पटना। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिए विवादित बयान ने देश भर में उथल-पुथल मचा रखी है। पटना के बापू सभागार में कांग्रेस के कार्यक्रम के दौरान एक व्यक्ति द्वारा यह कहने पर की ‘मोदी नहीं जाएगा!’ 85 वर्षीय मल्लिकार्जुन खड़गे अपना आपा खो बैठे और उन्होंने मंच से ही चिल्लाकर कह दिया कि ‘मोदी का बाप भी जाएगा!’ इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उसे व्यक्ति की पिटाई कर दी और कार्यक्रम से बाहर कर इस पूरे मामले में हैरान करने वाली बात यह है कि मार खाने वाला कोई भाजपा का नहीं बल्कि कांग्रेस का ही था। वह कुछ और बोलना चाहता था लेकिन उसकी आधी बात सुनकर ही कांग्रेस अध्यक्ष के साथ काग्रेस कार्यकर्ताओं ने आपा खो दिया और ही साथी पिटाई कर दी।
भाषण के दौरान टिप्पणी और गलतफहमी
यह कार्यक्रम बिहार के पहले मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह की जयंती के अवसर पर आयोजित किया गया था। मंच से मल्लिकार्जुन खड़गे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर निशाना साध रहे थे। इसी बीच सभागार में मौजूद संतोष नाम का एक युवक अपनी जगह पर खड़ा हुआ और उसने कहा कि मोदी ऐसे नहीं जाने वाले हैं, जब तक देश में बड़ा आंदोलन या विद्रोह नहीं होगा, तब तक मोदी सरकार नहीं हटेगी।
सभागार में मौजूद कार्यकर्ताओं ने संतोष की पूरी बात सुनने के बजाय केवल “मोदी नहीं जाने वाले हैं” वाला हिस्सा सुना। कार्यकर्ताओं को लगा कि वह भाजपा या मोदी समर्थक है और कार्यक्रम में व्यवधान डालने पहुंचा है।
मंच से नाराजगी और पुलिस का बीच-बचाव
इस घटनाक्रम के दौरान मंच से मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी नाराजगी जताते हुए तल्ख टिप्पणी की। वहीं नीचे मौजूद कार्यकर्ताओं ने युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों और पुलिस बल ने तत्परता दिखाते हुए युवक को भीड़ से छुड़ाया और सुरक्षित स्थान पर ले गए।
पीड़ित कार्यकर्ता की सफाई और सियासी प्रतिक्रिया
घटना के बाद संतोष ने मीडिया के सामने स्पष्ट किया कि वह कांग्रेस का ही कार्यकर्ता है। संतोष ने कहा कि नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उसकी बात को आधा-अधूरा सुनकर गलत समझ लिया। उसका कहना था कि केवल शांति से बैठकर भाषण देने से मोदी सरकार नहीं हटेगी, इसके लिए राहुल गांधी और पूरे विपक्ष को सड़कों पर उतरकर जन-विद्रोह जैसा बड़ा आंदोलन खड़ा करना होगा।
इस पूरे घटनाक्रम और मंच से मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा की गई टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी ने कार्यक्रम में हुई हिंसा और खड़गे के बयान को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है।








