छोड़कर सामग्री पर जाएँ

फटा AC का सिलेंडर: एक की मौत! एक अस्पताल में!

छत्तीसगढ़ के कोरबा में AC का सिलेंडर ब्लास्ट हो गया, जिसमें एक युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरे साथी की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि AC से सिलेंडर को निकालकर गैस भराने बाजार आए थे, तभी लौटते वक्त ब्लास्ट हो गया। पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार दोपहर 2 बजे पवन टॉकीज के पास कुचैन निवासी बाइक सवार संजय पटेल और उसका साथी कुसमुंडा निवासी कौशिक सेठी हादसे का शिकार हुए। संजय पटेल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोस्त कौशिक सेठी घायल है।

मृतक संजय पटेल की फोटो

ख़रीदारी करने रुके थे

बताया जा रहा है कि रास्ते में धूप अधिक लगने के कारण सड़क किनारे चश्मा दुकान में खरीदारी करने रुके। इस दौरान सिलेंडर को कौशिक सेठी अपने हाथ में रखा था, तभी अचानक ब्लास्ट हो गया। सामने खड़े संजय पटेल के चेहरे पर लगा।

खून से सना सड़क पर पड़ा रहा संजय

इस दौरान स्थानीय लोगों ने बताया कि ब्लास्ट के बाद राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। संजय खून से सना सड़क पर पड़ा हुआ था। साथ ही कौशिक सेठी को भी चोटें आई। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना 112 और कोतवाली पुलिस को दी।

अस्पताल में घायल कौशिक सेठी

डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित किया

पुलिस के पहुंचते ही तत्काल दोनों को अस्पताल के लिए रवाना किया गया, जहां संजय पटेल को डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। वहीं कौशिक का अस्पताल में इलाज जारी है। मामले में निजी अस्पताल ने सिविल लाइन पुलिस को मेमो भेजा है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

लिव-इन पार्टनर की हत्या कर शव सेप्टिक टैंक में छिपाया: शराबी और इंडिपेंड गर्लफ्रेंड की खौफनाक दास्तां

शराब की लत को लेकर हुए विवाद के बाद डंडे से पीटकर की थी हत्या, रक्षाबंधन के बाद से लापता थी महिला
सितम्बर 30, 2026

असम में भूपेश बघेल के काफिले पर हमला: कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया आरोप तो सीएम सरमा ने बताया आपसी गुटबाजी

सोमवार को सांसद गौरव गोगोई और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक चुनावी मीटिंग के लिए लोरिमुख इलाके की तरफ जा रहे थे कि तभी उनके काफिले पर हमला हो गया। जानकारी के मुताबिक, काफिले की गाड़ियों पर पत्थर फेंके गए।
सितम्बर 22, 2026

गणेश पंडाल में डीजे पर नाचने को लेकर खूनी संघर्ष: एक युवक की मौत और 4 घायल

मस्तूरी क्षेत्र में बिदर त्योहार के दौरान पुरानी रंजिश में चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, पुलिस ने 10 से अधिक संदेहियों को हिरासत में लिया
सितम्बर 21, 2026

पत्रकारों के साथ बदसलूकी: पंडित चक्रपाणी स्कूल की प्रभारी प्राचार्या वंदिनी श्रीवास्तव हटाई गईं

शराबी शिक्षक के मामले में कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों से विवाद और बदसलूकी की जांच रिपोर्ट के बाद शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई
सितम्बर 19, 2026