छोड़कर सामग्री पर जाएँ

खुद को ‘सिंघम’ बताने वाला बिलासपुर का ‘सिक्योरिटी गार्ड’ गिरफ्तार: ब्लैकमेल किया.. नहीं मानी महिला तो कर दिया अंतरंग  वीडियो वायरल

रायगढ़ (RIG24)। सोशल मीडिया पर अनजान लोगों की प्रोफाइल और तस्वीरों पर आंख मूंदकर भरोसा करना कितना खतरनाक हो सकता है, यह मामला इसका जीता-जागता उदाहरण है। खुद को पुलिस विभाग का अफसर बताकर एक महिला को प्रेमजाल में फंसाने, शारीरिक शोषण करने और फिर छुपकर बनाए गए वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करने वाले एक सिक्युरिटी गार्ड को चक्रधरनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

​वर्दी वाली तस्वीरों से जीता भरोसा

जानकारी के मुताबिक, मार्च 2026 में चक्रधरनगर इलाके की रहने वाली 40 वर्षीय महिला की मुलाकात कोरबा रेलवे स्टेशन पर बिलासपुर (मस्तूरी) निवासी अक्षय कुमार कुम्हरानी से हुई थी। आरोपी ने महिला से बातचीत शुरू की और अपना नंबर दिया। इसके बाद उसने व्हाट्सएप पर खुद की ‘वर्दी’ वाली तस्वीरें भेजकर दावा किया कि वह पुलिस विभाग में काम करता है। पुलिस वाले के रुतबे और शादी के झांसे में आकर महिला ने उस पर भरोसा कर लिया, जबकि असल में वह महज एक सिक्युरिटी गार्ड की नौकरी करता था।

​धोखे से बनाए वीडियो और शुरू किया ब्लैकमेल

जब आरोपी को पता चला कि महिला गांव में अकेली रहती है, तो वह वहां पहुंचा और शादी का पक्का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसी दौरान उसने धोखे से महिला के अंतरंग फोटो और वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिए।

​इसके बाद ब्लैकमेलिंग का दौर शुरू हुआ। 7 मई को जब पीड़िता अपनी बीमार मां के इलाज के लिए रायपुर के मेकाहारा अस्पताल गई थी, तब आरोपी वहां भी पहुंच गया। उसने महिला पर दबाव बनाया और अपनी शर्तें न मानने पर उन्हीं वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी।

​सोशल मीडिया पर अपलोड किए वीडियो, पुलिस ने किया गिरफ्तार

जब महिला उसकी धमकियों के आगे नहीं झुकी, तो आरोपी ने 27 मई 2026 को वो अश्लील तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम और फेसबुक पर अपलोड कर दिए। साथ ही व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकियां भी देने लगा। मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर पीड़िता ने चक्रधरनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई।

​मामला दर्ज होते ही चक्रधरनगर पुलिस और साइबर सेल की टीम ने घेराबंदी कर आरोपी अक्षय कुमार (31 वर्ष) को रायगढ़ से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन (Realme C-3) जब्त कर लिया है और आरोपी पर BNS की धारा 69, 296, 351(3) व आईटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026