छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ नगर निगम: एमआईसी बैठक में 32.50 करोड़ के 19 प्रस्ताव मंजूर! बदल पाएंगे शहर के हालात..?

रायगढ़। नगर निगम की महापौर परिषद (एमआईसी) की महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को महापौर जीवर्धन चौहान की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में शहर के समग्र विकास से जुड़े 19 प्रमुख एजेंडों पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी सदस्यों की सर्वसम्मति से करीब 32.50 करोड़ रुपये के विकास प्रस्तावों पर मुहर लगा दी गई है।

पानी

शहर में पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए 17 एमएलडी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट और इंटेकवेल में आधुनिक स्काडा सिस्टम वाले पावर पंप लगाए जाएंगे। इसके साथ ही पानी टंकियों में बूस्टर पंप भी लगेंगे। इस कदम से शहर के नागरिकों को नियमित और पर्याप्त पानी मिल सकेगा।

सफाई

सफाई व्यवस्था को आधुनिक रूप देने के लिए ऑटोमैटिक रोड स्वीपिंग मशीन खरीदने का फैसला लिया गया है। 15वें वित्त आयोग के तहत शहर के 48 वार्डों के लिए नए सफाई वाहन और उपकरण खरीदे जाएंगे। पर्यावरण सुधार के उद्देश्य से बड़ेरामपुर के पुराने ट्रेंचिंग ग्राउंड में सघन पौधरोपण किया जाएगा।

बाजार

व्यवस्थित बाजार के निर्माण के लिए बड़ेरामपुर में आधुनिक मटन-फिश मार्केट विकसित करने का प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। इसके अलावा अमलीभौना ट्रांसपोर्ट नगर और जेल कॉम्प्लेक्स की जर्जर दुकानों को हटाने का फैसला हुआ है। मीना बाजार के लिए भी नई जगह तय की जाएगी।

महापौर और कमिश्नर

महापौर जीवर्धन चौहान ने स्पष्ट कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता से कोई समझौता नहीं होगा। निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय ने बताया कि स्वीकृत प्रस्तावों की प्रशासनिक प्रक्रिया जल्द पूरी कर काम समय सीमा में पूरा कराया जाएगा।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026