छोड़कर सामग्री पर जाएँ

भंडारे की लाइन को लेकर विवाद: युवकों ने धारदार हथियार और कड़े से किया हमला, दो घायल

रायगढ़। चक्रधरनगर थाना क्षेत्र के ग्राम लोईंग में दुर्गा दशमी के भंडारे के दौरान कतार में लगने को लेकर हुए विवाद में दो लोगों पर धारदार हथियार और भारी कड़े से हमला कर दिया गया। घटना 20 अक्टूबर की है, जब लोईंग मैदान में प्रसाद वितरण का कार्यक्रम चल रहा था। हमले में घायल दोनों व्यक्तियों को उपचार के लिए ले जाया गया है, वहीं पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कतार में लगने की बात पर भड़के आरोपी

लोईंग मैदान में आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ थी, जिसके चलते लोग कतार में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच कोटरापाली गांव के रहने वाले वीरेंद्र और सुमित अपने कुछ साथियों के साथ पहुंचे और बिना कतार के जबरन आगे घुसने लगे। वहां मौजूद एमएसपी प्लांट कर्मी ने जब नियमों का हवाला देते हुए उन्हें कतार में आने को कहा, तो वे आक्रोशित हो गए।

दोनों आरोपी गाली-गलौज पर उतर आए और जान से मारने की धमकी देने लगे। विवाद बढ़ता देख भंडारा समिति के सदस्य और उनके साथी सौरभ प्रधान स्थिति को संभालने और बीच-बचाव करने पहुंचे, लेकिन आरोपियों ने उन पर भी हमला बोल दिया।

धारदार वस्तु और कड़े से किया वार

झगड़े के दौरान वीरेंद्र ने अचानक धारदार वस्तु निकालकर प्रार्थी के कान के पास वार कर दिया, जिससे उनके कान का निचला हिस्सा कट गया। इसके बाद उसने बीच-बचाव कर रहे सौरभ के सीने पर भी हमला किया। वहीं सुमित ने अपने हाथ में पहने भारी कड़े से सौरभ के सिर और आंख के नीचे वार कर गंभीर चोट पहुंचाई।

वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। पीड़ित की शिकायत के आधार पर चक्रधरनगर थाना पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

चक्रधरनगर चौक पर दुर्गा पंडाल मारपीट मामले में तीन गिरफ्तार: दोनों पक्षों पर क्रॉस एफआईआर दर्ज

दो पक्षों के बीच हुए विवाद में पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा, मौके पर त्वरित कार्रवाई न करने की शिकायत पर विभागीय जांच शुरू
अक्टूबर 22, 2026

पुलिस के सामने चले लात-घूंसे: चक्रधर नगर दुर्गा पंडाल में दो युवकों की बेरहमी से पिटाई!

चक्रधरनगर चौक स्थित पंडाल में आधा दर्जन युवकों ने लात-घूंसों से पीटा, पुलिस की मौजूदगी के दावों के बीच अब तक कोई शिकायत दर्ज नहीं
अक्टूबर 22, 2026

विनोबानगर: घरेलू झगड़े में छोटे भाई ने बड़े भाई को बेरहमी से पीटा, केस दर्ज

चक्रधरनगर थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के बाद युवक लहूलुहान, तबीयत में सुधार होने पर पुलिस में दर्ज कराई शिकायत
अक्टूबर 22, 2026

किसी ने पहले कर दिया रावण दहन: वानर सेना के साथ थाने पहुंचे राम, लक्ष्मण और हनुमान! FIR दर्ज..

कुदुदंड चांदनी चौक में बिना विधि-विधान 35 फीट ऊंचे रावण के पुतले में आग लगाने का आरोप, सिविल लाइन पुलिस ने दर्ज किया केस
अक्टूबर 22, 2026

बस्तर दशहरा में भीतर रैनी रस्म से पहले हादसा: विजय रथ की चपेट में आने से एक की मौत, एक गंभीर

गोलबाजार परिक्रमा से पहले आठ चक्कों वाले विजय रथ के नीचे आए दो लोग, एक की जान गई और दूसरे का पैर कटा; रथ संचालन रोका गया
अक्टूबर 22, 2026

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा: सलमान खान थे शूटरों का असली निशाना

बांद्रा में कड़ी सुरक्षा के चलते शूटरों ने बदला था प्लान, कोटा से पकड़े गए तीन आरोपियों से पूछताछ में खुली साजिश
अक्टूबर 21, 2026

टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: शूटरों की बाइक बरामद, पुलिस ने खारिज किए नाबालिग आरोपी के दावे

मुंबई पुलिस ने पल्सर बाइक की खरीद-बिक्री की कड़ियां खंगालीं, डीसीपी ने तीनों आरोपियों के बालिग होने की पुष्टि की
अक्टूबर 20, 2026