छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पुलिस ने जंगल में बोर में बंद अधजली लाश की गुत्थी सुलझा ली हैं। मृतक की पहचान चांपा निवासी एक सब्जी कारोबारी के रूप में हुई थी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी की मां और उसके भाईयो को गिरफ्तार किया है।
इस मामले में पुलिस ने बताया कि मृतक की हत्या मां और भाइयों ने हत्या कर दी। इसके बाद पहचान छिपाने के लिए शव को जलाने का प्रयास किया और बोरी में भरकर जंगल के पास फेंक दिया। पुलिस ने नाबालिग भाइयों सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक, सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के फदहाखार के जंगल के पास से रविवार शाम करीब 4 बजे अधजला शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान बिर्रा रोड, चांपा निवासी सब्जी कारोबारी रवि साहू (26) के रूप में कराई। उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।
बोरी पर लिखे नंबर से हुई शव की शिनाख्त
पुलिस ने बताया कि, जिस बोरे में शव बांधा गया था, उसके पास ही दूसरा बोरा भी पड़ा था। उस पर चांपा टू बिलासपुर और एक मोबाइल नंबर लिखा हुआ था। इसके आधार पर पुलिस चांपा के एक व्यापारी तक पहुंची और उससे पूछताछ में पता चला कि शव उसके पड़ोसी का है।
31 जनवरी को हुए झगड़े के बाद से लापता
पुलिस जांच में पता चला कि, रवि साहू का उसकी सौतेली मां हेमलता साहू और भाइयों से अक्सर विवाद होता था। 31 जनवरी की सुबह गुस्से में रवि ने घर में आग लगा दी। इससे काफी सामान जल गया। इसके बाद दोपहर करीब 2.30 बजे फिर विवाद हुआ। इसके बाद से वह लापता है।
हत्या के बाद शव ठिकाने लगाने किराये पर गाड़ी मंगवाई
पुलिस ने इसके बाद सौतेली मां और दोनों नाबालिग भाइयों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि दोपहर करीब 3 बजे उन्होंने लोहे के पाइप से पीट-पीटकर रवि की हत्या कर दी। इसके बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए किराये की गाड़ी मंगवाई।
पहचान छिपाने के लिए पेट्रोल डालकर जलाया शव
गाड़ी के ड्राइवर कोसमंदा, चांपा निवासी सुनील यादव के साथ मिलकर रवि के शव को गाड़ी में लोड किया। इसके बाद रात को फदहाखार के जंगल में ले गए और पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आरोपियों ने बताया कि घरेलू कारणों के चलते अक्सर विवाद होता था। इसलिए हत्या कर दी।


