छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ में बैंकों की सुरक्षा परखने निकली पुलिस: CCTV से लेकर गार्ड्स के लाइसेंस तक जांचे

रायगढ़। जिले में बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है। एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश और एडिशनल एसपी अनिल सोनी के मार्गदर्शन में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में स्थित बैंकों की सुरक्षा का औचक निरीक्षण किया गया।

पुलिस टीमों ने बैंक परिसरों में सुरक्षा गार्ड, सीसीटीवी कैमरे, फायर सेफ्टी उपकरण, अलार्म सिस्टम और स्ट्रांग रूम का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मिली सुरक्षा खामियों को रजिस्टर में दर्ज कर बैंक प्रबंधकों को तुरंत सुधार करने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस ने बैंक प्रबंधकों से कहा है कि सभी सीसीटीवी कैमरे 24 घंटे चालू रहने चाहिए और 90 दिनों की रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखी जाए। कैमरों की क्वालिटी ऐसी होनी चाहिए जिससे आने-जाने वाले हर शख्स का चेहरा साफ नजर आ सके। अलार्म और फायर सेफ्टी उपकरणों की भी समय-समय पर सर्विसिंग कराने को कहा गया है।

सुरक्षा में लगे गार्डों के हथियारों के लाइसेंस की वैधता और उनकी ट्रेनिंग भी जांची गई। गार्ड्स को ड्यूटी पर सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की जानकारी तुरंत नजदीकी पुलिस थाने को देने के लिए निर्देशित किया गया है।

इसके अलावा भारी कैश ले जाने के दौरान सुरक्षा उपाय बरतने, परिसर में साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूकता बोर्ड लगाने और आपातकालीन नंबर प्रमुख जगहों पर प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए हैं। रायगढ़ पुलिस ने साफ किया है कि यह जांच अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगा।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026