छोड़कर सामग्री पर जाएँ

प्लांट से रायपुर जा रहे ट्रक से 5 टन लोहे के क्वायल पार: साजिश रचने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़। पूंजीपथरा पुलिस ने एक औद्योगिक संस्थान से रायपुर भेजे जा रहे 38.900 टन लोहे में से लगभग 5 टन लोहे के क्वायल की हेराफेरी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने रास्ते में ट्रक से लोहे के दो क्वायल उतारकर एक गैरेज में छिपा दिए थे, जिन्हें बाद में बेचने की योजना थी। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर करीब 5 लाख रुपये कीमत का 5 टन लोहा बरामद कर तीनों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

धर्मकांटे पर तौल के दौरान सामने आई थी माल में कमी

पुलिस के अनुसार, 22 सितंबर 2026 को चंद्रहासिनी इस्पात प्राइवेट लिमिटेड, गेरवानी के सेल्स एग्जीक्यूटिव अर्पित पाण्डेय ने पूंजीपथरा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 09 सितंबर 2026 को प्लांट से पवन पुत्र ट्यूब्स, रायपुर के लिए वाहन क्रमांक CG10BS7041 में कुल 38.900 टन लोहा लोड कर भेजा गया था।

वाहन 11 सितंबर को रायपुर पहुंचा, जहां धर्मकांटे पर वजन कराने पर लगभग 5 टन माल कम पाया गया। इसके बाद चालक ट्रक को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। रिपोर्ट पर पूंजीपथरा थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 316(3) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

दस्तावेज देकर भाई को भेजा, गैरेज संचालक के साथ मिलकर रची साजिश

थाना प्रभारी रामकिंकर यादव के नेतृत्व में जांच टीम ने 30 अक्टूबर को वाहन चालक मुरली साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में सामने आया कि मुरली साहू ने अपना ड्राइविंग लाइसेंस और अन्य वाहन दस्तावेज अपने भाई चेतन साहू उर्फ रामजाने को इस्तेमाल करने के लिए दिए थे। अपराध में सहयोग करने के साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने मुरली साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा।

इसके बाद पुलिस ने 01 नवंबर को चेतन साहू उर्फ रामजाने को हिरासत में लिया। चेतन ने पूछताछ में स्वीकार किया कि रायगढ़ में अजीत पेट्रोल पंप के पास हरिओम गैरेज की देखरेख करने वाले संतोष गुप्ता के साथ मिलकर उसने लोहे के क्वायल चुराने की साजिश रची थी। तय योजना के तहत 09 सितंबर को चंद्रहासिनी प्लांट से निकलते समय बाईपास रोड पर ट्रक से लोहे के दो क्वायल गिरा दिए गए, जिन्हें संतोष गुप्ता ने अपने गैरेज में छिपाकर रख दिया था।

गैरेज से 5 लाख रुपये का लोहा बरामद, आरोपी जेल भेजे गए

चेतन साहू की निशानदेही पर पुलिस ने हरिओम गैरेज में दबिश देकर संतोष गुप्ता को हिरासत में लिया। पुलिस ने गैरेज से करीब 5 टन वजन के दो बंडल लोहे के क्वायल बरामद कर जब्त किए, जिनकी बाजार में अनुमानित कीमत करीब 5 लाख रुपये है।

मामले में संतोष कुमार गुप्ता (25 वर्ष, निवासी रोहतास, बिहार, हाल मुकाम दरोगामुड़ा, रायगढ़) और चेतन साहू उर्फ रामजाने (30 वर्ष, निवासी ग्राम देवरी, रायपुर) को 01 नवंबर 2026 को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

ख़बर शेयर करें:

Related News

रायगढ़ के किरोड़ीमल कॉलेज में 10.78 करोड़ रुपये के नए भवन और लैब का भूमिपूजन: एक साल में काम पूरा करने के निर्देश

शासकीय किरोड़ीमल पीजी कॉलेज में 12 नई कक्षाओं और 9 प्रयोगशालाओं के साथ बनेगा स्थायी सांस्कृतिक मंच और डोम
नवम्बर 2, 2026

दीपावली पर पटाखा दुकानों की होगी नियमित जांच: कलेक्टर ने दिए अग्निशमन सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश

समय-सीमा की बैठक में पेट्रोल पंपों पर स्वच्छ शौचालय, लंबित जनशिकायतों के निपटारे और बजट प्रस्तावों को लेकर अधिकारियों को दिए गए दिशा-निर्देश।
नवम्बर 2, 2026

घरघोड़ा में 4 नवंबर से लगेगा कलेक्टर कैंप कोर्ट: हर बुधवार राजस्व मामलों और जनसमस्याओं की होगी सुनवाई

घरघोड़ा, धरमजयगढ़ और लैलूंगा क्षेत्र के लोगों को राजस्व अपीलों और प्रशासनिक कार्यों के लिए जिला मुख्यालय आने से मिलेगी राहत।
नवम्बर 2, 2026

रायगढ़ एमसीएच में तीन महिलाओं की बच्चेदानी की जटिल सर्जरी सफल: मेडिकल टीम के समन्वय से हुए ऑपरेशन

मातृ एवं शिशु अस्पताल के स्त्री रोग विभाग में बच्चेदानी में गांठ और असामान्य वृद्धि से पीड़ित मरीजों का सफल उपचार किया गया।
नवम्बर 2, 2026

रायगढ़ जिले में 9 नए मतदान केंद्रों को मिली मंजूरी: 13 केंद्रों के स्थलों में हुआ बदलाव

भारत निर्वाचन आयोग ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत दी स्वीकृति, जर्जर भवनों के स्थान पर सुरक्षित इमारतों में होगी वोटिंग व्यवस्था
नवम्बर 2, 2026

रायगढ़ में अर्नब चक्रवात से फसल नुकसान का संयुक्त निरीक्षण: अधिकारियों ने खेतों में पहुंचकर लिया जायजा

कृषि विभाग और बीमा कंपनी की टीम ने प्रभावित गांवों का दौरा किया, किसानों को 72 घंटे के भीतर नुकसान की सूचना दर्ज कराने के दिए निर्देश।
नवम्बर 1, 2026

डिजिटल फसल सर्वेक्षण की जानकारी ग्राम सभाओं में पढ़कर सुना रहा प्रशासन: 10 नवंबर तक दावा-आपत्ति का मौका

खरीफ वर्ष 2026-27 के तहत डीसीएस और पी.व्ही. एप गिरदावरी का ब्योरा किसानों के सामने रखा जा रहा है, गड़बड़ी मिलने पर तहसीलदार करेंगे निराकरण।
नवम्बर 1, 2026

छत्तीसगढ़: 57 तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादले के दो महीने बाद भी सिर्फ 19 ने दी ज्वाइनिंग, एकतरफा भारमुक्ति की तैयारी

राजस्व विभाग द्वारा 9 सितंबर को जारी आदेश के बावजूद अधिकांश अधिकारी पुरानी पदस्थापना पर बने हुए हैं, सामान्य प्रशासन विभाग के नियमों की अनदेखी पर उठ रहे सवाल।
नवम्बर 1, 2026

मनचला ऑटोवाला: कार सवार युवती पर अशोभनीय टिप्पणी और गंदे इशारे.. ऑटो चालक गिरफ्तार

ट्रैफिक जाम के दौरान युवती पर अभद्र टिप्पणी करने वाले आरोपी चालक को कोतवाली पुलिस ने धारा 79 बीएनएस के तहत किया गिरफ्तार।
नवम्बर 1, 2026