छोड़कर सामग्री पर जाएँ

ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास मिला अज्ञात पुरुष का शव: शरीर पर मिले चोट के निशान

रायगढ़। ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास 24 अक्टूबर की सुबह एक अज्ञात पुरुष का शव बरामद हुआ है। घटना की सूचना मिलने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, जूटमिल थाना पुलिस और एफएसएल (फॉरेंसिक) की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।

सीने और कंधे पर मिले चोट के निशान

पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष प्रतीत हो रही है। प्राथमिक निरीक्षण में मृतक के सीने और कंधे पर चोट के निशान पाए गए हैं। मौके पर शव की पहचान नहीं हो सकी, जिसके बाद जूटमिल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को सुरक्षित रूप से मरच्युरी में रखवा दिया है।

मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

शिनाख्त के लिए पुलिस ने जारी किए संपर्क नंबर

अज्ञात मृतक की पहचान और उसके परिजनों की तलाश के लिए पुलिस ने मृतक के फोटोग्राफ्स सीमावर्ती जिलों की पुलिस को भेजे हैं, साथ ही विभिन्न सोशल मीडिया माध्यमों पर भी प्रसारित किए हैं।

पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि कोई भी व्यक्ति मृतक की पहचान कर सकता है या उसके संबंध में कोई जानकारी रखता है, तो वह जूटमिल थाना प्रभारी के मोबाइल नंबर 9479193229 अथवा पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 9479193299 पर संपर्क कर जानकारी साझा कर सकता है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

रायगढ़: स्नैपचैट पर दोस्ती कर युवती से दुष्कर्म और 4.5 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

घरघोड़ा थाना पुलिस ने ‘अभियान संवेदना’ के तहत की कार्रवाई, घटना में इस्तेमाल आईफोन जब्त कर आरोपी को भेजा जेल
अक्टूबर 25, 2026

सूरजपुर में शिक्षिका और बेटे के दोहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझी: 19 लाख के लोन के लालच में परिचित ने की थी हत्या

पुलिस ने करीब 70 सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी प्रवेश कुमार को किया गिरफ्तार, लूटे गए जेवर और दस्तावेज बरामद
अक्टूबर 24, 2026

फोन में एक्टिव सिम नहीं तो WhatsApp और Telegram भी नहीं: SIM बाइंडिंग नियम प्रस्तावित, 1 जनवरी 2027 से क्या बदलेगा

साइबर फ्रॉड और डिजिटल अरेस्ट स्कैम रोकने के लिए सरकार का बड़ा कदम, टेलीकॉम विभाग ने मैसेजिंग ऐप्स के लिए 31 दिसंबर 2026 तक तय की डेडलाइन।
अक्टूबर 24, 2026

RIG ब्रेकिंग: जंगली सूअर का शिकार! मांस बांटते तीन आरोपी रंगे हाथ पकड़ाए! वन विभाग ने लिया हिरासत में

रायगढ़ वन मंडल परिक्षेत्र में उड़नदस्ता टीम ने की कार्रवाई, आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी
अक्टूबर 24, 2026

सिर्फ रायगढ़ के उद्योगों पर 132 करोड़ रुपये का जलकर बकाया: 8 कंपनियों के खिलाफ RRC जारी

गैर-अनुबंधित उद्योगों पर बकाया बढ़कर 114 करोड़ रुपये पहुंचा, इंड सिनर्जी और सालासार स्टील से 93 करोड़ रुपये की वसूली का मामला अदालत में लंबित।
अक्टूबर 23, 2026

चक्रधरनगर चौक पर दुर्गा पंडाल मारपीट मामले में तीन गिरफ्तार: दोनों पक्षों पर क्रॉस एफआईआर दर्ज

दो पक्षों के बीच हुए विवाद में पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा, मौके पर त्वरित कार्रवाई न करने की शिकायत पर विभागीय जांच शुरू
अक्टूबर 22, 2026

पुलिस के सामने चले लात-घूंसे: चक्रधर नगर दुर्गा पंडाल में दो युवकों की बेरहमी से पिटाई!

चक्रधरनगर चौक स्थित पंडाल में आधा दर्जन युवकों ने लात-घूंसों से पीटा, पुलिस की मौजूदगी के दावों के बीच अब तक कोई शिकायत दर्ज नहीं
अक्टूबर 22, 2026

विनोबानगर: घरेलू झगड़े में छोटे भाई ने बड़े भाई को बेरहमी से पीटा, केस दर्ज

चक्रधरनगर थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के बाद युवक लहूलुहान, तबीयत में सुधार होने पर पुलिस में दर्ज कराई शिकायत
अक्टूबर 22, 2026

भंडारे की लाइन को लेकर विवाद: युवकों ने धारदार हथियार और कड़े से किया हमला, दो घायल

चक्रधरनगर थाना क्षेत्र के लोईंग गांव में दुर्गा दशमी के प्रसाद वितरण के दौरान हुई मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मामला
अक्टूबर 22, 2026