छोड़कर सामग्री पर जाएँ

ट्रांसपोर्ट नगर मर्डर: बिरयानी के जुगाड में नशेड़ियों ने की थी चाकू मारकर हत्या: एक युवक और 4 नाबालिग पकड़े गए

रायगढ़। जूटमिल थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास सड़क किनारे सो रहे एक अज्ञात व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या करने के मामले को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने 19 वर्षीय राजेश्वर सारथी उर्फ समारू और चार विधि से संघर्षरत बालकों को अभिरक्षा में लिया है। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने बिरयानी खाने के लिए पैसे जुटाने की नीयत से सो रहे व्यक्ति से लूटपाट की कोशिश की थी और विरोध करने पर चाकू से वार कर उसकी जान ले ली।

पुलिस के अनुसार 24 अक्टूबर 2026 की सुबह ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास 35 से 40 वर्ष के अज्ञात पुरुष का शव मिलने की सूचना मिली थी। मृतक के सीने, कंधे और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान थे। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौका मुआयना कर शव को मरच्युरी में रखवाया। शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टरों ने हत्या की पुष्टि की, जिसके बाद जूटमिल थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

मृतक

लूटपाट के दौरान विरोध करने पर किए ताबड़तोड़ वार

एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन और एडिशनल एसपी अनिल सोनी के मार्गदर्शन में जूटमिल थाना प्रभारी अभिनव कांत सिंह के नेतृत्व वाली टीम ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज और मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने मिट्ठूमुड़ा, बजरंगपारा और सांगीतराई क्षेत्र में दबिश देकर एक युवक और चार नाबालिगों को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने घटना को अंजाम देना स्वीकार कर लिया।

गिरफ्तार बालिक आरोपी

आरोपियों के मेमोरेंडम बयान के मुताबिक 23 अक्टूबर की देर रात करीब 1 बजे सभी आरोपी नशे में थे। बिरयानी खाने की इच्छा होने पर उन्होंने पैसे जुटाने के लिए लूटपाट की योजना बनाई। एक एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल (सीजी 04 एम 3674) और अन्य माध्यमों से पांचों आरोपी ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड पहुंचे। वहां फल दुकान के पास खड़े ट्रक के किनारे एक व्यक्ति नशे की हालत में सो रहा था। जब आरोपियों ने उसकी जेब टटोली तो वह जाग गया और विरोध करने लगा। इसी दौरान एक नाबालिग आरोपी ने बटन चाकू निकालकर उसके सीने, जांघ, पीठ और भुजा पर कई वार कर दिए। हत्या के बाद आरोपी मृतक की जेब से 700 रुपये निकालकर आपस में बांटकर फरार हो गए थे।

संगठित अपराध की धारा जोड़ी गई, हथियार और कपड़े बरामद

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त बटन चाकू, घटना के समय पहने गए खून से सने कपड़े और मोटरसाइकिल जब्त कर ली है। पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपी नशा करने के आदी हैं और कबाड़ चोरी के अलावा रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर अकेले आने-जाने वाले लोगों या नशे में धुत व्यक्तियों से लूटपाट करते रहे हैं। संगठित तरीके से अपराध करने के कारण मामले में बीएनएस की धारा 111 (संगठित अपराध) भी जोड़ी गई है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

RIG ब्रेकिंग: 47 ग्राम अफीम के साथ युवक गिरफ्तार! ब्रेजा कार भी जब्त, रायगढ़ कोतवाली की कार्यवाही..

कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ढिमरापुर चौक के पास की कार्रवाई, पकड़ा गया आरोपी अमरजीत सिंह
अक्टूबर 26, 2026

पिकअप के सीक्रेट चेंबर से मिले 4 करोड़ रुपये नकद: रायपुर से नागपुर ले जाई जा रही थी रकम, देखें वीडियो

खुर्सीपार पुलिस ने डबरापारा के पास देर रात की कार्रवाई, दो सवारों से पूछताछ के साथ आयकर विभाग को भेजी जा रही सूचना।
अक्टूबर 26, 2026

‘मोदी का बाप भी जाएगा…’ खड़गे के तीखे बयान के बीच कांग्रेसियों ने अपने ही कांग्रेसी पर क्यों बरसाए लात-घूंसे? जानिए इनसाइड स्टोरी

बापू सभागार में भाषण के दौरान युवक ने बड़े आंदोलन की बात कही थी, जिसे कार्यकर्ताओं ने भाजपा समर्थक की नारेबाजी समझ लिया।
अक्टूबर 26, 2026

उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने दलेर मेहंदी से फोन पर मांगी माफी: मीका सिंह की टीम ने जताया आभार

कुंजापुरी देवी मेले में परफॉर्मेंस रोके जाने और आरोपों के बाद उपजे विवाद में मंत्री ने फोन कर खेद जताया, मीका की टीम बोली- मामला यहीं खत्म होने की उम्मीद।
अक्टूबर 26, 2026

मल्लिकार्जुन खरगे का पीएम मोदी पर विवादित बयान: बोले ‘मोदी का बाप भी..’

पटना में भाषण के दौरान युवक ने लगाया 'मोदी नहीं जाएगा' का नारा, कांग्रेस अध्यक्ष के बयान के बाद कार्यकर्ताओं ने युवक को हॉल से बाहर निकाला।
अक्टूबर 26, 2026

रायगढ़: स्नैपचैट पर दोस्ती कर युवती से दुष्कर्म और 4.5 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

घरघोड़ा थाना पुलिस ने ‘अभियान संवेदना’ के तहत की कार्रवाई, घटना में इस्तेमाल आईफोन जब्त कर आरोपी को भेजा जेल
अक्टूबर 25, 2026

ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास मिला अज्ञात पुरुष का शव: शरीर पर मिले चोट के निशान

जूटमिल थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को मरच्युरी भेजा, शिनाख्त के लिए सीमावर्ती जिलों और सोशल मीडिया पर तस्वीरें कीं प्रसारित
अक्टूबर 24, 2026

सूरजपुर में शिक्षिका और बेटे के दोहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझी: 19 लाख के लोन के लालच में परिचित ने की थी हत्या

पुलिस ने करीब 70 सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी प्रवेश कुमार को किया गिरफ्तार, लूटे गए जेवर और दस्तावेज बरामद
अक्टूबर 24, 2026

फोन में एक्टिव सिम नहीं तो WhatsApp और Telegram भी नहीं: SIM बाइंडिंग नियम प्रस्तावित, 1 जनवरी 2027 से क्या बदलेगा

साइबर फ्रॉड और डिजिटल अरेस्ट स्कैम रोकने के लिए सरकार का बड़ा कदम, टेलीकॉम विभाग ने मैसेजिंग ऐप्स के लिए 31 दिसंबर 2026 तक तय की डेडलाइन।
अक्टूबर 24, 2026