छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ मे पांच ठिकानों पर जुआ रेड: 18 आरोपी गिरफ्तार और नकदी जब्त

रायगढ़। जिले में जुआ और सट्टा के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन अंकुश’ के तहत पुलिस ने पांच अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर 18 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। 4 नवंबर को कोतवाली, जूटमिल और पुसौर थाना क्षेत्रों में की गई इस कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे और फड़ से कुल 38,450 रुपये नकद तथा ताश की गड्डियां जब्त की गई हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की है।

कोतवाली क्षेत्र: पंचधारी डेम के पास 4 जुआरी पकड़ाए, 23 हजार से अधिक जब्त

डीएसपी अजय नागवंशी के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस की टीम ने पंचधारी डेम स्थित मंदिर के पास जुआ खेलने की सूचना पर घेराबंदी की। मौके पर ‘काट पत्ती’ नामक जुआ खेल रहे चार लोगों को पकड़ा गया। पकड़े गए आरोपियों में रायगढ़ निवासी दीपंकर मित्रा उर्फ शुभम (32 वर्ष), सुभाष चन्द्र व्यापारी उर्फ आकाश (28 वर्ष), विक्की मंडल (40 वर्ष) और भास्कर दास (48 वर्ष) शामिल हैं। इनके फड़ और व्यक्तिगत तलाशी से 23,200 रुपये नकद और 52 पत्ती ताश बरामद की गई।

जूटमिल क्षेत्र: कयाघाट और बांझीनपाली में दबिश, 7 गिरफ्तार

जूटमिल थाना प्रभारी निरीक्षक अभिनवकांत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दो अलग-अलग इलाकों में दबिश दी। कयाघाट स्थित बजरंगबली मंदिर के सामने स्ट्रीट लाइट की रोशनी में जुआ खेल रहे विजय दास महंत (38 वर्ष), अक्षय भारद्वाज (30 वर्ष) और जावेद अली (20 वर्ष) को पकड़ा गया। इनके कब्जे से 1,980 रुपये नकद जब्त किए गए।

इसके बाद टीम ने बांझीनपाली स्थित मनकेशरी मंदिर के पास दबिश देकर संजय कुमार पाण्डेय (40 वर्ष), उमेश आदित्य (30 वर्ष), कमलेश उर्फ भुरी यादव (23 वर्ष) और एतवारी आदित्य (60 वर्ष) को पकड़ा। इनके पास से 920 रुपये नकद बरामद हुए। दोनों ही स्थानों पर पुलिस को देखकर कुछ अन्य जुआरी भागने में सफल रहे।

पुसौर क्षेत्र: बाघाडोला और जकेला में 7 आरोपी गिरफ्तार

पुसौर थाना प्रभारी हर्षवर्धन सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने ग्राम बाघाडोला और जकेला में दो अलग-अलग कार्रवाई की। बाघाडोला पंचायत भवन के सामने बिजली की रोशनी में जुआ खेल रहे डिग्रीलाल चौहान (54 वर्ष), जपेश्वर चौहान (32 वर्ष) और गोपाल चौहान (34 वर्ष) को हिरासत में लिया गया। इनके कब्जे से 2,150 रुपये नकद, ताश की गड्डी और प्लास्टिक बोरी जब्त हुई।

वहीं ग्राम जकेला खार के पास से जगदीश साव (29 वर्ष), विद्याधर साव (48 वर्ष), सुशील प्रधान (48 वर्ष) और नंद कुमार साव (31 वर्ष) को पकड़ा गया। इनके फड़ से 10,200 रुपये नकद और ताश के पत्ते बरामद किए गए।

ख़बर शेयर करें:

Related News

खरसिया में बुजुर्ग महिला से मारपीट और लूटपाट: आरोपी गिरफ्तार, नकदी व हथियार बरामद

घर में अकेली रह रही 62 वर्षीय महिला पर डंडे से हमला कर जेवरात व नकदी लूटी थी, पुलिस ने न्यायिक रिमांड पर भेजा
नवम्बर 5, 2026

मंत्री के ‘भौकाल’ के आगे केजी कॉलेज का ‘म्यूजिकल ब्लंडर’, बचाव में ‘जुगाड़ के देवता’ का ईगो हुआ हर्ट! VVIP अतिथि ने खुद पकड़ी गलती, और बदनामी का ठीकरा छात्र पर..?

RIG तड़का एक्सक्लूसिव: केजी कॉलेज में राष्ट्रगीत पर बवाल, मंत्री ओपी चौधरी के सामने फजीहत के बाद अब कुर्सी और ईगो की जंग तेज!
नवम्बर 4, 2026

रायगढ़ में 22 दिसंबर से सार्वजनिक श्रीराम कथा का आयोजन: बुढ़ी माई महादेव मंदिर समिति ने शुरू की तैयारियां

22 दिसंबर को कलश यात्रा के साथ शुरू होगी कथा, 1 जनवरी को भंडारे और प्रसाद वितरण के साथ होगा समापन।
नवम्बर 4, 2026

रायगढ़ में दो बाइक चोर गिरोहों का पर्दाफाश: अपचारी बालक समेत 8 गिरफ्तार, 10 दोपहिया वाहन बरामद

पूंजीपथरा और लैलूंगा पुलिस ने की कार्रवाई, आरोपियों के पास से करीब 7 लाख रुपये की मोटरसाइकिलें और दो मोबाइल जब्त
नवम्बर 4, 2026

लैलूंगा पुलिस ने ओडिशा ले जाए जा रहे 6 गौवंश कराए मुक्त: तस्करी के आरोप में एक युवक गिरफ्तार

ऑपरेशन शंखनाद के तहत बांधापारा में घेराबंदी कर पकड़ा गया आरोपी, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई कर भेजा गया रिमांड पर।
नवम्बर 3, 2026

रायगढ़ के डॉक्टर से ₹34 लाख की शेयर ट्रेडिंग ठगी: इंदौर से गिरोह का आरोपी रईस खान गिरफ्तार, नेक्सॉन कार और नकदी जब्त

फर्जी मुनाफे का झांसा देकर निवेश कराने वाले गिरोह पर रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई, ठगी की रकम से खरीदी गई कार और गैजेट्स बरामद।
नवम्बर 3, 2026

प्लांट से रायपुर जा रहे ट्रक से 5 टन लोहे के क्वायल पार: साजिश रचने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

पूंजीपथरा पुलिस ने गैरेज में छिपाकर रखे गए 5 लाख रुपये के दो लोहे के क्वायल बरामद कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा।
नवम्बर 2, 2026

रायगढ़ के किरोड़ीमल कॉलेज में 10.78 करोड़ रुपये के नए भवन और लैब का भूमिपूजन: एक साल में काम पूरा करने के निर्देश

शासकीय किरोड़ीमल पीजी कॉलेज में 12 नई कक्षाओं और 9 प्रयोगशालाओं के साथ बनेगा स्थायी सांस्कृतिक मंच और डोम
नवम्बर 2, 2026