छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ में मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत: विधि से संघर्षरत बालक अभिरक्षा में

रायगढ़। ग्राम भिखारीमाल में मारपीट की घटना में गंभीर रूप से घायल 43 वर्षीय कन्हैया महार की रायपुर के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मामले में कार्रवाई करते हुए चक्रधरनगर पुलिस ने पूर्व में दर्ज मारपीट के अपराध में हत्या की धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) जोड़ते हुए एक विधि से संघर्षरत बालक को अभिरक्षा में लिया है। घटना में प्रयुक्त बांस का डंडा जब्त कर बालक को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है।

ऑटो किराया देने बाहर निकले और देर रात अचेत मिले

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी त्रिलोचन महार (70 वर्ष) ने 30 अक्टूबर 2026 को थाना चक्रधरनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि 25 अक्टूबर 2026 की रात उनका पुत्र कन्हैया महार अपनी पत्नी और बच्चों के साथ ससुराल संबलपुर (ओडिशा) से ट्रेन द्वारा घर लौटा था। घर पहुंचने के बाद वह ऑटो चालक को किराया देने के लिए बाहर निकला, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने सोचा कि वह बस्ती की ओर गया होगा, लेकिन देर रात करीब 1:30 बजे गांव के तीन युवक उसे अचेत अवस्था में घर लेकर पहुंचे। अगली सुबह परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल रायगढ़ ले गए।

विवाद के दौरान बांस के डंडे से सिर पर किया गया था वार

कन्हैया को घर पहुंचाने वाले युवकों से पूछताछ में सामने आया कि देर रात गांव के ही एक विधि से संघर्षरत बालक के साथ उसका किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान बालक ने बांस के डंडे से कन्हैया के सिर पर हमला कर दिया और बीच-बचाव करने पहुंचे युवकों के साथ भी मारपीट की गई। प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने शुरुआत में मारपीट की धाराओं 296, 351(3), 115(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

रायपुर में उपचार के दौरान तोड़ा दम, केस में जुड़ी हत्या की धारा

गंभीर स्थिति को देखते हुए कन्हैया को जिला अस्पताल रायगढ़ से रायपुर के डीकेएस अस्पताल रेफर किया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। रायपुर के थाना गोलबाजार में शून्य पर मर्ग कायम होने के बाद डायरी चक्रधरनगर थाना भेजी गई। असल मर्ग कायम करने के बाद पुलिस ने मामले में हत्या की धारा 103(1) बीएनएस जोड़ दी। इसके बाद चक्रधरनगर थाना प्रभारी राकेश मिश्रा और प्रशिक्षु उप निरीक्षक हर्ष चंद्राकर की टीम ने विधि से संघर्षरत बालक को अभिरक्षा में लेकर उसके मेमोरेंडम पर डंडा बरामद किया और उसे किशोर न्याय बोर्ड के आदेश पर बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया।

ख़बर शेयर करें:

Related News

अजब कांग्रेस की गजब राजनीति: जिस नेता को 4 महीने पहले भाजपा जिला अध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलि! उसे आज कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने दी ‘वोट-बचाओ देश-बचाओ’ की जिम्मेदारी !

RIG तड़का: रायगढ़ कांग्रेस की 'हवा-हवाई' राजनीति का वायरल फरमान! संगठन की खुली पोल।
नवम्बर 8, 2026

दो जुआ फड़ों पर रायगढ़ पुलिस की दबिश: 29 जुआरी गिरफ्तार और 9 लाख रुपये बरामद

खरसिया के रानीसागर और कोतरारोड़ के तारापुर में विशेष टीम ने की एक साथ छापेमारी, छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई
नवम्बर 7, 2026

रायगढ़ में ‘महिला सशक्तिकरण’ का नया मॉडल: महिला के घर घुसकर बाप भाई बच्चो के सामने पीटा, पुलिस को ‘मंत्री जी की बहन’ के खिलाफ चाहिए 48 घंटे की ‘जांच’!

'दबंग दीदी' का घर में घुसकर बवाल और पुलिस का 'वेट एंड वॉच गेम प्लान '
नवम्बर 6, 2026

खरसिया में बुजुर्ग महिला से मारपीट और लूटपाट: आरोपी गिरफ्तार, नकदी व हथियार बरामद

घर में अकेली रह रही 62 वर्षीय महिला पर डंडे से हमला कर जेवरात व नकदी लूटी थी, पुलिस ने न्यायिक रिमांड पर भेजा
नवम्बर 5, 2026

मंत्री के ‘भौकाल’ के आगे केजी कॉलेज का ‘म्यूजिकल ब्लंडर’, बचाव में ‘जुगाड़ के देवता’ का ईगो हुआ हर्ट! VVIP अतिथि ने खुद पकड़ी गलती, और बदनामी का ठीकरा छात्र पर..?

RIG तड़का एक्सक्लूसिव: केजी कॉलेज में राष्ट्रगीत पर बवाल, मंत्री ओपी चौधरी के सामने फजीहत के बाद अब कुर्सी और ईगो की जंग तेज!
नवम्बर 4, 2026

रायगढ़ में 22 दिसंबर से सार्वजनिक श्रीराम कथा का आयोजन: बुढ़ी माई महादेव मंदिर समिति ने शुरू की तैयारियां

22 दिसंबर को कलश यात्रा के साथ शुरू होगी कथा, 1 जनवरी को भंडारे और प्रसाद वितरण के साथ होगा समापन।
नवम्बर 4, 2026

रायगढ़ में दो बाइक चोर गिरोहों का पर्दाफाश: अपचारी बालक समेत 8 गिरफ्तार, 10 दोपहिया वाहन बरामद

पूंजीपथरा और लैलूंगा पुलिस ने की कार्रवाई, आरोपियों के पास से करीब 7 लाख रुपये की मोटरसाइकिलें और दो मोबाइल जब्त
नवम्बर 4, 2026

लैलूंगा पुलिस ने ओडिशा ले जाए जा रहे 6 गौवंश कराए मुक्त: तस्करी के आरोप में एक युवक गिरफ्तार

ऑपरेशन शंखनाद के तहत बांधापारा में घेराबंदी कर पकड़ा गया आरोपी, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई कर भेजा गया रिमांड पर।
नवम्बर 3, 2026