV_9DLQGBzg&s=19

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्वीट किया, “एनएफआर जोन में दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना। बचाव अभियान युद्ध स्तर पर चल रहा है। रेलवे, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ निकट समन्वय में काम कर रहे हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।”

https://twitter.com/ANI/status/1802570109673935132?t=9BSkwmJHQwnWSuCEYo_DqA&s=19

ख़बर शेयर करें: