छोड़कर सामग्री पर जाएँ

पीएम किसान सम्मान निधि: 30 अक्टूबर को 9.34 करोड़ किसानों के खातों में ट्रांसफर होगी 24वीं किस्त

रायगढ़। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 30 अक्टूबर 2026 को देश के 9.34 करोड़ किसानों के खातों में 24वीं किस्त की राशि भेजी जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के बनासकांठा से एक राष्ट्रीय कार्यक्रम के दौरान किसानों के बैंक खातों में कुल 18,680 करोड़ रुपये सीधे अंतरित (डीबीटी) करेंगे। इस मौके पर देशभर में ‘पीएम किसान उत्सव दिवस’ का आयोजन किया जाएगा।

बनासकांठा से होगा सीधा प्रसारण, वेबकास्ट की व्यवस्था

इस राष्ट्रीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण ऑनलाइन वेबकास्ट के जरिए किया जाएगा। केंद्र सरकार की ओर से इसके लिए वेबकास्ट लिंक (http://pmindiawedcast.nic.in/) उपलब्ध कराया गया है, ताकि देश के विभिन्न हिस्सों से किसान और आम नागरिक प्रधानमंत्री के संबोधन और किस्त अंतरण की प्रक्रिया को सीधे देख सकें।

जिलों में पंचायत और केंद्र स्तर पर जुटेंगे किसान

किस्त जारी होने के दिन रायगढ़ जिले में भी कई स्तरों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कृषि विज्ञान केंद्रों, विकासखंड कार्यालयों और ग्राम पंचायत मुख्यालयों में किसानों की भागीदारी तय की जा रही है।

इसके अलावा प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्रों, प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों (पैक्स) और कृषि उपज मंडियों में भी किसानों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में प्रसारण दिखाने के निर्देश दिए गए हैं।

कृषि विभाग ने की कार्यक्रम से जुड़ने की अपील

कृषि विभाग के अधिकारियों ने जिले के किसानों से अपील की है कि वे 30 अक्टूबर को अपने नजदीकी निर्धारित स्थल पर पहुंचें और ‘पीएम किसान उत्सव दिवस’ कार्यक्रम में शामिल होकर सीधा प्रसारण देखें।

ख़बर शेयर करें:

Related News

रायगढ़ जिले में 9 नए मतदान केंद्र बनाने का प्रस्ताव:13 केंद्रों के बदलेंगे स्थान

मतदान केंद्रों के युक्तियुक्तकरण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ हुई बैठक, मतदाता सूची पुनरीक्षण के तहत 12 नवंबर से ली जाएंगी दावे-आपत्तियां
अक्टूबर 26, 2026

रायगढ़ में होगी राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता: 27 अक्टूबर से 8 क्लस्टरों के 515 खिलाड़ी लेंगे भाग

घरघोड़ा में तीन दिवसीय खेल महोत्सव का शुभारंभ सांसद राधेश्याम राठिया करेंगे, जनजातीय छात्र-खिलाड़ी दिखाएंगे प्रतिभा
अक्टूबर 26, 2026

रायगढ़ में 2 नवंबर को मनेगा राज्योत्सव: ‘सशक्त नारी, युवा उड़ान’ थीम पर सजेगा मंच

जिला पंचायत सीईओ ने राज्योत्सव की तैयारियों और 27 से 29 अक्टूबर तक संभावित भारी बारिश से बचाव को लेकर अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली।
अक्टूबर 26, 2026

रायगढ़ में ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत 47 ग्राम अफीम के साथ युवक गिरफ्तार, ब्रेजा कार समेत 8.10 लाख का सामान जब्त

ढिमरापुर चौक के पास कार में ग्राहक तलाश रहे आरोपी को सिटी कोतवाली पुलिस ने पकड़ा, एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज हुआ केस
अक्टूबर 26, 2026

धरमजयगढ़ के जंगल में जुए के फड़ पर पुलिस की दबिश: 6 आरोपी गिरफ्तार; नकदी व गाड़ियां जब्त

‘ऑपरेशन अंकुश’ के तहत धरमजयगढ़, साइबर और पुलिस लाइन की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई, 3.22 लाख रुपये की संपत्ति बरामद।
अक्टूबर 26, 2026

RIG ब्रेकिंग: 47 ग्राम अफीम के साथ युवक गिरफ्तार! ब्रेजा कार भी जब्त, रायगढ़ कोतवाली की कार्यवाही..

कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ढिमरापुर चौक के पास की कार्रवाई, पकड़ा गया आरोपी अमरजीत सिंह
अक्टूबर 26, 2026

पिकअप के सीक्रेट चेंबर से मिले 4 करोड़ रुपये नकद: रायपुर से नागपुर ले जाई जा रही थी रकम, देखें वीडियो

खुर्सीपार पुलिस ने डबरापारा के पास देर रात की कार्रवाई, दो सवारों से पूछताछ के साथ आयकर विभाग को भेजी जा रही सूचना।
अक्टूबर 26, 2026