छोड़कर सामग्री पर जाएँ

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: शोकसभा के नाम पर पूरे दिन बंद नहीं रहेगा कोर्ट का काम

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रदेश की न्यायिक व्यवस्था को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ कर दिया है कि बार एसोसिएशन द्वारा आयोजित शोकसभा के नाम पर पूरे दिन के लिए अदालती कामकाज स्थगित नहीं किया जा सकता।

जस्टिस रवींद्र कुमार अग्रवाल की एकलपीठ ने 72 वर्षीय बुजुर्ग याचिकाकर्ता की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह टिप्पणी की। कोर्ट ने कहा कि किसी दिवंगत अधिवक्ता या न्यायिक अधिकारी को श्रद्धांजलि देना एक सम्मानजनक परंपरा है। लेकिन इसकी वजह से पूरे दिन अदालती काम रोकना पूरी न्याय व्यवस्था को प्रभावित करता है।

मामला रायपुर के एक 72 वर्षीय बुजुर्ग से जुड़ा है, जो छत्तीसगढ़ किराया नियंत्रण अधिनियम के तहत बेदखली आदेश के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं। रायपुर किराया नियंत्रक ने जिला बार एसोसिएशन की शोकसभा का हवाला देते हुए मामले की सुनवाई टाल दी थी और अगली तारीख दे दी थी।

बुजुर्ग याचिकाकर्ता ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया और बताया कि शोकसभा, प्रशासनिक कार्य या अधिकारियों की अनुपलब्धता के नाम पर बार-बार तारीखें बढ़ा दी जाती हैं। इससे त्वरित न्याय का मकसद खत्म हो जाता है और आम जनता को मानसिक व आर्थिक परेशानी झेलनी पड़ती है।

हाईकोर्ट ने याचिका को स्वीकार करते हुए किराया नियंत्रक के उस आदेश को रद्द कर दिया। कोर्ट ने कहा कि न्याय तक निर्बाध पहुंच संविधान के अनुच्छेद 14 और 21 का अभिन्न हिस्सा है। वकीलों की हड़ताल और कार्य बहिष्कार पहले ही अवैध हैं, इसलिए केवल शोकसभा के नाम पर पूरे दिन काम बंद रखना गलत है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

मार्क जुकरबर्ग के अखाड़े में भाजपा के दो पूर्व अध्यक्षों का दंगल! नेता लोग नाप रहे हैं एक दूसरे की औकात और बीवियों की दक्षता.. ओपी और अरुण भी आए इनके रडार में..

सोशल मीडिया में कुरेदे जा रहे हैं एक दूसरे के पुराने घाव,! भाजपा के साथ कांग्रेस नेताओं की खोल रहे पोल..
सितम्बर 19, 2026

पत्रकारों के साथ बदसलूकी: पंडित चक्रपाणी स्कूल की प्रभारी प्राचार्या वंदिनी श्रीवास्तव हटाई गईं

शराबी शिक्षक के मामले में कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों से विवाद और बदसलूकी की जांच रिपोर्ट के बाद शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई
सितम्बर 19, 2026

रेल पटरी पर फ्री फायर गेम: मालगाड़ी की चपेट में आए दो छात्र, एक की मौत और दूसरा गंभीर

कान में ईयरफोन लगाकर मोबाइल गेम खेलने के दौरान हुआ हादसा, प्राथमिक उपचार के बाद घायल छात्र चांपा रेफर
सितम्बर 18, 2026

तमनार आंदोलन में हुए लाठी चार्ज और दर्ज FIR के खिलाफ कई मोर्चा हुए एक: राजनीतिक सामाजिक जनसेवी संगठनों ने की राज्यपाल से की न्यायिक जाँच की मांग

लिबरा सीएचपी चौक पर धरने के दौरान बुजुर्ग की मौत और इसके बाद 14 ग्रामीणों की गिरफ्तारी के विरोध में राजनीतिक, सामाजिक संगठनों और अधिवक्ताओं ने उठाई आवाज
सितम्बर 18, 2026

सारंगढ़-बिलाईगढ़ में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम से सेवा संकल्प अभियान का आगाज, खाड़ाबांध में बहे 10 हजार दीप

जिले भर के अमृत सरोवरों, मंदिरों और शासकीय परिसरों में दीप प्रज्ज्वलन के साथ एक माह तक चलने वाले सेवा अभियान की हुई शुरुआत
सितम्बर 18, 2026

जिंदल स्टील रायगढ़ में धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा जयंती: उत्पादों और छायाचित्रों की प्रदर्शनी देखने उमड़ी भीड़

संयंत्र का मुख्य गेट आम लोगों के लिए खोला गया, हजारों ग्रामीणों ने किए देवशिल्पी के दर्शन
सितम्बर 17, 2026

रायगढ़ में लाखो का पीडीएस राशन घोटाला: शाहनवाज उर्फ मौसम खान गिरफ्तार!

ससकोबा और गनपतपुर राशन दुकानों में 1,204 क्विंटल से अधिक चावल समेत शक्कर और नमक की कमी मिलने पर दर्ज हुए थे दो अलग-अलग मुकदमे
सितम्बर 17, 2026

चक्रधर समारोह की चौथी शाम कथक के नाम, रिदम कल्चरल सेंटर, लिली चौहान और शिल्पा सिंह की प्रस्तुतियों से सजा मंच

41वें चक्रधर समारोह में स्थानीय और आमंत्रित कलाकारों ने रायगढ़ घराने की पारंपरिक लयकारी और शास्त्रीय भाव-भंगिमाओं का किया जीवंत प्रदर्शन
सितम्बर 17, 2026