छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ में अर्नब चक्रवात से फसल नुकसान का संयुक्त निरीक्षण: अधिकारियों ने खेतों में पहुंचकर लिया जायजा

रायगढ़। जिले में चक्रवात अर्नब के कारण फसलों को पहुंचे नुकसान का आकलन करने के लिए कृषि विभाग और बीमा कंपनी के अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्रों का संयुक्त निरीक्षण किया। अधिकारियों के दल ने ग्राम धनागर और बनसिया पहुंचकर खेतों में फसल क्षति की स्थिति देखी और प्रभावित किसानों से बातचीत की। इस दौरान किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत क्षतिपूर्ति प्राप्त करने की प्रक्रिया समझाई गई।

निरीक्षण दल में प्रभारी उप संचालक कृषि हरीश राठौर, सहायक सांख्यिकी अधिकारी सौरव पटेल, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी तरुण पटेल, बीमा कंपनी के जिला समन्वयक संजीव साहू और ब्लॉक समन्वयक भिखम साहू शामिल थे।

72 घंटे के भीतर सूचना देना अनिवार्य

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने किसानों को बताया कि चक्रवात, बेमौसम बारिश या ओलावृष्टि जैसी प्राकृतिक आपदाओं से नुकसान होने पर घटना के 72 घंटे के भीतर सूचना देना जरूरी है। किसान नुकसान की मात्रा और कारण सहित जानकारी बीमा कंपनी के टोल फ्री नंबर 1800-419-0344, हेल्पलाइन नंबर 14447 या आधिकारिक पोर्टल पर दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा स्थानीय कृषि, राजस्व अधिकारियों या संबंधित बैंक शाखा में भी सूचना दी जा सकती है।

अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रावधानों के तहत कटाई के बाद खेत में सुखाने के लिए रखी गई या बंडलों में रखी गई अधिसूचित फसलों को नुकसान पहुंचने पर भी बीमित किसानों को नियमानुसार मुआवजा मिलेगा।

मुआवजा प्रक्रिया और समय-सीमा

योजना के नियमों के मुताबिक, नुकसान की सूचना मिलने के 48 घंटे के भीतर बीमा कंपनी क्षति निर्धारकों की नियुक्ति करेगी। इसके बाद 10 दिनों के भीतर नुकसान का आकलन पूरा किया जाएगा और पूरी प्रक्रिया समाप्त होने के 15 दिनों के भीतर क्षतिपूर्ति राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी जाएगी।

प्रभारी उप संचालक कृषि हरीश राठौर ने बीमा कंपनी के जिला समन्वयक को निर्देश दिए कि किसानों से मिलने वाली सूचनाओं पर तत्परता से काम करते हुए तय समय-सीमा में सर्वे पूरा करें। साथ ही उन्होंने किसानों से अपील की कि वे तय 72 घंटे की अवधि में अपनी फसल क्षति की जानकारी अवश्य दर्ज कराएं।

ख़बर शेयर करें:

Related News

डिजिटल फसल सर्वेक्षण की जानकारी ग्राम सभाओं में पढ़कर सुना रहा प्रशासन: 10 नवंबर तक दावा-आपत्ति का मौका

खरीफ वर्ष 2026-27 के तहत डीसीएस और पी.व्ही. एप गिरदावरी का ब्योरा किसानों के सामने रखा जा रहा है, गड़बड़ी मिलने पर तहसीलदार करेंगे निराकरण।
नवम्बर 1, 2026

छत्तीसगढ़: 57 तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादले के दो महीने बाद भी सिर्फ 19 ने दी ज्वाइनिंग, एकतरफा भारमुक्ति की तैयारी

राजस्व विभाग द्वारा 9 सितंबर को जारी आदेश के बावजूद अधिकांश अधिकारी पुरानी पदस्थापना पर बने हुए हैं, सामान्य प्रशासन विभाग के नियमों की अनदेखी पर उठ रहे सवाल।
नवम्बर 1, 2026

मनचला ऑटोवाला: कार सवार युवती पर अशोभनीय टिप्पणी और गंदे इशारे.. ऑटो चालक गिरफ्तार

ट्रैफिक जाम के दौरान युवती पर अभद्र टिप्पणी करने वाले आरोपी चालक को कोतवाली पुलिस ने धारा 79 बीएनएस के तहत किया गिरफ्तार।
नवम्बर 1, 2026

राष्ट्रीय एकता दिवस पर रायगढ़ पुलिस ने निकाली ‘रन फॉर यूनिटी’: जिले में 22 जगहों पर दिखा एकता परेड का लाइव प्रसारण

सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर पुलिस लाइन उर्दना में दौड़ का आयोजन, एसएसपी समेत अधिकारियों और छात्रों ने देखा एकतानगर का सीधा प्रसारण
अक्टूबर 31, 2026

24 टन से अधिक कोयला हड़पकर बेचने वाला ट्रक ड्रायवर बिहार से गिरफ्तार: 10 लाख का वाहन जप्त

जामपाली खदान से अकलतरा प्लांट के लिए निकला कोयला रास्ते में ईंट भट्ठों को बेचा, घरघोड़ा पुलिस ने रोहतास से पकड़ा
अक्टूबर 31, 2026

रायगढ़ में 15 नवंबर से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, 112 उपार्जन केंद्रों में की जा रहीं तैयारियां

जिले के 84 हजार से अधिक पंजीकृत किसानों से होगी खरीदी, अवैध आवक रोकने 20 चेक पोस्ट और 10 तहसीलों में उड़नदस्ता दल तैनात
अक्टूबर 30, 2026

मुर्गा जल्दी देने की बात पर विवाद: दुकानदार ने कत्ते से युवक के पैर पर किया वार, आरोपी गिरफ्तार

तमनार के ग्राम कठरापाली में मुर्गा खरीदने पहुंचे युवक पर हुआ हमला, पुलिस ने गैर जमानती धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी को भेजा न्यायिक रिमांड पर।
अक्टूबर 30, 2026

103 किलो गांजा तस्करी के दोषी को 15 साल की कैद: कोर्ट ने लगाया 1.50 लाख रुपये का जुर्माना

विशेष एनडीपीएस अदालत ने कोरिया जिले के तस्कर को सुनाई सजा, 14 गवाहों और 65 दस्तावेजों के आधार पर हुआ फैसला
अक्टूबर 30, 2026