छोड़कर सामग्री पर जाएँ

चक्रधरनगर चौक पर दुर्गा पंडाल मारपीट मामले में तीन गिरफ्तार: दोनों पक्षों पर क्रॉस एफआईआर दर्ज

रायगढ़। चक्रधरनगर चौक स्थित दुर्गा पंडाल के पास दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 21 अक्टूबर 2026 की रात हुए इस विवाद के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर अलग-अलग काउंटर केस दर्ज किए हैं। इसके साथ ही घटना के समय पुलिस द्वारा कथित तौर पर कार्रवाई न किए जाने की शिकायत वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचने के बाद विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।

विजयपुर शराब भट्टी विवाद के बाद चक्रधरनगर चौक पर झड़प

पुलिस के अनुसार, विवाद को लेकर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ आरोप लगाए हैं। पहले पक्ष से छोटे अतरमुड़ा निवासी सुशील गुप्ता (31) ने शिकायत दर्ज कराई कि विजयपुर शराब भट्टी के पास हुए पुराने विवाद को लेकर चक्रधरनगर चौक पर चंद्रशेखर सिंह राजपूत, अभिलाष गुप्ता के साथ झगड़ा कर रहा था। बीच-बचाव करने पहुंचे सुशील के सिर पर चंद्रशेखर ने हाथ में पहने कड़े से वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गया।

वहीं दूसरे पक्ष के चंद्रशेखर सिंह राजपूत ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि अहाते में हुए विवाद के बाद चक्रधरनगर चौक पर अभिलाष गुप्ता और उसके साथियों ने उसके साथ, उसके चाचा श्याम सिंह राजपूत और चचेरे भाई उत्तम सिंह राजपूत के साथ मारपीट की।

क्रॉस केस दर्ज, तीन पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी

चक्रधरनगर थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर अपराध क्रमांक 533/2026 और 534/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 351(3), 115(2) और 3(5) के तहत केस दर्ज किया है।

मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अपराध क्रमांक 533/2026 के तीन आरोपियों—बंगलापारा कोतरा रोड निवासी चंद्रशेखर सिंह राजपूत (पिता स्व. नरेश सिंह राजपूत), उत्तम सिंह राजपूत (पिता श्याम सिंह राजपूत, उम्र 25 वर्ष) और श्याम सिंह राजपूत (पिता स्व. लल्लू सिंह राजपूत, उम्र 51 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इन तीनों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170 के तहत अलग से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की है।

रायगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर मारपीट करने और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कदम उठाए जाएंगे। पुलिस के मुताबिक दोनों दर्ज मामलों में आगे की विवेचना जारी है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

पुलिस के सामने चले लात-घूंसे: चक्रधर नगर दुर्गा पंडाल में दो युवकों की बेरहमी से पिटाई!

चक्रधरनगर चौक स्थित पंडाल में आधा दर्जन युवकों ने लात-घूंसों से पीटा, पुलिस की मौजूदगी के दावों के बीच अब तक कोई शिकायत दर्ज नहीं
अक्टूबर 22, 2026

विनोबानगर: घरेलू झगड़े में छोटे भाई ने बड़े भाई को बेरहमी से पीटा, केस दर्ज

चक्रधरनगर थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के बाद युवक लहूलुहान, तबीयत में सुधार होने पर पुलिस में दर्ज कराई शिकायत
अक्टूबर 22, 2026

भंडारे की लाइन को लेकर विवाद: युवकों ने धारदार हथियार और कड़े से किया हमला, दो घायल

चक्रधरनगर थाना क्षेत्र के लोईंग गांव में दुर्गा दशमी के प्रसाद वितरण के दौरान हुई मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मामला
अक्टूबर 22, 2026

किसी ने पहले कर दिया रावण दहन: वानर सेना के साथ थाने पहुंचे राम, लक्ष्मण और हनुमान! FIR दर्ज..

कुदुदंड चांदनी चौक में बिना विधि-विधान 35 फीट ऊंचे रावण के पुतले में आग लगाने का आरोप, सिविल लाइन पुलिस ने दर्ज किया केस
अक्टूबर 22, 2026

बस्तर दशहरा में भीतर रैनी रस्म से पहले हादसा: विजय रथ की चपेट में आने से एक की मौत, एक गंभीर

गोलबाजार परिक्रमा से पहले आठ चक्कों वाले विजय रथ के नीचे आए दो लोग, एक की जान गई और दूसरे का पैर कटा; रथ संचालन रोका गया
अक्टूबर 22, 2026

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा: सलमान खान थे शूटरों का असली निशाना

बांद्रा में कड़ी सुरक्षा के चलते शूटरों ने बदला था प्लान, कोटा से पकड़े गए तीन आरोपियों से पूछताछ में खुली साजिश
अक्टूबर 21, 2026

टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: शूटरों की बाइक बरामद, पुलिस ने खारिज किए नाबालिग आरोपी के दावे

मुंबई पुलिस ने पल्सर बाइक की खरीद-बिक्री की कड़ियां खंगालीं, डीसीपी ने तीनों आरोपियों के बालिग होने की पुष्टि की
अक्टूबर 20, 2026