छोड़कर सामग्री पर जाएँ

स्कूल की बच्चियों से गंदी बातें करता हैं टीचर! हरकते बढ़ी तो बताया..

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के बिल्हा थाना क्षेत्र में स्थित एक सरकारी स्कूल के टीचर पर बच्चियों से अश्लील बातें करने और छेड़छाड़ का आरोप लगा है। बच्चियों ने बताया कि टीचर कमलेश साहू उन्हें अपने कमरे में बुलाकर किस करता है, साथ ही बैड टच कर गंदी हरकतें करता है।

बिल्हा थाना क्षेत्र के शासकीय स्कूल में 6वीं और 8वीं कक्षा की छात्राओं ने बताया कि शिक्षक कमलेश साहू लंबे समय से उनके साथ ऐसी हरकतें कर रहा है। वह अश्लील और भद्दी बातें करते है, जिसकी शिकायत उन्होंने संकुल समन्वयक आशा कंवर से भी की थी, लेकिन उन्होंने इस पर ध्यान नहीं दिया।

आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग

जब टीचर की हरकतें बहुत ज्यादा बढ़ने लगीं तो बच्चियों ने इस बारे में अपने माता-पिता को बताया। छात्राओं ने कहा कि पहले डर की वजह से वे माता-पिता से ये बात नहीं कह पा रही थीं, लेकिन कोई रास्ता नहीं मिला तो उन्हें ये बात कहनी पड़ी।

इसके बाद परिजन ने जनप्रतिनिधियों और स्कूल प्रबंधन से आरोपी टीचर की शिकायत की है। आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग भी उन्होंने की है।

पीड़ित छात्राओं का बयान किया जा रहा दर्ज

मामला सामने आने के बाद अब DEO टीआर साहू के निर्देश पर BEO सुनीता ध्रुव के नेतृत्व में जांच टीम बनाई गई है। जांच टीम पीड़ित छात्राओं के बयान दर्ज कर रही है। वहीं, संकुल समन्वयक आशा कंवर ने कहा कि मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से की गई है। इस मामले को लेकर गांव में बैठक भी की गई है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

लिव-इन पार्टनर की हत्या कर शव सेप्टिक टैंक में छिपाया: शराबी और इंडिपेंड गर्लफ्रेंड की खौफनाक दास्तां

शराब की लत को लेकर हुए विवाद के बाद डंडे से पीटकर की थी हत्या, रक्षाबंधन के बाद से लापता थी महिला
सितम्बर 30, 2026

असम में भूपेश बघेल के काफिले पर हमला: कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया आरोप तो सीएम सरमा ने बताया आपसी गुटबाजी

सोमवार को सांसद गौरव गोगोई और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक चुनावी मीटिंग के लिए लोरिमुख इलाके की तरफ जा रहे थे कि तभी उनके काफिले पर हमला हो गया। जानकारी के मुताबिक, काफिले की गाड़ियों पर पत्थर फेंके गए।
सितम्बर 22, 2026

गणेश पंडाल में डीजे पर नाचने को लेकर खूनी संघर्ष: एक युवक की मौत और 4 घायल

मस्तूरी क्षेत्र में बिदर त्योहार के दौरान पुरानी रंजिश में चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, पुलिस ने 10 से अधिक संदेहियों को हिरासत में लिया
सितम्बर 21, 2026

पत्रकारों के साथ बदसलूकी: पंडित चक्रपाणी स्कूल की प्रभारी प्राचार्या वंदिनी श्रीवास्तव हटाई गईं

शराबी शिक्षक के मामले में कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों से विवाद और बदसलूकी की जांच रिपोर्ट के बाद शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई
सितम्बर 19, 2026