छोड़कर सामग्री पर जाएँ

किसी ने पहले कर दिया रावण दहन: वानर सेना के साथ थाने पहुंचे राम, लक्ष्मण और हनुमान! FIR दर्ज..

बिलासपुर। कुदुदंड चांदनी चौक में दशहरा पर्व के दौरान रावण दहन को लेकर विवाद गहरा गया है। नवयुवक श्रद्धा दुर्गा एवं दशहरा उत्सव समिति के पदाधिकारियों ने एक सदस्य और उसके साथियों पर मनमाने तरीके से तय समय से पहले रावण का पुतला जलाने का आरोप लगाया है। घटना के विरोध में समिति के पदाधिकारी पूरी रामलीला मंडली के साथ उसी वेशभूषा में सिविल लाइन थाने पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

परंपरा और तय समय से पहले आग लगाने का आरोप

उत्सव समिति के अनुसार, कुदुदंड चांदनी चौक में गठित समिति लंबे समय से दुर्गा पूजा और दशहरा उत्सव का आयोजन करती आ रही है। इस आयोजन में विभिन्न धर्मों और समाजों के लोग पदाधिकारी और सदस्य के रूप में जुड़े हुए हैं। समिति का कहना है कि सदस्य मनीष राव चौहान उर्फ अंकित पहले भी धार्मिक टिप्पणी कर चुका था, जिसे लेकर समिति में विवाद की स्थिति बनी थी।

शिकायत के मुताबिक, दशहरा पर्व पर करीब 40 हजार रुपये की लागत से तैयार 35 फीट ऊंचे रावण के पुतले को तय धार्मिक परंपरा और विधि-विधान के अनुसार दहन करने की तैयारी थी। इसके लिए राम, लक्ष्मण और हनुमान की झांकी भी निकाली गई थी। आरोप है कि निर्धारित समय से पहले ही मनीष राव चौहान उर्फ अंकित ने अपने साथियों के साथ मिलकर बिना धार्मिक रीति-रिवाजों के पुतले में आग लगा दी। इससे स्थानीय लोगों और समिति सदस्यों की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं और मौके पर आक्रोश फैल गया।

रामलीला वेशभूषा में थाने पहुंचे सदस्य, धाराओं में केस दर्ज

पुतला दहन में हुई इस मनमानी के बाद राम, लक्ष्मण, हनुमान और वानर सेना का रूप धारण किए कलाकार उसी वेशभूषा में समिति सदस्यों के साथ सिविल लाइन थाने पहुंचे और त्वरित कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 196, 299, 324(4) और 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

सिविल लाइन थाना प्रभारी किशोर केवट ने बताया कि रावण दहन को लेकर समिति की ओर से शिकायत प्राप्त हुई है। फिलहाल लगाए गए आरोपों की पुष्टि के लिए मामले की जांच की जा रही है और जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ख़बर शेयर करें:

Related News

बस्तर दशहरा में भीतर रैनी रस्म से पहले हादसा: विजय रथ की चपेट में आने से एक की मौत, एक गंभीर

गोलबाजार परिक्रमा से पहले आठ चक्कों वाले विजय रथ के नीचे आए दो लोग, एक की जान गई और दूसरे का पैर कटा; रथ संचालन रोका गया
अक्टूबर 22, 2026

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा: सलमान खान थे शूटरों का असली निशाना

बांद्रा में कड़ी सुरक्षा के चलते शूटरों ने बदला था प्लान, कोटा से पकड़े गए तीन आरोपियों से पूछताछ में खुली साजिश
अक्टूबर 21, 2026

टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: शूटरों की बाइक बरामद, पुलिस ने खारिज किए नाबालिग आरोपी के दावे

मुंबई पुलिस ने पल्सर बाइक की खरीद-बिक्री की कड़ियां खंगालीं, डीसीपी ने तीनों आरोपियों के बालिग होने की पुष्टि की
अक्टूबर 20, 2026

दलेर मेहंदी का कॉन्सर्ट बीच में रुका: मंत्री बोले, ‘इतनी शराब पी रखी है.. आपसे बोला तो जा नहीं रहा है, गाना क्या गाएंगे..?’

कैबिनेट मंत्री ने नवरात्र और धार्मिक आयोजन की मर्यादा का हवाला देकर रुकवाई प्रस्तुति, गायक ने दर्शकों से मांगी माफी
अक्टूबर 20, 2026

रायगढ़ में विकास कार्यों का निरीक्षण: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने तय समय-सीमा और गुणवत्ता के साथ निर्माण पूरा करने के दिए निर्देश

कैनाल लिंक रोड, बोइरदादर स्टेडियम, ऑक्सीजोन और तालाबों के सौंदर्यीकरण का जायजा लिया; कार्यों में तेजी लाने पर जोर
अक्टूबर 19, 2026

रायगढ़ में नवरात्रि और दशहरा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम: शहर को 5 सेक्टर में बाटा, अतिरिक्त बल भी तैनात

दो एडिशनल एसपी और छह डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस, होमगार्ड और 6वीं बटालियन के जवान संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था
अक्टूबर 19, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 11.60 लाख रुपये की ठगी: रायगढ़ साइबर पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा

यूनिटी मेटा टोकन और बीड क्वाइन में निवेश के नाम पर ओडिशा निवासी युवक से की थी धोखाधड़ी, बैंक खातों की जांच के बाद हुई गिरफ्तारी।
अक्टूबर 19, 2026