छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ में चक्रवात अर्नब को लेकर प्रशासन अलर्ट: भारी बारिश की आशंका के बीच हेल्पलाइन नंबर जारी

रायगढ़। चक्रवात अर्नब के प्रभाव से जिले में भारी बारिश की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने सभी विभागों को आवश्यक तैयारियां पूरी करने और निचले इलाकों पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। किसी भी आपात स्थिति में आम नागरिकों की सहायता के लिए प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर 07762-223750 जारी किया है।

24 घंटे सक्रिय रहेंगे कंट्रोल रूम, हेल्पलाइन नंबर जारी

प्रशासन द्वारा जारी निर्देश के अनुसार, आपात स्थिति में सूचना देने और राहत कार्यों में समन्वय के लिए जिला एवं तहसील स्तर पर स्थापित कंट्रोल रूम को 24 घंटे सक्रिय रखा जाएगा। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि आवश्यकता पड़ने पर प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य तुरंत शुरू किए जाएं। सभी विभागों को आपसी तालमेल के साथ मुस्तैद रहने को कहा गया है।

नदी-नालों से दूर रहने और आकाशीय बिजली से बचाव की अपील

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे भारी बारिश की स्थिति में नदी-नालों और रपटों के पास जाने से बचें। जलभराव वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने और आकाशीय बिजली से बचाव के जरूरी सुरक्षा उपाय अपनाने को कहा गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार की आपदा की स्थिति में जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।

ख़बर शेयर करें:

Related News

रायगढ़ में 31 अक्टूबर को भाजपा निकालेगी पदयात्रा: वित्त मंत्री ओपी चौधरी होंगे शामिल

लोकतंत्र बचाव, अराजकता हटाव अभियान के तहत सिंदूर पार्क में सभा के बाद शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरेगी यात्रा
अक्टूबर 30, 2026

श्रमिकों के मेधावी बच्चों को मिलेगी शैक्षणिक सहायता: टॉप-10 में आने पर एक लाख रुपये का प्रावधान

श्रम विभाग की शैक्षणिक प्रोत्साहन योजना के तहत 10वीं से लेकर उच्च और व्यावसायिक शिक्षा तक 12,500 रुपये तक की आर्थिक मदद दी जाएगी।
अक्टूबर 29, 2026

रायगढ़: पटवारियों की हड़ताल के बीच धान रकबे का सत्यापन तेज, 98 प्रतिशत पॉलीगॉन जनरेशन पूरा

वैकल्पिक व्यवस्था के तहत पांच तहसीलों में काम हुआ शत-प्रतिशत पूरा, किसानों की मौजूदगी में सर्वेयरों और कोटवारों ने संभाला मोर्चा
अक्टूबर 29, 2026

रायगढ़ पुलिस ने इंदौर के फर्जी कॉल सेंटर सिंडिकेट का किया भंडाफोड़: तीन युवतियों समेत पांच गिरफ्तार

शेयर ट्रेडिंग के नाम पर डॉक्टर से 34 लाख की ठगी और बैंक खातों के जरिए फर्जीवाड़े के दो मामलों का खुलासा
अक्टूबर 29, 2026

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर मास्टर ट्रेनरों को दिया गया प्रशिक्षण: 12 नवंबर से शुरू होगा अभियान

अर्हता तिथि 1 जनवरी 2027 के आधार पर चलेगा विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम, 4 जनवरी को होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन।
अक्टूबर 29, 2026

चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ और भारी बारिश की आशंका: रायगढ़ के सभी स्कूलों में 30 अक्टूबर को अवकाश घोषित

खराब मौसम और विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए कलेक्टर के अनुमोदन से जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश।
अक्टूबर 29, 2026

चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के असर से रायगढ़ में भारी बारिश की आशंका, 29 अक्टूबर को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित

बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात के चलते विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश
अक्टूबर 28, 2026

खरसिया पुलिस ने छोटे देवगांव में पकड़ा 5 किलो गांजा: ढाई लाख के मादक पदार्थ के साथ आरोपी गिरफ्तार

ऑपरेशन आघात के तहत खरसिया पुलिस ने की कार्रवाई, ग्राहक तलाश रहे आरोपी को भेजा न्यायिक रिमांड पर
अक्टूबर 28, 2026