छोड़कर सामग्री पर जाएँ

@VIDEO: गज़ब के गुरुजी! जेब मे सादा के पौवा, डिस्पोजल और चकना के साथ पहुँचे स्कूल! महिला हेडमास्टर के सामने टेबल पर लगाने लगे पैक.. 

बिलासपुर । बिलासपुर जिले के मस्तूरी विकासखंड के एक शासकीय स्कूल के शिक्षक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं। जिसमें वह शराब के नशे में स्कूल पहुँचकर शिक्षक के पद को कलंकित कर रहा हैं, इसके बाद स्कूल के भीतर महिला प्रधान पाठिका के सामने अपनी टेबल पर चखना और शराब लेकर पीने बैठ गया। जिसने बड़े ही आराम से पैग बनाया और पीने लगा। जब उसे ऐसा करने से मना किया गया तो उल्टे उसने बीईओ, डीईओ और यहां तक कलेक्टर से शिकायत करने देने की बात कही, जिसने नशे में चूर होकर जो करना है कर लो कि धमकी भी दी है।

दरअसल यह पूरा मामला मस्तूरी विकासखंड के ग्राम मचहा जनपद प्राथमिक शाला का है। जहाँ पदस्थ सहायक शिक्षक संतोष कुमार केंवट बुधवार को शराब के नशे में स्कूल पहुँचे, जो अपने साथ भी शराब लेकर पहुँचे थे। जिन्होंने बकायदा स्कूल में छोटे छोटे बच्चों के सामने शराब और बैग में रखे चखने को निकाला और कार्यालय कक्ष में मौजूद प्रधान पाठिका तुलसी गणेश चौहान के सामने शराब की बोतल खोलकर पैग बनाकर पीने लगा, जिसे ऐसा करने से जब रोका गया तो उसने किसी से भी शिकायत करने देने की बात कही।

मामले में प्रधान पाठिका तुलसी गणेश चौहान ने बताया कि स्कूल में सहायक शिक्षक का यह कृत्य बेहद ही निंदनीय है, जिस पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, वही उन्होंने स्कूल में शिक्षकों की मनमानी की बात भी कही।

वही इस मामले में जब डीईओ टी आर साहू को जानकारी दी गई तो उन्होंने इसे गंभीरता से लिया और शीघ्र जांच कर कार्रवाई की बात कही साथ ही तत्काल उक्त शिक्षक पर निलंबन की कार्रवाई शुरू करने निर्देश दिए है वही मामले में मस्तूरी बीईओ अश्वनी भारद्वाज ने अपने टीम के साथ स्कूल पहुँचकर इसकी जांच भी शुरू कर दी है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

लिव-इन पार्टनर की हत्या कर शव सेप्टिक टैंक में छिपाया: शराबी और इंडिपेंड गर्लफ्रेंड की खौफनाक दास्तां

शराब की लत को लेकर हुए विवाद के बाद डंडे से पीटकर की थी हत्या, रक्षाबंधन के बाद से लापता थी महिला
सितम्बर 30, 2026

असम में भूपेश बघेल के काफिले पर हमला: कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया आरोप तो सीएम सरमा ने बताया आपसी गुटबाजी

सोमवार को सांसद गौरव गोगोई और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक चुनावी मीटिंग के लिए लोरिमुख इलाके की तरफ जा रहे थे कि तभी उनके काफिले पर हमला हो गया। जानकारी के मुताबिक, काफिले की गाड़ियों पर पत्थर फेंके गए।
सितम्बर 22, 2026

गणेश पंडाल में डीजे पर नाचने को लेकर खूनी संघर्ष: एक युवक की मौत और 4 घायल

मस्तूरी क्षेत्र में बिदर त्योहार के दौरान पुरानी रंजिश में चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, पुलिस ने 10 से अधिक संदेहियों को हिरासत में लिया
सितम्बर 21, 2026

पत्रकारों के साथ बदसलूकी: पंडित चक्रपाणी स्कूल की प्रभारी प्राचार्या वंदिनी श्रीवास्तव हटाई गईं

शराबी शिक्षक के मामले में कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों से विवाद और बदसलूकी की जांच रिपोर्ट के बाद शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई
सितम्बर 19, 2026