छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ में 28 सितंबर से शुरू होगी 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता: जुटेंगे प्रदेश के सभी संभागों के खिलाड़ी

रायगढ़। जिले में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन 28 सितंबर से 1 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा। चार दिनों तक चलने वाले इस खेल आयोजन में प्रदेश के पांच संभागों—बस्तर, बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर और सरगुजा के लगभग 360 खिलाड़ी और 80 ऑफिशियल शामिल होंगे। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ी वॉलीबॉल, खो-खो और कबड्डी में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।

कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देश और सहायक कलेक्टर गोकुल आर.के. के मार्गदर्शन में प्रतियोगिता की तैयारियां की जा रही हैं। जिला शिक्षा अधिकारी श्यामानंद साहू ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन और समापन समारोह शहीद विप्लव त्रिपाठी मिनी स्टेडियम में आयोजित होगा, जबकि सभी खेल स्पर्धाएं रायगढ़ स्टेडियम में कराई जाएंगी।

विभिन्न आयु वर्गों में होंगी प्रतियोगिताएं

प्रतियोगिता के प्रारूप की जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि 17 वर्ष बालक और बालिका वर्ग के लिए वॉलीबॉल तथा खो-खो के मुकाबले आयोजित होंगे। वहीं 14 वर्ष बालक एवं बालिका वर्ग में कबड्डी की स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी।

आवास, परिवहन और संचालन से जुड़ी व्यवस्थाएं

खिलाड़ियों और उनके साथ आने वाले ऑफिशियल के ठहरने के लिए सिंधी पंचायती धर्मशाला, सिंधु भवन, सेंट जेवियर और मुक्ति प्रकाश स्कूल में व्यवस्था की गई है। संभागीय दलों के लिए भोजन की व्यवस्था संबंधित दलों द्वारा अपने स्तर पर की जाएगी।

जिला प्रशासन द्वारा खिलाड़ियों और ऑफिशियल को रेलवे स्टेशन से आवास स्थल तथा वहां से खेल मैदान तक लाने-ले जाने के लिए बसों का प्रबंध किया गया है। प्रतियोगिता के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए शिक्षा विभाग के अधिकारियों और व्यायाम शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी जीवन लाल नायक ने कहा कि आयोजन से जुड़ी सभी तैयारियां पूरी की जा रही हैं और आवास, परिवहन तथा खेल मैदानों की व्यवस्था को दुरुस्त कर लिया गया है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

बिलासपुर में सड़क किनारे मिला रायगढ़ के युवक का शव: प्रतियोगी परीक्षा की कर रहा था तैयारी.. हत्या की आशंका!

घरघोड़ा निवासी उत्तम कुमार का शव संत नगर के पास संदिग्ध हालत में मिला, तोरवा पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी
नवम्बर 16, 2026

खरसिया के रॉक गार्डन बोतल्दा में युवती से गैंगरेप: 24 घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार

युवक को डंडे से पीटकर बेहोश करने के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने आईफोन, डंडा और नकदी जब्त कर आरोपियों को भेजा रिमांड पर! आरोपियों के मोबाइल से मिले और भी लड़कियों के वीडियो! उनकी हो रही अलग से जांच!
नवम्बर 16, 2026

पिता-पुत्र पर तलवार और डंडे से जानलेवा हमला: तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

जूटमिल थाना क्षेत्र में स्कूटी का पेट्रोल खत्म होने पर गाली-गलौज का विरोध करने पर हुआ था विवाद, पुलिस ने तलवार बरामद कर आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ीं
नवम्बर 16, 2026

जनजातीय गौरव दिवस पर आदिवासियों की जमीन न लेने की घोषणा करे नितिन नवीन: राकेश पाण्डेय

प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने रायगढ़ दौरे के दौरान खदानों और उद्योगों के लिए ग्रामसभा की अनुमति के बिना भूमि अधिग्रहण न करने की मांग उठाई।
नवम्बर 13, 2026

बिलासपुर रेंज में ‘ऑपरेशन बाज’ के तहत एक महीने में 1081 स्थाई वारंट तामील: चार जिलों का प्रदर्शन रहा अव्वल! रायगढ़ और कोरबा पिछड़े

आईजी रामगोपाल गर्ग के निर्देश पर रेंज के आठ जिलों में चला विशेष अभियान, सालों से फरार वारंटियों की हुई धरपकड़
नवम्बर 12, 2026

घरघोड़ा पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ा: चोरी की दो पल्सर बरामद

आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए बदला था बाइक का रंग और घिसा था इंजन नंबर, शराब और पार्टी के लिए करते थे चोरी
नवम्बर 11, 2026

सड़क पर बाइक से खतरनाक स्टंट और अशोभनीय हरकत: 5 युवक गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

सोशल मीडिया वीडियो के चक्कर में सार्वजनिक सड़क पर हुड़दंग कर रहे युवकों पर चक्रधरनगर पुलिस ने की बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।
नवम्बर 11, 2026