छोड़कर सामग्री पर जाएँ

YouTuber का न्यूड वीडियो सोशल मीडिया में वायरल! बैडरूम में लगवाया था CCTV..

घर में लगा CCTV कितना खतरनाक हो सकता है, इसका एक नया उदाहरण सामने आया है. मामला मुंबई के बांद्रा का है, जहां एक यूट्यूबर ने अपना पर्सनल वीडियो लीक होने पर शिकायत दर्ज कराई है. 21 साल के YouTuber के घर में CCTV कैमरा लगा है. किसी ने यूट्यूबर के CCTV का एक्सेस हासिल कर उसके न्यूड वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिए हैं. 

क्या है पूरा मामला?

अपनी शिकायत में यूट्यूबर ने बताया कि उसने अपने घर के अंदर सुरक्षा के मद्देनजर CCTV कैमरा इंस्टॉल कराया था. इसमें से एक कैमरा उसने अपने बेडरूम में इंस्टॉल कराया था. 9 दिसंबर को पीड़ित के एक दोस्त ने उसे कॉल किया और बताया कि कपड़े बदलते हुए उसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

यूट्यूब ने जब क्लिप को चेक किया तो पाया कि वो वीडियो उसके कमरे का है. इसके बाद पीड़ित को लगातार लोगों के फोन कॉल्स आने लगें. न्यूड क्लिप को किसी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था और वो वायरल हो गया. मामले की जांच कर रहे अधिकारी का कहना है कि ये काम किसी जानने वाले का हो सकता है. हालांकि, इसकी जांच सभी एंगल से की जा रही है. 

बगैर कपड़ों से निकलते हुआ वीडियो वायरल

यूट्यूबर को उसके दोस्त ने बताया कि जब वह बाथरूम से बिना कपड़े पहने निकला था, वही सीन वायरल वीडियो में दिख रहा है। ये वीडियो 17 नवंबर का बताया जा रहा है। इतना पता चलते ही यूट्यूबर टेंशन में आ गया और उसने तुंरत पुलिस को इन्फार्म किया।

पुलिस ने ट्रेस कर लिया आईपी एड्रेस

जिस व्यक्ति ने यूट्यूबर के सीसीटीवी कैमरों को हेक किया है। उसका पता पुलिस ने लगा लिया है। पुलिस ने वह आईपी एड्रेस ट्रेस कर लिया है। जिससे सीसीटीवी कैमरों को हेक करके वीडियो वायरल किए जा रहे हैं। पुलिस ने वायरल वीडियो को तुरंत डिलीट करने के लिए सभी सोशल मीडिया साइट्स से कहा है। वहीं जल्द ही आरोपी को पकड़कर कार्रवाई करने की बात कही है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

कैसे लीक होता है CCTV वीडियो?

दरअसल, CCTV को वाईफाई से कनेक्ट किया जाता है. यानी आपके घर में सिक्योरिटी के लिए लगाए गए CCTV को इंटरनेट की जरूरत होती है. ये इंटरनेट ज्यादातर मामलों में Wi-Fi की मदद से मिलता है. ऐसे में अगर किसी को आपके CCTV का एक्सेस हासिल करना होता है, तो वो Wi-Fi पर हमला करता है. 

अगर आपने CCTV सिस्टम के लिए कमजोर पासवर्ड का इस्तेमाल किया है, तो हैकर्स आसानी से इसमें सेंधमारी कर सकते हैं. हो सकता है आपके जानने वाला ही कोई शख्स आपके CCTV सिस्टम में सेंधमारी कर दे. 

इसके अलावा होम नेटवर्क से कनेक्टेड CCTV अगर सभी सिक्योरिटी मेजर्स को फॉलो नहीं करता है, तो संभव है कि हैकर्स किसी एक खामी की मदद से आपके CCTV रिकॉर्डिंग को एक्सेस कर सकता है. 

अगर आपने किसी संदिग्ध लिंक पर क्लिक किया हो या किसी संदिग्ध फाइल को डाउनलोड किया हो, तो भी आप इस तरह के हादसे का शिकार हो सकते हैं. इससे आपके सिस्टम में कोई मैलवेयर इंस्टॉल करके हैकर्स ऐसा कर सकते हैं.

CCTV का फिजिकल एक्सेस भी खतरनाक हो सकता है. अगर कोई आपके CCTV को आसानी से एक्सेस कर सकता है, तो उसमें छेड़छाड़ भी कर सकता है. इसकी वजह से उसके हाथ आपके CCTV की रिकॉर्डिंग भी लग सकती है.

ख़बर शेयर करें: