छोड़कर सामग्री पर जाएँ

@विडियो: झाड़ता था मैनेजरी! काम को लेकर देता था प्रेशर! पैसे देकर मैनेजर को बीच सड़क पर लोहे की रॉड से पिटवाया!

बेंगलुरु पुलिस ने एक प्राइवेट कंपनी के कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। उन पर किराये के गुंडे बुलाकर मैनेजर पर हमला करने का आरोप लगाया गया है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से दो सहकर्मी हैं और बाकी तीन आरोपी किराये के गुंडे हैं, जिन्हें मैनेजर की पिटाई करने का काम दिया गया था।

मैनेजर को बीच सड़क पर पिटवाया

सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा पिटाई का वीडियो सुरेश नामक शख्स का है, जो पेशे से ऑडिटर है। वायरल क्लिप में गुंडों का एक गिरोह को बेंगलुरु के कल्याण नगर में एक सड़क पर ऑडिटर को लोहे की रॉड से पीटता नजर आ रहा है। इस घटना को एक कार में डैशबोर्ड कैमरे से रिकॉर्ड किया गया था।

आरोपी कर्मचारियों का नाम उमाशंकर और विनेश है, जो सुरेश के साथ काम करते थे। दोनों एक साल पहले कंपनी में ऑडिटर के रूप में शामिल हुए थे। आरोपियों के मुताबिक, उनके आने के बाद से ही मैनेजर दोनों पर तेजी से काम करने के लिए दबाव डाल रहा था और उन्हें मैनेजर वाले एटीट्यूड से परेशान कर रहा था। मैनेजर कर्मचारियों पर डेली ट्रांजैक्शन निपटाने का दबाव बनाता था, जबकि इस काम में पहले कई दिन लग जाते थे। परेशान होकर दोनों कर्मचारियों ने उसे सबक सिखाने का प्लान बनाया।

https://twitter.com/vindhyakehri/status/1775222234816418259

आरोपियों ने कुछ लोगों से बात की और तीन लोगों को मैनेजर की रास्ते में पिटाई करने का काम सौंपा। हालांकि इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपियों को जल्द ही खोज लिया। बेंगलुरु पुलिस ने इस घटना पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का वीडियो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है।

ख़बर शेयर करें: