छोड़कर सामग्री पर जाएँ

केलो डेम लूटपाट: तीसरा फरार आरोपी भी गिरफ्तार, आईफोन और बाइक बरामद

रायगढ़। केलो डेम के पास युवक और उसकी महिला मित्र से मारपीट कर लूटपाट करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने फरार तीसरे आरोपी रामकुमार मेहता को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटा हुआ आईफोन और वारदात में इस्तेमाल की गई हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल जब्त की है। इस प्रकरण में दो आरोपियों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि वारदात में शामिल एक अन्य फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

शाम के वक्त केलो डेम पर की गई थी लूटपाट

कोतवाली पुलिस के अनुसार, जोगीडीपा निवासी 22 वर्षीय सानू सारथी ने 12 अक्टूबर 2026 को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रार्थी 11 अक्टूबर की शाम अपनी महिला मित्र के साथ बुलेट मोटरसाइकिल से केलो डेम घूमने गया था। शाम करीब 7:30 बजे जब दोनों लौटने लगे, तभी 3-4 अज्ञात युवकों ने उन्हें रोका और पूछताछ के बहाने मारपीट शुरू कर दी।

हमलावरों ने प्रार्थी की जेब से 1,500 रुपये, आईफोन 12 मिनी और उसकी महिला मित्र का मोटोरोला कंपनी का मोबाइल फोन लूट लिया। इसके बाद आरोपी बुलेट की चाबी फेंककर मौके से फरार हो गए थे। शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 309(4) और 3(5) के तहत अपराध क्रमांक 597/2026 दर्ज कर जांच शुरू की।

लगातार ठिकाने बदल रहा था आरोपी रामकुमार

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश और सीएसपी राहुल उईके के मार्गदर्शन में कोतवाली थाना प्रभारी अमित तिवारी की टीम ने जांच आगे बढ़ाई। पुलिस ने पहले सोहेल अंसारी (निवासी इंदिरा नगर, रायगढ़) और रणवीर कुमार (मूल निवासी वैशाली, बिहार, हाल मुकाम उर्दना डीपापारा) को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा था।

वारदात में शामिल तीसरा आरोपी रामकुमार मेहता गिरफ्तारी से बचने के लिए बार-बार अपने ठिकाने बदल रहा था। उसने पुलिस ट्रैकिंग से बचने के लिए अपने और लूटे गए फोन से सिम कार्ड भी निकाल दिए थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम कुरमापाली (थाना कोतरारोड़ क्षेत्र) में घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। आरोपी मूल रूप से बिहार के सुपौल जिले के उधमपुर का निवासी है और वर्तमान में कुरमापाली में रह रहा था। गिरफ्तारी के बाद कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष उसकी शिनाख्त परेड कराई गई।

लूटा गया आईफोन जब्त, चौथे आरोपी की पतासाजी जारी

पूछताछ में आरोपी रामकुमार मेहता ने सोहेल अंसारी, रणवीर कुमार भगत और एक अन्य साथी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी के पास से पीड़ित का आईफोन 12 और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 13 AX 1602) बरामद कर ली है। आरोपी ने बताया कि युवती से लूटा गया मोटोरोला मोबाइल उसके चौथे फरार साथी के पास है।

कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उसे अदालत में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। फरार चौथे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

ख़बर शेयर करें:

Related News

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा: सलमान खान थे शूटरों का असली निशाना

बांद्रा में कड़ी सुरक्षा के चलते शूटरों ने बदला था प्लान, कोटा से पकड़े गए तीन आरोपियों से पूछताछ में खुली साजिश
अक्टूबर 21, 2026

टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: शूटरों की बाइक बरामद, पुलिस ने खारिज किए नाबालिग आरोपी के दावे

मुंबई पुलिस ने पल्सर बाइक की खरीद-बिक्री की कड़ियां खंगालीं, डीसीपी ने तीनों आरोपियों के बालिग होने की पुष्टि की
अक्टूबर 20, 2026

दलेर मेहंदी का कॉन्सर्ट बीच में रुका: मंत्री बोले, ‘इतनी शराब पी रखी है.. आपसे बोला तो जा नहीं रहा है, गाना क्या गाएंगे..?’

कैबिनेट मंत्री ने नवरात्र और धार्मिक आयोजन की मर्यादा का हवाला देकर रुकवाई प्रस्तुति, गायक ने दर्शकों से मांगी माफी
अक्टूबर 20, 2026

रायगढ़ में विकास कार्यों का निरीक्षण: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने तय समय-सीमा और गुणवत्ता के साथ निर्माण पूरा करने के दिए निर्देश

कैनाल लिंक रोड, बोइरदादर स्टेडियम, ऑक्सीजोन और तालाबों के सौंदर्यीकरण का जायजा लिया; कार्यों में तेजी लाने पर जोर
अक्टूबर 19, 2026

रायगढ़ में नवरात्रि और दशहरा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम: शहर को 5 सेक्टर में बाटा, अतिरिक्त बल भी तैनात

दो एडिशनल एसपी और छह डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस, होमगार्ड और 6वीं बटालियन के जवान संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था
अक्टूबर 19, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 11.60 लाख रुपये की ठगी: रायगढ़ साइबर पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा

यूनिटी मेटा टोकन और बीड क्वाइन में निवेश के नाम पर ओडिशा निवासी युवक से की थी धोखाधड़ी, बैंक खातों की जांच के बाद हुई गिरफ्तारी।
अक्टूबर 19, 2026

रायगढ़: महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाला मनचला गिरफ्तार, पूरा गांव था परेशान, अदालत ने भेजा जेल

पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई; आरोपी पर पूर्व में भी महिलाओं से अशोभनीय व्यवहार का आरोप।
अक्टूबर 18, 2026

नवरात्रि ड्यूटी पर नशे में तैनात CAF जवान: गाली-गलौज का आरोप, मेडिकल जांच के बाद विभाग को लिखा गया पत्र

फेस-1 के पास वाहन की चाबी निकालने और विवाद करने का आरोप, सीएसपी ने कहा- नियमानुसार की जा रही कार्रवाई
अक्टूबर 18, 2026