रायगढ़। कोतवाली पुलिस ने नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार पर कार्रवाई करते हुए 47 ग्राम अफीम के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक ब्रेजा कार भी जब्त की है। पकड़ा गया युवक ग्राहक की तलाश में ढिमरापुर चौक के पास खड़ा था।
मुखबिर की सूचना पर ढिमरापुर चौक पर घेराबंदी
पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि एक युवक अफीम बेचने की फिराक में ढिमरापुर चौक के पास मौजूद है और ग्राहक का इंतजार कर रहा है। इस इनपुट के आधार पर कोतवाली पुलिस की टीम ने बताए गए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध को हिरासत में लिया।

पूछताछ में पकड़े गए युवक ने अपना नाम अमरजीत सिंह बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 47 ग्राम अफीम बरामद की गई। कोतवाली पुलिस ने अफीम और मौके पर मिली ब्रेजा कार को जब्त कर आरोपी अमरजीत सिंह के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।








