छोड़कर सामग्री पर जाएँ

लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी से हमारी अपील है कि वो राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में न आये !रामजन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय का बयान

जनवरी में रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के समारोह में समग्र भारतीयता की छटा बिखरेगी। इस अवसर पर बल्कि विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्रीय स्तर पर छाप छोड़ने वाली ढाई हजार विभूतियां शामिल होंगी.. लेकिन इसमें भाजपा के दिग्गज नेता पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी राम मंदिर के भव्य अभिषेक में शामिल नहीं होंगे। रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय ने मीडिया को बयान दिया कि ” हम चाहते है और हमने अपील भी की है कि लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में न आये !” उन्होंने ऐसा क्यों कहा आईये समझते है.

लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी

सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस में रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा- लाल कृष्ण आडवाणी जिनकी उम्र 96 साल और मुरली मनोहर जोशी जो कि 90 वर्ष के हो जाएंगे उनसे उम्र और स्वास्थ्य के आधार पर अनुरोध किया गया था कि वे अगले राम मंदिर के अभिषेक में शामिल न हों। दोनों से अनुरोध किया गया है और उन्होंने अनुरोध को स्वीकार भी कर लिया है।

वीडियो

इस दौरान चंपतराय ने याद दिलाया कि भूमिपूजन में कल्याण सिंह भी आने की जिद कर रहे थे, मैंने किसी तरह उन्हें रोका।

ख़बर शेयर करें: