छोड़कर सामग्री पर जाएँ

असम में भूपेश बघेल के काफिले पर हमला: कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया आरोप तो सीएम सरमा ने बताया आपसी गुटबाजी

नागांव। असम के नागांव में चुनावी बैठक के लिए जा रहे कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के काफिले पर कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। यह हमला सामगुरी के बोरमा इलाके में उस समय हुआ, जब काफिला लोरिमुख क्षेत्र की तरफ बढ़ रहा था। इस घटना में नागांव से कांग्रेस प्रत्याशी शिवमणि बोरा की गाड़ी के शीशे टूट गए और वाहन को काफी नुकसान पहुंचा है।

कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि इस हमले में पार्टी के कई नेता बाल-बाल बचे हैं। घटना के बाद कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कार्यकर्ताओं पर हमले का सीधा आरोप लगाया है, जबकि असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने इसे कांग्रेस की अंदरूनी कलह का नतीजा करार दिया है।

एआईसीसी सचिव के चोटिल होने का दावा, गौरव गोगोई ने उठाए सवाल

जोरहाट से सांसद गौरव गोगोई ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर क्षतिग्रस्त वाहन की तस्वीर साझा करते हुए बीजेपी और राज्य प्रशासन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने बताया कि जिस कार को निशाना बनाया गया, उसमें एआईसीसी सचिव मनोज चौहान सवार थे और उनकी पसलियों में पत्थर लगा है। गोगोई ने तंज कसते हुए कहा कि ऐसा लगता है जैसे बीजेपी पत्थरबाजी पर ट्रेनिंग प्रोग्राम चला रही है।

गोगोई ने घटना का एक कथित वीडियो भी जारी किया और असम सरकार तथा भारतीय चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि असम पुलिस दूसरे राज्यों में तो कार्रवाई के लिए भेजी जा सकती है, लेकिन राज्य के भीतर इन हमलावरों को पकड़ने में असमर्थता जताई जाएगी। वहीं, कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने भी सोशल मीडिया पर बयान जारी कर घटना की निंदा की और आरोप लगाया कि राजनीतिक विरोधियों को निशाना बनाने के लिए यह हमला कराया गया है।

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का पलटवार: कांग्रेस के भीतर का टकराव

कांग्रेस के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि हंगामा खड़ा करने से पहले कांग्रेस नेताओं को जमीनी सच्चाई देखनी चाहिए। उन्होंने दावा किया कि यह घटना सामगुरी विधानसभा क्षेत्र में हुई है, जिसका प्रतिनिधित्व धुबरी से कांग्रेस सांसद रकीबुल हुसैन के बेटे तंजील हुसैन करते हैं।

मुख्यमंत्री के मुताबिक, यह हमला किसी बाहरी दल द्वारा नहीं कराया गया, बल्कि यह कांग्रेस पार्टी के ही प्रतिद्वंद्वी गुटों के बीच आपस में हुआ टकराव था। चुनावी माहौल में हुए इस पथराव के बाद इलाके में राजनीतिक तनाव बढ़ गया है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

अजब कांग्रेस की गजब राजनीति: जिस नेता को 4 महीने पहले भाजपा जिला अध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलि! उसे आज कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने दी ‘वोट-बचाओ देश-बचाओ’ की जिम्मेदारी !

RIG तड़का: रायगढ़ कांग्रेस की 'हवा-हवाई' राजनीति का वायरल फरमान! संगठन की खुली पोल।
नवम्बर 8, 2026

रायगढ़ में मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत: विधि से संघर्षरत बालक अभिरक्षा में

संबलपुर से लौटकर घर के बाहर निकले व्यक्ति पर बांस के डंडे से हुआ था हमला, पुलिस ने हत्या की धारा जोड़कर किशोर न्याय बोर्ड में किया पेश
नवम्बर 7, 2026

दो जुआ फड़ों पर रायगढ़ पुलिस की दबिश: 29 जुआरी गिरफ्तार और 9 लाख रुपये बरामद

खरसिया के रानीसागर और कोतरारोड़ के तारापुर में विशेष टीम ने की एक साथ छापेमारी, छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई
नवम्बर 7, 2026

रायगढ़ में ‘महिला सशक्तिकरण’ का नया मॉडल: महिला के घर घुसकर बाप भाई बच्चो के सामने पीटा, पुलिस को ‘मंत्री जी की बहन’ के खिलाफ चाहिए 48 घंटे की ‘जांच’!

'दबंग दीदी' का घर में घुसकर बवाल और पुलिस का 'वेट एंड वॉच गेम प्लान '
नवम्बर 6, 2026

खरसिया में बुजुर्ग महिला से मारपीट और लूटपाट: आरोपी गिरफ्तार, नकदी व हथियार बरामद

घर में अकेली रह रही 62 वर्षीय महिला पर डंडे से हमला कर जेवरात व नकदी लूटी थी, पुलिस ने न्यायिक रिमांड पर भेजा
नवम्बर 5, 2026

मंत्री के ‘भौकाल’ के आगे केजी कॉलेज का ‘म्यूजिकल ब्लंडर’, बचाव में ‘जुगाड़ के देवता’ का ईगो हुआ हर्ट! VVIP अतिथि ने खुद पकड़ी गलती, और बदनामी का ठीकरा छात्र पर..?

RIG तड़का एक्सक्लूसिव: केजी कॉलेज में राष्ट्रगीत पर बवाल, मंत्री ओपी चौधरी के सामने फजीहत के बाद अब कुर्सी और ईगो की जंग तेज!
नवम्बर 4, 2026

रायगढ़ में 22 दिसंबर से सार्वजनिक श्रीराम कथा का आयोजन: बुढ़ी माई महादेव मंदिर समिति ने शुरू की तैयारियां

22 दिसंबर को कलश यात्रा के साथ शुरू होगी कथा, 1 जनवरी को भंडारे और प्रसाद वितरण के साथ होगा समापन।
नवम्बर 4, 2026

रायगढ़ में दो बाइक चोर गिरोहों का पर्दाफाश: अपचारी बालक समेत 8 गिरफ्तार, 10 दोपहिया वाहन बरामद

पूंजीपथरा और लैलूंगा पुलिस ने की कार्रवाई, आरोपियों के पास से करीब 7 लाख रुपये की मोटरसाइकिलें और दो मोबाइल जब्त
नवम्बर 4, 2026