छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ में हर्षोल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस: वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया ध्वजारोहण, 147 उत्कृष्ट कर्मी और शहीद परिवार हुए सम्मानित

रायगढ़ जिले में 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। जिला मुख्यालय स्थित शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इसके बाद उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का प्रदेशवासियों के नाम संदेश का वाचन किया।

समारोह को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस मां भारती की वंदना और आजादी के लिए प्राणों की आहुति देने वाले वीर सपूतों को नमन करने का पावन अवसर है। उन्होंने देश की एकता व अखंडता को बनाए रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को मजबूत करने में हर नागरिक से योगदान देने का आह्वान किया।

समारोह के दौरान वित्त मंत्री ने देश की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों के परिजनों को शाल एवं श्रीफल भेंट कर भावभीना सम्मान किया। सम्मानित होने वालों में शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी, शहीद आरक्षक लक्ष्मीनारायण राठिया, शहीद बीर सिंह श्रीवास, शहीद राघवराम ओझा, शहीद सुखसाय भगत, शहीद शिव कुमार सिदार, शहीद तनिकलाल पटेल, शहीद राजाराम एक्का, शहीद पंचराम भगत और शहीद गीताराम राठिया के परिजन शामिल रहे।

विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति से ओत-प्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों का दिल जीत लिया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में कार्मेल कॉन्वेंट इंग्लिश मीडियम स्कूल ने प्रथम, सेंट जेवियर्स स्कूल ने द्वितीय तथा लिटिल एंजल स्कूल पुसौर ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं परेड में सशस्त्र बल की 6वीं वाहिनी और गैर-पुलिस वर्ग में एनसीसी सीनियर डिवीजन ने बाजी मारी।

जिले में शासकीय योजनाओं के सफल क्रियान्वयन और उल्लेखनीय सेवाओं के लिए विभिन्न विभागों के 147 उत्कृष्ट अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही मुख्य समारोह में वित्त मंत्री ने ‘साइबर जागृति अभियान’ के तहत सेल्फी लेकर नागरिकों को साइबर सुरक्षा का संदेश दिया और हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी साझा की।

इस गरिमामय अवसर पर नगर निगम महापौर जीवर्धन चौहान, सभापति डिग्री लाल साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविन्द्र गबेल, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, डीएफओ अरविंद पीएम, जिला पंचायत सीईओ अभिजीत बबन पठारे, निगम आयुक्त बृजेश सिंह, एएसपी अनिल सोनी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और आम नागरिक उपस्थित रहे।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026