छोड़कर सामग्री पर जाएँ

पुलिस के सामने चले लात-घूंसे: चक्रधर नगर दुर्गा पंडाल में दो युवकों की बेरहमी से पिटाई!

रायगढ़। चक्रधरनगर चौक दुर्गा पंडाल के भीतर दो लोगों के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। बीती रात हुई इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें करीब आधा दर्जन युवक दो लोगों को जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से बुरी तरह पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं।

पंडाल परिसर में काफी देर तक चला विवाद

वायरल वीडियो के अनुसार, चक्रधरनगर चौक के दुर्गा पंडाल में कुछ युवकों ने अचानक दो लोगों को घेर लिया और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। हमलावरों ने दोनों पीड़ितों को जमीन पर पटक दिया और उन पर लगातार लात-घूंसे बरसाते रहे। बताया जा रहा है कि पंडाल परिसर के भीतर यह हंगामा और मारपीट काफी देर तक जारी रही।

पुलिस की मौजूदगी पर सवाल, थाने में नहीं हुई शिकायत

इस पूरी घटना के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के मौके पर मौजूद होने की बात भी सामने आ रही है, जिसके बावजूद मारपीट चलती रही। वीडियो में तीन महिला पुलिसकर्मी दिखाई दे रही है। इसको लेकर अब रायगढ़ की जनता में पुलिस की भूमिका और उसकी कार्यप्रणाली पर सवाल शुरू उठने लगे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, संबंधित थाने को इस मामले में अब तक कोई आधिकारिक शिकायत या सूचना नहीं मिली है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मारपीट किस वजह से हुई, इसमें शामिल युवक कौन थे और पीड़ितों की मौजूदा स्थिति क्या है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

चक्रधरनगर चौक पर दुर्गा पंडाल मारपीट मामले में तीन गिरफ्तार: दोनों पक्षों पर क्रॉस एफआईआर दर्ज

दो पक्षों के बीच हुए विवाद में पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा, मौके पर त्वरित कार्रवाई न करने की शिकायत पर विभागीय जांच शुरू
अक्टूबर 22, 2026

विनोबानगर: घरेलू झगड़े में छोटे भाई ने बड़े भाई को बेरहमी से पीटा, केस दर्ज

चक्रधरनगर थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के बाद युवक लहूलुहान, तबीयत में सुधार होने पर पुलिस में दर्ज कराई शिकायत
अक्टूबर 22, 2026

भंडारे की लाइन को लेकर विवाद: युवकों ने धारदार हथियार और कड़े से किया हमला, दो घायल

चक्रधरनगर थाना क्षेत्र के लोईंग गांव में दुर्गा दशमी के प्रसाद वितरण के दौरान हुई मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मामला
अक्टूबर 22, 2026

किसी ने पहले कर दिया रावण दहन: वानर सेना के साथ थाने पहुंचे राम, लक्ष्मण और हनुमान! FIR दर्ज..

कुदुदंड चांदनी चौक में बिना विधि-विधान 35 फीट ऊंचे रावण के पुतले में आग लगाने का आरोप, सिविल लाइन पुलिस ने दर्ज किया केस
अक्टूबर 22, 2026

बस्तर दशहरा में भीतर रैनी रस्म से पहले हादसा: विजय रथ की चपेट में आने से एक की मौत, एक गंभीर

गोलबाजार परिक्रमा से पहले आठ चक्कों वाले विजय रथ के नीचे आए दो लोग, एक की जान गई और दूसरे का पैर कटा; रथ संचालन रोका गया
अक्टूबर 22, 2026

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा: सलमान खान थे शूटरों का असली निशाना

बांद्रा में कड़ी सुरक्षा के चलते शूटरों ने बदला था प्लान, कोटा से पकड़े गए तीन आरोपियों से पूछताछ में खुली साजिश
अक्टूबर 21, 2026

टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: शूटरों की बाइक बरामद, पुलिस ने खारिज किए नाबालिग आरोपी के दावे

मुंबई पुलिस ने पल्सर बाइक की खरीद-बिक्री की कड़ियां खंगालीं, डीसीपी ने तीनों आरोपियों के बालिग होने की पुष्टि की
अक्टूबर 20, 2026