छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ में 17 सितंबर से शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान: 5 लाख दीपों से जगमगाएगा जिला

रायगढ़। जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले महीने भर के ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आगाज ‘आशीर्वाद का दिया उत्सव’ के साथ होगा। इस अवसर पर जनभागीदारी के जरिए पूरे जिले में 5 लाख दीप प्रज्वलित करने का लक्ष्य रखा गया है। रायगढ़ शहर के सिंदूर पार्क में शाम 7 बजे 40 हजार से अधिक दीप जलाए जाएंगे, जहां मुख्य कार्यक्रम में वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी. चौधरी शामिल होंगे।

‘आशीर्वाद का दिया उत्सव’ के तहत नगरीय निकायों और ग्राम पंचायतों के घरों में दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। इसमें शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हितग्राही अपने घरों में दीप जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा के प्रति आभार व्यक्त करेंगे। साथ ही इसके जरिए विकसित भारत @2047 के सामूहिक संकल्प को आगे बढ़ाने का संदेश दिया जाएगा।

कलेक्टर ने तैयारियों की समीक्षा कर दिए समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश

अभियान की तैयारियों को लेकर कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने जिला कलेक्टोरेट से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को मैदानी स्तर पर नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने और सौंपी गई जिम्मेदारियों को गंभीरता से पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ अभिजीत बबन पठारे और डिप्टी कलेक्टर शिल्पा भगत सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

कलेक्टर ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाना, पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाना और जनभागीदारी को बढ़ावा देना है। उन्होंने सभी विभागों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर गतिविधियों की नियमित रिपोर्टिंग करने तथा कार्यक्रमों के फोटो, वीडियो और सफलता की कहानियों का व्यवस्थित संकलन कर प्रचार-प्रसार करने को कहा।

रचनात्मक प्रतियोगिताओं से लेकर स्वच्छता और जल संरक्षण तक के कार्यक्रम

अभियान के दौरान राज्य, जिला, विकासखंड, ग्राम एवं वार्ड स्तर पर कई तरह की गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। बच्चों और युवाओं के लिए विकसित भारत की संकल्पना पर भाषण प्रतियोगिता, चित्रकला और नुक्कड़ नाटक होंगे। ‘नमो सेवा अनकही कहानियां’ के तहत योजनाओं से समाज में आए बदलावों पर आधारित नाट्य प्रस्तुतियां सार्वजनिक स्थलों, विद्यालयों और पंचायतों में आयोजित होंगी।

वहीं ‘आंगन मिलन सेवा’ के जरिए आंगनबाड़ियों में पोषण, मातृ सहायता और टीकाकरण पर काम होगा। इसके साथ ही रक्तदान शिविर, पौधरोपण, स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य जागरूकता, योग, प्लास्टिक मुक्ति, जल स्रोतों की सफाई, कचरा पृथक्करण, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा, डिजिटल साक्षरता और नशामुक्ति से जुड़ी गतिविधियां भी अभियान का हिस्सा रहेंगी।

‘सेवा सेतु’ के जरिए जन-जन तक पहुंचेगा प्रशासन

अभियान के तहत सेवा संकल्प यात्रा, सेवा ज्योति कलश यात्रा, सेवा मेरा योगदान, जल-जन सेवा संकल्प, सेवा सेतु अभियान और सुशासन सेवा संवाद जैसी गतिविधियां भी संचालित होंगी। प्रशासन का जोर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नागरिकों की सक्रिय भागीदारी से इस पूरे अभियान को व्यापक जनआंदोलन का रूप देने पर है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

चक्रधर समारोह: 17 सितंबर की शाम सजेगा शास्त्रीय और लोक कला का मंच, बस्तर के ‘बादल’ दल की होगी प्रस्तुति

41वें चक्रधर समारोह में कथक, ओडिसी और भरतनाट्यम के साथ 40 कलाकारों का बस्तर दल बिखेरेगा लोक संस्कृति के रंग।
सितम्बर 17, 2026

अस्पतालों में मेडिकल सामानों पर लूट की हदें पार: 11 रुपये का आईवी सेट 325 रुपये में.. 29 का माल 310 MRP..?

महाराष्ट्र एफडीए के गोपनीय सर्वे में खरीद दर और एमआरपी के बीच भारी अंतर सामने आया, केंद्र और एनपीपीए से सख्त गाइडलाइन बनाने की मांग।
सितम्बर 16, 2026

चक्रधर समारोह में माधवरस बैंड की भक्ति संगीत प्रस्तुति, पारंपरिक भजनों और रॉक संगीत के फ्यूजन पर झूमे दर्शक

समारोह के दूसरे दिन विदेशी कलाकारों से सजे माधवरस बैंड ने महामंत्र और भजनों के साथ दी प्रस्तुति, देर रात तक जुड़े रहे श्रोता।
सितम्बर 16, 2026

चक्रधर समारोह में 16 और 17 सितंबर को सजेगा कुश्ती का अखाड़ा: देश-प्रदेश के पहलवान दिखाएंगे दांव-पेंच

मोती महल परिसर में अखिल भारतीय और राज्य स्तरीय दंगल का होगा आयोजन, विजेताओं को मिलेंगे नकद पुरस्कार
सितम्बर 15, 2026

इंस्टाग्राम पर दोस्ती: युवती से दुष्कर्म; रायगढ़ में आरोपी गिरफ्तार

पुसौर पुलिस ने एसएसपी के 'अभियान संवेदना' के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को न्यायिक रिमांड पर भेजा है।
सितम्बर 15, 2026

रायगढ़: विद्युत उपभोक्ताओं के लिए अहम कार्यशाला, जिंदल स्टील-डी में नया शिकायत फोरम कार्यालय शुरू

विद्युत उपभोक्ता अधिकारों और शिकायत निवारण पर रायगढ़ में कार्यशाला, नया फोरम कार्यालय भी खुला।
सितम्बर 13, 2026

ऑपरेशन क्लीन हंट: चेक बाउंस के 15 मामलों का स्थायी वारंटी ओडिशा से दबोचा, जेल भेजा

रायगढ़ पुलिस ने ‘ऑपरेशन क्लीन हंट’ में बड़ी कार्रवाई कर 15 चेक बाउंस वारंटी को झारसुगुड़ा से गिरफ्तार किया।
सितम्बर 13, 2026