छोड़कर सामग्री पर जाएँ

शराब दुकानों में धांधली पर आबकारी विभाग का बड़ा चाबुक! 2 सब-इंस्पेक्टर सस्पेंड, अफसर पर गिरी गाज

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सरकारी शराब दुकानों में अधिक कीमत पर शराब बेचने और धांधली के मामलों में शासन ने कड़ा रुख अपनाया है। आबकारी विभाग ने एक ही दिन में तीन बड़े अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई से पूरे महकमे में हड़कंप मच गया है।

विभाग ने लापरवाही और अनियमितता के मामले में दो आबकारी उपनिरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। वहीं, 53 पेटी अवैध शराब जब्त होने के मामले में बालोद की सहायक जिला आबकारी अधिकारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा सरकार को भेजी गई है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस मामले में कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। नियमों का उल्लंघन करने वाले किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा।

पहली कार्रवाई बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में हुई है। यहां की रोहासी देशी शराब दुकान में अधिक कीमत पर शराब बेचने की शिकायत मिली थी। मामले में ठोस कदम न उठाने और दुकान के सीसीटीवी अपडेट न रखने पर आबकारी उपनिरीक्षक पी. माधव राव को सस्पेंड कर दिया गया।

दूसरी कार्रवाई धमतरी और बालोद से जुड़ी है। धमतरी के अर्जुनी क्षेत्र में 25 जुलाई को 53 पेटी अवैध शराब जब्त की गई थी। जांच में पता चला कि यह शराब बालोद की अरकार दुकान से तय सीमा से अधिक मात्रा में बेची गई थी। इस पर उपनिरीक्षक आशा राम शाक्य को निलंबित कर दिया गया।

इसी मामले में अरकार दुकान की प्रभारी और सहायक जिला आबकारी अधिकारी निलोफर जैन की लापरवाही भी सामने आई है। उनके खिलाफ आबकारी आयुक्त ने अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफारिश भेजी है। विभाग ने साफ किया है कि ओवररेटिंग और नियमों का उल्लंघन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं होगा।

ख़बर शेयर करें:

Related News

2000 रुपये से ज्यादा के रेलवे टिकट पर क्या लगेगा अतिरिक्त UPI चार्ज..? यात्रियों को मिली राहत..?

15 अक्टूबर से लागू होने वाले नए MDR सिस्टम के तहत यात्रियों पर उठाएंगे एमडीआर का खर्चा या आईआरसीटीसी या बैंक..? क्या कहती है रेलवे और नया नियम..
सितम्बर 23, 2026

रायगढ़ में 28 सितंबर से शुरू होगी 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता: जुटेंगे प्रदेश के सभी संभागों के खिलाड़ी

वॉलीबॉल, खो-खो और कबड्डी स्पर्धाओं में प्रदेश के पांच संभागों के 360 खिलाड़ी और 80 ऑफिशियल लेंगे हिस्सा।
सितम्बर 23, 2026

रायगढ़ में नवीन शासकीय संगीत महाविद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया शुरू: 28 सितंबर तक कर सकते हैं आवेदन

इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय की कुलपति ने किया अस्थायी परिसर का निरीक्षण, बैचलर ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स में मिलेगा दाखिला
सितम्बर 23, 2026

खराब मौसम से रद्द हुआ मुख्यमंत्री का रायगढ़ दौरा रद्द! अब ओपी चौधरी करेंगे चक्रधर समारोह का समापन

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का दौरा निरस्त होने के बाद अब वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी चक्रधर समारोह के समापन में शामिल होंगे, सांस्कृतिक कार्यक्रम तय समय पर होंगे।
सितम्बर 23, 2026

72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: छत्तीसगढ़ के रामनामी समाज पर बनी ‘राम-नामी’ को मिला सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री का पुरस्कार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने निर्देशक भारतबाला गणपति को प्रदान किया रजत कमल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया प्रदेश के लिए गौरव का क्षण! जानिए कौन है राम नामी समाज
सितम्बर 23, 2026

चक्रधर समारोह की गरिमा और कलाकारों के चयन पर उठ रहे लगातार सवाल: लोक गायक देवेश शर्मा ने जताई आपत्ति

लोक गायक देवेश शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर 41 साल पुरानी शास्त्रीय विरासत को सामान्य मनोरंजन मंच में बदलने का आरोप लगाया।
सितम्बर 22, 2026

चक्रधर समारोह या सस्ता ऑर्केस्ट्रा? शास्त्रीय मंच पर जब ‘बीड़ी’ सुलगने लगी, मांगा गया जुम्मा से चुम्मा..??

राजा चक्रधर सिंह की विरासत को लगी 'फूहड़ता' की नज़र; सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह ने गुस्से में छोड़ा कार्यक्रम, उर्वशी देवी ने खोली प्रशासनिक मनमानी की पोल।
सितम्बर 22, 2026