छोड़कर सामग्री पर जाएँ

नाबालिग हुई गर्भवती: दीपक बुदुला को 20 साल की सजा, शिवा पटनायक दोषमुक्त

रायगढ़। नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट (FTSC) ने आरोपी दीपक बुदुला को 20 साल के कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने उस पर 5 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। इसी मामले में नामजद दूसरे आरोपी शिवा पटनायक को अदालत ने दोषमुक्त कर दिया है।

यह फैसला अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (FTSC कोर्ट) देवेंद्र यादव की अदालत ने सुनाया। अभियोजन पक्ष की ओर से विशेष लोक अभियोजक गोविंद नारायण दुबे ने पैरवी की। अदालत ने उपलब्ध साक्ष्यों और पीड़िता के बयानों के आधार पर दीपक बुदुला को दोषी ठहराया, जबकि शिवा पटनायक के खिलाफ दोष सिद्ध नहीं होने पर उसे बरी कर दिया गया।

अस्पताल में नवजात के जन्म के बाद खुला था मामला

अभियोजन के अनुसार, यह मामला तब सामने आया जब जिला बाल संरक्षण इकाई की चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की काउंसलर राजकुमारी पटेल को 20 जनवरी 2025 की दोपहर करीब 3 बजे सूचना मिली कि रायगढ़ के कान्हा अस्पताल में एक नाबालिग ने बच्चे को जन्म दिया है। सूचना पर विभाग के दो कर्मचारी अस्पताल पहुंचे, जहां नाबालिग के साथ एक युवक भी उपस्थित था। टीम ने उन्हें 22 जनवरी 2025 को दस्तावेजों के साथ बाल कल्याण समिति के समक्ष उपस्थित होने का निर्देश दिया।

नाबालिग 31 जनवरी 2025 को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश हुई। पहली काउंसलिंग के दौरान वह घटना के संबंध में स्पष्ट जानकारी नहीं दे सकी। इसके बाद 21 मार्च 2025 को उसकी दोबारा काउंसलिंग की गई।

काउंसलिंग में सामने आई पूरी घटना

दूसरी काउंसलिंग में पीड़िता ने जानकारी दी कि वर्ष 2023 में एक युवक ने उसे बहला-फुसलाकर शारीरिक संबंध बनाए थे। इसके बाद मई महीने में उसकी पहचान दीपक बुदुला (20 वर्ष) से हुई। दीपक उसे बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया और वहां रखकर कई बार संबंध बनाए। पीड़िता जुलाई 2024 में गर्भवती हुई, जिसकी जानकारी उसे सितंबर 2024 में मिली।

पीड़िता जब स्थानीय मंदिर के पास नारियल बेचने का काम कर रही थी, तब उसकी मुलाकात शिवा पटनायक से हुई, जिसने प्रेम संबंध की बात कहकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता ने 19 जनवरी 2025 को बच्चे को जन्म दिया था, जिसके बाद उसे उपचार के लिए कान्हा अस्पताल लाया गया था।

पुलिस और अदालत

काउंसलिंग रिपोर्ट मिलने के बाद बाल कल्याण समिति की ओर से पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने अपराध दर्ज कर दीपक बुदुला को हिरासत में लेकर पूछताछ की और बाद में गिरफ्तार कर लिया। जांच में पीड़िता के साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाए जाने के साक्ष्य मिले। मामले में अन्य आरोपियों के संबंध में पुलिस ने फरारी पंचनामा तैयार किया था। सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत ने दीपक बुदुला को 20 साल के कारावास और अर्थदंड की सजा सुनाई।

ख़बर शेयर करें:

Related News

सियासी गोता या सच में परवाह? केलो में कूदे मंत्री ओपी चौधरी तो कांग्रेस ने पूछा- ‘औद्योगिक कचरे पर कब चलेगा सफाई अभियान?’

केलो नदी में मंत्री ओपी चौधरी की छलांग पर गरमाई रायगढ़ की सियासत, विपक्ष ने पूछा- उद्योगों पर कार्रवाई से क्यों डरती है सरकार?
सितम्बर 24, 2026

रायगढ़ में भीषण सड़क हादसा: धरमजयगढ़-खरसिया मार्ग पर बस और ट्रक की टक्कर, 15 से अधिक यात्री घायल

टक्कर इतनी तेज थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर चीख-पुकार मच गई।
सितम्बर 24, 2026

रायगढ़ में मौसम का मिजाज बदला: हल्की बारिश के साथ तापमान में गिरावट, जानें आज की वेदर रिपोर्ट

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, हवा में नमी (Humidity) का स्तर 88% से 89% के ऊंचे स्तर पर पहुंच गया है, जिसके कारण दिनभर ठंडी हवाओं का दौर जारी रहेगा।
सितम्बर 24, 2026

छत्तीसगढ़ बीजेपी की नई प्रभारी बनीं स्मृति ईरानी, सिद्धार्थ शंभू को सह-प्रभारी की कमान! गोमती साय गुजरात की कमान

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की घोषणा कर दी है।
सितम्बर 24, 2026

2000 रुपये से ज्यादा के रेलवे टिकट पर क्या लगेगा अतिरिक्त UPI चार्ज..? यात्रियों को मिली राहत..?

15 अक्टूबर से लागू होने वाले नए MDR सिस्टम के तहत यात्रियों पर उठाएंगे एमडीआर का खर्चा या आईआरसीटीसी या बैंक..? क्या कहती है रेलवे और नया नियम..
सितम्बर 23, 2026

रायगढ़ में 28 सितंबर से शुरू होगी 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता: जुटेंगे प्रदेश के सभी संभागों के खिलाड़ी

वॉलीबॉल, खो-खो और कबड्डी स्पर्धाओं में प्रदेश के पांच संभागों के 360 खिलाड़ी और 80 ऑफिशियल लेंगे हिस्सा।
सितम्बर 23, 2026

रायगढ़ में नवीन शासकीय संगीत महाविद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया शुरू: 28 सितंबर तक कर सकते हैं आवेदन

इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय की कुलपति ने किया अस्थायी परिसर का निरीक्षण, बैचलर ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स में मिलेगा दाखिला
सितम्बर 23, 2026

खराब मौसम से रद्द हुआ मुख्यमंत्री का रायगढ़ दौरा रद्द! अब ओपी चौधरी करेंगे चक्रधर समारोह का समापन

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का दौरा निरस्त होने के बाद अब वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी चक्रधर समारोह के समापन में शामिल होंगे, सांस्कृतिक कार्यक्रम तय समय पर होंगे।
सितम्बर 23, 2026