छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ में 31 अक्टूबर को भाजपा निकालेगी पदयात्रा: वित्त मंत्री ओपी चौधरी होंगे शामिल

रायगढ़। भारतीय जनता पार्टी द्वारा ‘लोकतंत्र बचाव, अराजकता हटाव’ अभियान के तहत 31 अक्टूबर को रायगढ़ शहर में विशाल पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। आयोजन में जिले भर से हजारों की संख्या में पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के शामिल होने की तैयारी है।

सिंदूर पार्क से शुरू होकर गांधी प्रतिमा चौक पर होगा समापन

तय कार्यक्रम के अनुसार, 31 अक्टूबर को सुबह 10 बजे सिंदूर पार्क में सभा आयोजित की जाएगी। इसके बाद सुबह 11 बजे पदयात्रा की शुरुआत होगी। यह पदयात्रा सिल्वर पैलेस, मंदिर चौक, न्यू मार्केट, सुभाष चौक, हटरी चौक, हंडी चौक, घड़ी चौक, सत्तीगुड़ी चौक, सिविल लाइन, नटवर स्कूल और स्टेशन चौक से होते हुए गांधी प्रतिमा चौक पहुंचेगी, जहां इसका औपचारिक समापन होगा।

संवैधानिक मर्यादा और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का उद्देश्य

कार्यक्रम के संयोजक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्रीकांत सोमावार ने बताया कि लोकतंत्र की मर्यादा, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए जनभागीदारी आवश्यक है और कार्यकर्ता इसे जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सुबह 10 बजे सिंदूर पार्क पहुंचने का आह्वान किया।

वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण धर दीवान ने कहा कि लोकतंत्र जनता के अधिकारों, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा का आधार है। इस अभियान के जरिए पार्टी लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को सामने रखेगी और यह पदयात्रा संगठन की एकजुटता का बड़ा माध्यम बनेगी।

संगठन स्तर पर जिम्मेदारियां तय, कई प्रमुख नेता रहेंगे मौजूद

भाजपा जिला महामंत्री विकास केड़िया ने जानकारी दी कि आयोजन की तैयारियों को लेकर संगठन स्तर पर समन्वय किया जा रहा है। सभी मंडलों, मोर्चा और प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

इस पदयात्रा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी के साथ सांसद राधेश्याम राठिया, राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप, महापौर जीवर्धन चौहान और जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविन्द्र गभेल प्रमुख रूप से मौजूद रहेंगे। पार्टी नेताओं ने जिले के कार्यकर्ताओं और नागरिकों से इस कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

श्रमिकों के मेधावी बच्चों को मिलेगी शैक्षणिक सहायता: टॉप-10 में आने पर एक लाख रुपये का प्रावधान

श्रम विभाग की शैक्षणिक प्रोत्साहन योजना के तहत 10वीं से लेकर उच्च और व्यावसायिक शिक्षा तक 12,500 रुपये तक की आर्थिक मदद दी जाएगी।
अक्टूबर 29, 2026

रायगढ़ में चक्रवात अर्नब को लेकर प्रशासन अलर्ट: भारी बारिश की आशंका के बीच हेल्पलाइन नंबर जारी

कलेक्टर ने निचले इलाकों पर निगरानी और कंट्रोल रूम को 24 घंटे सक्रिय रखने के दिए निर्देश, नागरिकों से सतर्कता बरतने की अपील।
अक्टूबर 29, 2026

रायगढ़: पटवारियों की हड़ताल के बीच धान रकबे का सत्यापन तेज, 98 प्रतिशत पॉलीगॉन जनरेशन पूरा

वैकल्पिक व्यवस्था के तहत पांच तहसीलों में काम हुआ शत-प्रतिशत पूरा, किसानों की मौजूदगी में सर्वेयरों और कोटवारों ने संभाला मोर्चा
अक्टूबर 29, 2026

रायगढ़ पुलिस ने इंदौर के फर्जी कॉल सेंटर सिंडिकेट का किया भंडाफोड़: तीन युवतियों समेत पांच गिरफ्तार

शेयर ट्रेडिंग के नाम पर डॉक्टर से 34 लाख की ठगी और बैंक खातों के जरिए फर्जीवाड़े के दो मामलों का खुलासा
अक्टूबर 29, 2026

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर मास्टर ट्रेनरों को दिया गया प्रशिक्षण: 12 नवंबर से शुरू होगा अभियान

अर्हता तिथि 1 जनवरी 2027 के आधार पर चलेगा विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम, 4 जनवरी को होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन।
अक्टूबर 29, 2026

चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ और भारी बारिश की आशंका: रायगढ़ के सभी स्कूलों में 30 अक्टूबर को अवकाश घोषित

खराब मौसम और विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए कलेक्टर के अनुमोदन से जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश।
अक्टूबर 29, 2026

चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के असर से रायगढ़ में भारी बारिश की आशंका, 29 अक्टूबर को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित

बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात के चलते विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश
अक्टूबर 28, 2026

खरसिया पुलिस ने छोटे देवगांव में पकड़ा 5 किलो गांजा: ढाई लाख के मादक पदार्थ के साथ आरोपी गिरफ्तार

ऑपरेशन आघात के तहत खरसिया पुलिस ने की कार्रवाई, ग्राहक तलाश रहे आरोपी को भेजा न्यायिक रिमांड पर
अक्टूबर 28, 2026