छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ में ‘नकली पनीर’ पर खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन: फ्रेसशेल डेयरी और गणगौर स्वीट्स से लिए गए सैंपल

रायगढ़। रायगढ़ में मिलावटी और अमानक डेयरी उत्पादों के खिलाफ खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने अपना रुख बेहद सख्त कर लिया है। जिले में नकली पनीर, क्रीम और मक्खन यानी ‘डेयरी एनालॉग’ की बिक्री रोकने के लिए अधिकारियों ने मंगलवार को कई प्रमुख डेयरियों और दुकानों पर औचक छापेमारी की। विभाग ने स्पष्ट किया है कि आम जनता की सेहत से खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने बड़े रामपुर स्थित फ्रेसशेल डेयरी का औचक निरीक्षण किया। यहां स्वच्छता व्यवस्था, स्टॉक और उत्पादन संबंधी दस्तावेजों की बारीकी से जांच की गई। निरीक्षण में डेयरी एनालॉग पनीर तो नहीं मिला, लेकिन संदेह के आधार पर दही और पनीर के सैंपल लेकर लैब जांच के लिए भेजे गए हैं।

इसी तरह शहर के गणगौर स्वीट्स से पनीर और बार-बार इस्तेमाल हो चुके कुकिंग ऑयल (Used Cooking Oil) के नमूने जब्त किए गए। वहीं जूटमिल स्थित मामा डेयरी, गणेश डेयरी और सुश्री होटल में भी निरीक्षण किया गया। टीम ने सभी संचालकों को किसी भी प्रकार के अमानक या नकली डेयरी उत्पादों का इस्तेमाल न करने की सख्त हिदायत दी है।

अभिहित अधिकारी सुधा चौधरी ने बताया कि ‘डेयरी एनालॉग’ ऐसे उत्पाद होते हैं जिनमें असली दूध की जगह वनस्पति तेल और फैट का इस्तेमाल किया जाता है। ये देखने में बिल्कुल असली पनीर या मक्खन जैसे दिखते हैं, जिससे आम उपभोक्ता आसानी से धोखा खा जाते हैं। FSSAI के निर्देशों के तहत पूरे जिले में इनके निर्माण, भंडारण और बिक्री पर रोक लगा दी गई है।

विभाग ने नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है कि वे पैकेज्ड डेयरी उत्पाद खरीदते समय लेबल जरूर जांचें। यदि किसी दुकान पर मिलावटी दूध, पनीर या मिठाइयों की बिक्री की जानकारी मिले, तो तत्काल विभाग के हेल्पलाइन नंबर 9340597097 पर शिकायत दर्ज कराएं। अधिकारियों के मुताबिक यह जांच अभियान जिले में आगे भी लगातार जारी रहेगा।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026