छोड़कर सामग्री पर जाएँ

मंदिर में ही पुजारी की निर्मम हत्या: कातिल का सुराग ढूंढ रही पुलिस

बिलासपुर। बिलासपुर जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र में ग्राम परसाकापा में एक मंदिर के पुजारी, जागेश्वर पाठक की निर्मम हत्या कर दी गई है। रविवार सुबह उनका शव सूरीघाट स्थित पाठ बाबा मंदिर परिसर में मिला, जिस पर धारदार हथियार से हमला करने के निशान थे। पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शनिवार रात मंदिर में खौफनाक वारदात

शनिवार को पाठबाबा मंदिर में सो रहे पुजारी जागेश्वर पाठक उर्फ मोटू (30 वर्ष) की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि पुजारी मंदिर में ही सोते थे। रविवार सुबह जब उनकी मां मंदिर पहुँचीं, तब बेटे का खून से लथपथ शव देखकर दहशत में चीख उठीं। उनकी चीखें सुनते ही गांववाले जुट गए और पुलिस को तत्काल सूचना दी गई।

हत्या की जांच में जुटी पुलिस

मिला एक जोड़ी अनजान चप्पल

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि पुजारी के विरोध करने पर हमलावरों ने धारदार हथियार से बार-बार हमला किया होगा, जिससे मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर एक जोड़ी चप्पल बरामद हुई है, मगर उसकी पहचान किसी ने नहीं की।

घटनास्थल पर मौजूद पुलिस

मोबाइल भी गायब

पुजारी के पास मौजूद दोनों मोबाइल फोन (एक एंड्राइड, एक की-पैड) घटना के बाद गायब मिले। पुलिस अब मोबाइल की लोकेशन और कॉल डिटेल्स के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

फोरेंसिक और डॉग स्क्वायड जुटे

घटनास्थल पर पुलिस अधिकारियों, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने जांच तेज कर दी है। हालांकि हत्या की असली वजह स्पष्ट नहीं है, लेकिन पुलिस चोरी और पुरानी दुश्मनी समेत हर बिंदु पर तफ्तीश में जुटी है।

मंदिर परिसर में हुई हत्या ने गांव में दहशत का माहौल बना दिया है। पुलिस ग्रामीणों से पुजारी के संबंधों और हाल के दिनों की गतिविधियों को खंगाल रही है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

लिव-इन पार्टनर की हत्या कर शव सेप्टिक टैंक में छिपाया: शराबी और इंडिपेंड गर्लफ्रेंड की खौफनाक दास्तां

शराब की लत को लेकर हुए विवाद के बाद डंडे से पीटकर की थी हत्या, रक्षाबंधन के बाद से लापता थी महिला
सितम्बर 30, 2026

असम में भूपेश बघेल के काफिले पर हमला: कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया आरोप तो सीएम सरमा ने बताया आपसी गुटबाजी

सोमवार को सांसद गौरव गोगोई और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक चुनावी मीटिंग के लिए लोरिमुख इलाके की तरफ जा रहे थे कि तभी उनके काफिले पर हमला हो गया। जानकारी के मुताबिक, काफिले की गाड़ियों पर पत्थर फेंके गए।
सितम्बर 22, 2026

गणेश पंडाल में डीजे पर नाचने को लेकर खूनी संघर्ष: एक युवक की मौत और 4 घायल

मस्तूरी क्षेत्र में बिदर त्योहार के दौरान पुरानी रंजिश में चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, पुलिस ने 10 से अधिक संदेहियों को हिरासत में लिया
सितम्बर 21, 2026

पत्रकारों के साथ बदसलूकी: पंडित चक्रपाणी स्कूल की प्रभारी प्राचार्या वंदिनी श्रीवास्तव हटाई गईं

शराबी शिक्षक के मामले में कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों से विवाद और बदसलूकी की जांच रिपोर्ट के बाद शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई
सितम्बर 19, 2026